Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज परबत्ता विधानसभा के विधायक माननीय Babulal Shorya जी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महद्धीपुर मेला दुर्गा मेला में दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किए
Abhay Kumar Press
आज परबत्ता विधानसभा के विधायक माननीय Babulal Shorya जी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महद्धीपुर मेला दुर्गा मेला में दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किए
More news from बिहार and nearby areas
- आज परबत्ता विधानसभा के विधायक माननीय Babulal Shorya जी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महद्धीपुर मेला दुर्गा मेला में दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किए1
- खगड़िया जिला के महद्दीपुर में राजकीय चैती दुर्गा मेला के अवसर पर मेला परिसर मे भक्तों की भीड़ उमडी। पुरे मेला परिसर मे हजारो की सख्या मे लोग मेला देखने और माँ के दर्शन को पहुंच रहे हैं।1
- दूसरी शादी से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट शिकायत दर्ज । गोगरी (खगड़िया) गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी में मंगलवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सरपंच नूर आलम ने की। बैठक में कुल दो मामले की सुनवाई हुई दोनों मामले में एक दिवानी एक फौजदारी थे। वही सरपंच नूर आलम ने बताया कि रामपुर ग्राम कचहरी क्षेत्र के वार्ड नं 02 निवासी नूसरत खातून ने एक लिखित आवेदन गोगरी थाना को देते हुए ग्राम कचहरी में भी मामला को दायर दाखिल की जिसमें आवेदिका नुसरत खातून ने अपने पति मो० महबूल्ला उर्फ महबूब,ससूर अब्दुल जब्बार के विरुद्ध दूसरी शादी से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर घर से भगाने से संबंधित शिकायत वाद संख्या 26G /25-26 फौजदारी धारा 106 के अंतर्गत बीएन एस की धारा 115(2)351(2)352(3) में शिकायत दर्ज करायी है। जिसमें मामले की पूरी गहनता से जांच पड़ताल कर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी पति ने गुनाह को स्वीकार किया। लेकिन आपसी समझौते के तहत प्रथम बार पत्नी ने पति को मांफ कर मामले का निष्पादन के लिए अनुरोध किया। वही मामले में बाण्ड पेपर भरकर निष्पादन किया गया। वही रामपुर वार्ड नं 05 निवासी मो० सुभान ने अपने परोशी मो० सदरूल व मो० अहमद के विरुद्ध सामूहिक रास्ते को बंद करने से संबंधित शिकायत दर्ज कराया। उपस्थित दोनों पक्षों ने अपनी अपनी ब्यान दर्ज कर दूसरी सुनवाई में जमीन संबंधित दस्तावेज जमा करने का अनुरोध किया। जिसे ग्राम कचहरी ने स्वीकार कर अगली सुनवाई हेतु तिथि निर्धारित की। इस बैठक में ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, न्याय मित्र प्रेमलता कुमारी,पंच कैलाश साह, दीपनारायण ठाकुर, कुमारी स्नेहलता सिंह, निरंजन पंडित, मोबिना खातून, समाजिक कार्यकर्ता शमशेर आलम सरवर आलम, वार्ड सदस्य फेयाज आलम खुर्शीद आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- चलती बाइक में भड़की आग, सेकंडों में राख—कूदकर बची जान1
- Post by Santoshkumar Santoshkumar1
- Post by Artist Satyam1
- मुश्किपुर में रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रास्ते में फूल बरसाए गोगरी प्रखंड के गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुश्किपुर में 48 घंटे तक रामधुनी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के सफलता को लेकर मंगलवार की दोपहर दो बजे तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा में शामिल यात्रियों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर फूल बरसाए। जो सामाजिक सौहार्द और एकता के मिसाल का नमूना देखने को मिला। मुस्लिम भाइयों ने कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच पानी का वितरण किया। इधर आयोजकों ने बताया कि तीन सालों से लगातार यहां रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रामधुनी यज्ञ में कई मंडली भाग ले रही है। यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।1