logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरगंज में हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया । वर्ष प्रतिपदा के मौके पर निकाले गए इस संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पथ संचलन को मीरगंज विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नेताओं ने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए इस पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया। मढ़ी सत्याना से शुरू हुआ यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मढ़ी सत्याना पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। तहसील गेट के सामने भी स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला संघ चालक कुंवर सेन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही है और हर संकट की घड़ी में संघ के कार्यकर्ता सेवा के लिए आगे रहते हैं।इस पथ संचलन में डॉ. रोहिताश गंगवार, समर पाल, निरंजन यादववंशी, ओमकार, राम औतार, नितिन, यशवंत सिंह, केपी राना सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मीरगंज में हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया । वर्ष प्रतिपदा के मौके पर निकाले गए इस संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पथ संचलन को मीरगंज विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नेताओं ने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए इस पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया। मढ़ी सत्याना से शुरू हुआ यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मढ़ी सत्याना पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। तहसील गेट के सामने भी स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला संघ चालक कुंवर सेन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही है और हर संकट की घड़ी में संघ के कार्यकर्ता सेवा के लिए आगे रहते हैं।इस पथ संचलन में डॉ. रोहिताश गंगवार, समर पाल, निरंजन यादववंशी, ओमकार, राम औतार, नितिन, यशवंत सिंह, केपी राना सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी की घटनाओं को लेकर आजाद हिंदू सेना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा है। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है। हाल ही में मथुरा में हुई एक साधु की हत्या का भी उल्लेख करते हुए संगठन ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन ने बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में मिले गोवंश अवशेषों के मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गौ रक्षकों पर दर्ज मामलों की समीक्षा की जाए। इसके अतिरिक्त, संगठन ने गो तस्करी और गोकशी में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, तथा मृत गौ रक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने जैसी मांगें भी रखी हैं। फिलहाल यह ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया है, जिस पर संबंधित स्तर पर विचार किया जाना पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे दी गई जानकारी
    1
    उत्तर प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी की घटनाओं को लेकर आजाद हिंदू सेना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा है।
ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है। हाल ही में मथुरा में हुई एक साधु की हत्या का भी उल्लेख करते हुए संगठन ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।
संगठन ने बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में मिले गोवंश अवशेषों के मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गौ रक्षकों पर दर्ज मामलों की समीक्षा की जाए।
इसके अतिरिक्त, संगठन ने गो तस्करी और गोकशी में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, तथा मृत गौ रक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने जैसी मांगें भी रखी हैं।
फिलहाल यह ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया है, जिस पर संबंधित स्तर पर विचार किया जाना पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना इज्ज़तनगर #bareillypolice द्वारा ग्राम फरीदापुर चौधरी में गौकशी से संबन्धित अभियोग का अनावरण कर पुलिस मुठभेड के दौरान 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं गौकशी कारित करने के उपकरण बरामद ।* दिनांक 21.03.2026 एवं 22.03.2026 को थाना इज्ज़तनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरीदापुर चौधरी के पास के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण हेतु अवशेष के नमूने लिये गये हैं। उक्त प्रकरण में थाना इज्ज़तनगर पर *मु0अ0स0 230/26 3/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है।* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है। दिनांक 23.03.2026 की रात्रि में थाना इज्ज़तनगर पुलिस टीम अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश/दबिश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा *सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित ग्राउन्ड के पास से संदिग्धों की चैकिंग के समय बाइक पर सवार 03 बदमाशों को चैकिंग के लिए रोकने पर उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया*, जिसमें का0 816 राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 अभियुक्तों *1.असलम पुत्र अब्दुल निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली, 2.जीशान पुत्र असलम निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली उम्र 26 वर्ष एवं 3.नासिर पुत्र रहमतुल्लाह निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।* तीनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से *03 अवैध तमंचे, 03 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण, 01 स्पलेन्डर बाइक, 02 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है।* अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तीनो अभियुक्त थाना इज्ज़तनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 230/26 धारा 3/8 गौवध अधि0 में वांछित हैं। घायल तीनो बदमाशों एवं आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के 05 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
