Shuru
Apke Nagar Ki App…
नईदिल्ली : लाल किले की प्राचीर से गूंजा 'विकसित भारत' का संकल्प! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम @narendramodi जी का देशवासियों को ऐतिहासिक संबोधन। जय हिंद! #IndependenceDay2026 #NarendraModi @PMOIndia @DDNewsHindi @PMOIndia @narendramodi @MIB_India @PIB_India
SIROHI TODAY NEWS
नईदिल्ली : लाल किले की प्राचीर से गूंजा 'विकसित भारत' का संकल्प! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम @narendramodi जी का देशवासियों को ऐतिहासिक संबोधन। जय हिंद! #IndependenceDay2026 #NarendraModi @PMOIndia @DDNewsHindi @PMOIndia @narendramodi @MIB_India @PIB_India
More news from राजस्थान and nearby areas
- नईदिल्ली : लाल किले की प्राचीर से गूंजा 'विकसित भारत' का संकल्प! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम @narendramodi जी का देशवासियों को ऐतिहासिक संबोधन। जय हिंद! #IndependenceDay2026 #NarendraModi @PMOIndia @DDNewsHindi @PMOIndia @narendramodi @MIB_India @PIB_India1
- जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली जमाल खान जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली बाली। जिला चिकित्सालय बाली में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर नेत्र सहायक श्रीमती सरिता चौधरी ने आजाद हिन्दुस्तान की कुछ विशेष झलकियां प्रस्तुत करते हुए नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सभी स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूती से खड़ा रहना चाहिए और देश के होनहार युवाओं को निराशा एवं बेरोजगारी का शिकार नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने युवाओं के भविष्य को उनकी मेहनत और प्रतिभा से सुरक्षित बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भारत के निर्माण का आह्वान किया। सरिता चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान आंखों के महत्व एवं उनकी देखरेख को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी में घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय नजदीकी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकीय जांच एवं उचित उपचार करवाएं। वहीं डॉ. महेंद्र कुमार डाबी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, कानून की पालना करने, समाज में भाईचारा बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. डाबी का सम्मान समारोह में जिला चिकित्सालय के डॉ. महेंद्र कुमार डाबी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. डाबी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रेडियोग्राफर दिलीप कुमार सेन ने किया। उनके कुशल संचालन के लिए चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की ओर से विशेष धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की गई।3
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिरवर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस। गिरवर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिरवर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जसवंत सिंह एवं मुख्य अतिथि प्रशासक श्रीमती शर्मीली देवी तथा विशिष्ट अतिथि सोमराम दादरिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य राजेश जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत कार्यक्रम के तहत अतिथियों एवं भामाशाहों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी ली। विद्यालय के विद्यार्थियों ने परेड, पीटी एवं योग का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न राजस्थानी लोकगीत, भाषण एवं नाटक प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन व्याख्याता अजय राज ने किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।3
- वीक एंड पर ओल्ड सिटी की जनता त्रस्त प्रशासन vip ड्यूटी में बिजी ओल्ड सिटी में वीक एंड पर ओल्ड सिटी में रहना दुश्वार है प्रशासन को इस पर कठोर कदम उठाना चाहिए और जाम से राहत देने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए जिस से आम जन को राहत मिल सके1
- उदयपुर में आमजन के बीच फतेह सागर की पाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह उदयपुर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील पर मॉर्निंग वॉक की और आमजन से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को टॉफियां दीं, बड़ों से हाथ मिलाकर उनके हाल-चाल जाने। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उनकी सादगी और आत्मीयता से अभिभूत नजर आए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।1
- 15 अगस्त को 80 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 13 वो बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से भाषण देकर भारत को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया। तथा 12 साल की उपलब्धियों को गिनाया। 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया।1
- प्रेस विज्ञप्ति सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम बना विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह परम संत देवानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में जालोर में रचा गया सेवा और सामाजिक एकता का नया अध्याय जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली ‘समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र’ के निर्माण की शपथ, 32 युवाओं ने किया रक्तदान जालोर, 16 अगस्त 2026। श्री मलकेश्वर मठ, संजय नगर में रविवार को विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मूल भाव “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के संकल्प पर केंद्रित रहा। समारोह ने संगठनात्मक एकता के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया। परम संत देवानंद सरस्वती महाराज का मिला पावन सानिध्य समारोह को ब्रह्मा विष्णु महेश धाम, देवनागरी, कालंद्री के पीठाधीश्वर परम पूज्य देवानंद सरस्वती महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाराजश्री ने अपने आशीर्वचन में सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर सेवा कार्यों में आगे आता है, तब समाज मजबूत होता है और उसी से राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। महाराजश्री ने विप्र फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया संगठन एवं सेवा का संदेश समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री नवीन जोशी ने जालोर की टीम द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, संगठनात्मक सक्रियता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जालोर