हरदा जिले की टिमरनी नगरीय सीमा से मात्र 1 किलोमीटर दूर ग्राम सामरधा और धौलपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पिछले करीब 3 महीनों से बेहद क्षतिग्रस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर मार्ग से रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ लगभग तीन गांवों के स्कूली बच्चों से भरे कम से कम 10 वाहन गुजरते हैं। पुलिया की बदहाली से हादसे का अंदेशा इस कदर बढ़ गया है कि आज स्कूल जाने वाले बच्चों ने वाहनों में बैठने से साफ इनकार कर दिया और स्कूल जाने से मना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ जहां जिलाधीश खुद निर्देश दे रहे हैं कि पुल-पुलियाओं को सुधारा जाए ताकि बच्चों से भरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। राहगीरों को सचेत करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ी लगे गड्ढे में एक डिवाइडर भी लगाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण गणेश गुर्जर ने सवाल उठाया कि अगर कभी बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इस पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण या दुरुस्तीकरण कराया जाए।
हरदा जिले की टिमरनी नगरीय सीमा से मात्र 1 किलोमीटर दूर ग्राम सामरधा और धौलपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पिछले करीब 3 महीनों से बेहद क्षतिग्रस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर मार्ग से रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ लगभग तीन गांवों के स्कूली बच्चों से भरे कम से कम 10 वाहन गुजरते हैं। पुलिया की बदहाली से हादसे का अंदेशा इस कदर बढ़ गया
है कि आज स्कूल जाने वाले बच्चों ने वाहनों में बैठने से साफ इनकार कर दिया और स्कूल जाने से मना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ जहां जिलाधीश खुद निर्देश दे रहे हैं कि पुल-पुलियाओं को सुधारा जाए ताकि बच्चों से भरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। राहगीरों को
सचेत करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ी लगे गड्ढे में एक डिवाइडर भी लगाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण गणेश गुर्जर ने सवाल उठाया कि अगर कभी बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इस पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण या दुरुस्तीकरण कराया जाए।
- हरदा जिले की टिमरनी नगरीय सीमा से मात्र 1 किलोमीटर दूर ग्राम सामरधा और धौलपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पिछले करीब 3 महीनों से बेहद क्षतिग्रस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर मार्ग से रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ लगभग तीन गांवों के स्कूली बच्चों से भरे कम से कम 10 वाहन गुजरते हैं। पुलिया की बदहाली से हादसे का अंदेशा इस कदर बढ़ गया है कि आज स्कूल जाने वाले बच्चों ने वाहनों में बैठने से साफ इनकार कर दिया और स्कूल जाने से मना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ जहां जिलाधीश खुद निर्देश दे रहे हैं कि पुल-पुलियाओं को सुधारा जाए ताकि बच्चों से भरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। राहगीरों को सचेत करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ी लगे गड्ढे में एक डिवाइडर भी लगाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण गणेश गुर्जर ने सवाल उठाया कि अगर कभी बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इस पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण या दुरुस्तीकरण कराया जाए।3
- खातेगांव स्थित प्रसिद्ध सेठ साड़ी शोरूम ने ग्राहकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद की कामना की है। शोरूम प्रबंधन का कहना है कि आम लोगों का विश्वास ही उनके इस प्रतिष्ठान की असली पहचान और आधार बनेगा।1
- NEET प्रदर्शन को लेकर सरकार की ओर से जवाब सामने आया है। इसके साथ ही इस पूरे मामले पर पीएम मोदी ने भी बड़ा बयान दिया है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार शाम एसडीओपी कार्यालय में प्रशासन और कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, रैली के मार्ग और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर मौजूद रहे। कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जीतू पटवारी के नेतृत्व में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और ई-टोकन प्रणाली को बंद करने की मांग को लेकर संकटमोचन हनुमान मंदिर से कृषि उपज मंडी, बानापुरा तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली के समापन के बाद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किसान संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किसानों को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं व मांगों को उठाएंगे। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में नर्मदापुरम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहुल गांधी जी के विरोध में हुई कार्रवाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भारी हलचल और तीखी झड़प जैसी स्थिति देखने को मिली।1
- सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अनशन तोड़ने का फैसला किया। सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था। अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि वे सोनम जी से आग्रह करते हैं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रभु से सोनम जी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।1
- पुनासा/मुंदी में इंदिरा सागर बांध के सामने बने जग मूर्ति सेतु के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां राखड़ से भरे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टवेरा गाड़ी को टक्कर मार दी। टवेरा गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नर्मदानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1