ने सेवा और सामाजिक एकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठित युवा शक्ति के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक प्रकल्प के केंद्र में सेवा भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए तथा संगठन की शक्ति का उपयोग समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किया जाना चाहिए। जिला नेतृत्व ने लिया सेवा का संकल्प कार्यक्रम में एडवोकेट नैन सिंह राजपुरोहित सांथू ने कहा कि आज पद ग्रहण करने का अवसर मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और जिले की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। युवा शक्ति को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में जालोर को अग्रणी बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा। वहीं एडवोकेट हरिशंकर राजपुरोहित ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सेवा की नई चेतना पैदा की जा सकती है। जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली शपथ समारोह के दौरान प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के कर-कमलों से जिला कार्यकारिणी, महिला जिला कार्यकारिणी एवं जिला युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई। महिला कार्यकारिणी में कविता शर्मा, चेतना ओझा, अर्चना राजपुरोहित, प्रियंका राजपुरोहित, पूजा देव, ललिता भट्ट, प्रीति दवे एवं सुषमा सहित कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। युवा कार्यकारिणी में डॉ. पवन ओझा, योगेश, दिलीप भट्ट, वीरेंद्र नाग, अरविंद राजपुरोहित, नरपत सिंह, चंदन नागर, कपिल त्रिवेदी, शैलेश शर्मा, महेंद्र सिंह, परबत सिंह, प्रतीक व्यास, विनय शर्मा, तरुण राजपुरोहित एवं राहुल व्यास सहित युवाओं ने संगठन एवं समाज सेवा का संकल्प लिया। जिला कार्यकारिणी में किशोर सिंह राजपुरोहित, ललित दवे, पोकरमल दाधीच, पवन दाधीच, दिनेश भट्ट, किशोर सिंह सायला, जोगाराम, तुलछाराम, मानाराम, मांगीलाल, अंबाराम, संतोष जी गेलाना, जब्बार सिंह एवं पुखराज सहित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया— “एकता हमारी पहचान, सेवा हमारा धर्म, संस्कार हमारी धरोहर, समर्पण हमारी शक्ति और समाजोत्थान हमारा लक्ष्य है। हमारा संकल्प—समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र।” 32 युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश समारोह के साथ विप्र फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 32 युवक-युवतियों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने “एक यूनिट रक्त—किसी की नई जिंदगी” का संदेश देते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया कुशल संचालन सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं प्रेरक उद्बोधन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, जिला महामंत्री, विप्र फाउंडेशन जालोर एवं सचिव, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा किया गया। डॉ. व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य महाराजश्री के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज लिया गया संकल्प केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। नैन सिंह राजपुरोहित की टीम एवं महिला-युवा टीम की रही सक्रिय भूमिका कार्यक्रम की सफलता में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित की मुख्य टीम, युवा टीम में एडवोकेट पवन दवे एवं कपिल के नेतृत्व में सक्रिय युवाओं तथा महिला विंग में श्रीमती इंदु दवे एवं पिंकी राजपुरोहित सहित महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए समाजबंधुओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु रहे उपस्थित कार्यक्रम में तुलछाराम राजपुरोहित, संरक्षक; बसंत ओझा, ACBO, जालोर; दिनेश दवे; रमेश जी शर्मा; दिलीप जी राजपुरोहित; गौरव भट्ट; मानवेन्द्र सिंह राजपुरोहित; प्रवीण जी; नितिन व्यास; कन्हैयालाल; सुरेंद्र नाग; सुरेंद्र दवे; रणजीत रावल सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार एवं सेवा के निरंतर विस्तार का संकल्प तुलछा राम राजपुरोहित पूर्व विकाश अधिकारी सांचोर को जालोर सांचोर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित ने परम पूज्य देवानंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन जालोर की नई कार्यकारिणी संगठन की शक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, युवा सशक्तीकरण एवं सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह का समापन “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब संगठन, युवा शक्ति, महिला शक्ति और समाज के वरिष्ठजन एकजुट होकर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, तो सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। आयोजक: विप्र फाउंडेशन परिवार, जिला जालोर4
- जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली जमाल खान जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली बाली। जिला चिकित्सालय बाली में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर नेत्र सहायक श्रीमती सरिता चौधरी ने आजाद हिन्दुस्तान की कुछ विशेष झलकियां प्रस्तुत करते हुए नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सभी स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूती से खड़ा रहना चाहिए और देश के होनहार युवाओं को निराशा एवं बेरोजगारी का शिकार नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने युवाओं के भविष्य को उनकी मेहनत और प्रतिभा से सुरक्षित बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भारत के निर्माण का आह्वान किया। सरिता चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान आंखों के महत्व एवं उनकी देखरेख को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी में घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय नजदीकी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकीय जांच एवं उचित उपचार करवाएं। वहीं डॉ. महेंद्र कुमार डाबी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, कानून की पालना करने, समाज में भाईचारा बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. डाबी का सम्मान समारोह में जिला चिकित्सालय के डॉ. महेंद्र कुमार डाबी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. डाबी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रेडियोग्राफर दिलीप कुमार सेन ने किया। उनके कुशल संचालन के लिए चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की ओर से विशेष धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की गई।1