    4
    *थाना इज्ज़तनगर #bareillypolice द्वारा ग्राम फरीदापुर चौधरी में गौकशी से संबन्धित अभियोग का अनावरण कर पुलिस मुठभेड के दौरान 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं गौकशी कारित करने के उपकरण बरामद ।*
दिनांक 21.03.2026 एवं 22.03.2026 को थाना इज्ज़तनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरीदापुर चौधरी के पास के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण हेतु अवशेष के नमूने लिये गये हैं। उक्त प्रकरण में थाना इज्ज़तनगर पर *मु0अ0स0 230/26 3/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है।* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है।
दिनांक 23.03.2026 की रात्रि में थाना इज्ज़तनगर पुलिस टीम अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश/दबिश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा *सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित ग्राउन्ड के पास से संदिग्धों की चैकिंग के समय बाइक पर सवार 03 बदमाशों को चैकिंग के लिए रोकने पर उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया*, जिसमें का0 816 राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 अभियुक्तों *1.असलम पुत्र अब्दुल निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली, 2.जीशान पुत्र असलम निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली उम्र 26 वर्ष एवं 3.नासिर पुत्र रहमतुल्लाह निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।* तीनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से *03 अवैध तमंचे, 03 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस  315 बोर, गौकशी के उपकरण,  01 स्पलेन्डर बाइक, 02 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है।* अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तीनो अभियुक्त थाना इज्ज़तनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 230/26 धारा 3/8 गौवध अधि0 में वांछित हैं। घायल तीनो बदमाशों एवं आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के 05 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by भूपेंद्र शर्मा
    1
    Post by भूपेंद्र शर्मा
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अपने पिता के लिए गहरी भावनाएं जाहिर करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी के घर गई हुई थी, जहां किसी ने मजाक में उसके पापा को "गंदा पापा" कह दिया। यह बात मासूम बच्ची को इतनी बुरी लगी कि उसने तुरंत अपने पापा को फोन कर शिकायत कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची बेहद मासूमियत के साथ अपने पापा से बात करते हुए उन्हें पूरी घटना बता रही है। बातचीत के दौरान वह भावुक हो जाती है और आखिर में अपने आंसू नहीं रोक पाती और रो पड़ती है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं और बच्ची की मासूमियत और अपने पिता के प्रति उसके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अपने पिता के लिए गहरी भावनाएं जाहिर करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी के घर गई हुई थी, जहां किसी ने मजाक में उसके पापा को "गंदा पापा" कह दिया। यह बात मासूम बच्ची को इतनी बुरी लगी कि उसने तुरंत अपने पापा को फोन कर शिकायत कर दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची बेहद मासूमियत के साथ अपने पापा से बात करते हुए उन्हें पूरी घटना बता रही है। बातचीत के दौरान वह भावुक हो जाती है और आखिर में अपने आंसू नहीं रोक पाती और रो पड़ती है।
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं और बच्ची की मासूमियत और अपने पिता के प्रति उसके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली: शहर में आयोजित जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव इस बार बेहद भव्य और आकर्षक रूप में देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को हाउसफुल बना दिया। आयोजन में हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक सलमान अली रहे, जिनके सुरीले गीतों ने पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। संगीत के साथ-साथ रंगों और खुशियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। महोत्सव में महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चूड़ी, मेहंदी और मेकअप के स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में सजी मेहंदी और रंग-बिरंगी चूड़ियों ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। खान-पान की व्यवस्था भी कार्यक्रम की विशेषता रही। यहां होली की पारंपरिक गुजिया, ईद की सेवइयां और नवरात्रों के विशेष व्यंजन एक साथ उपलब्ध रहे। इस अनोखे संगम ने लोगों को हर त्योहार का स्वाद एक ही स्थान पर चखने का अवसर दिया। इस आयोजन के सूत्रधार डॉ. अनीस बेग की पहल की सभी ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। यह महोत्सव एकता और सांस्कृतिक समरसता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।
    1
    बरेली: शहर में आयोजित जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव इस बार बेहद भव्य और आकर्षक रूप में देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को हाउसफुल बना दिया। आयोजन में हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक सलमान अली रहे, जिनके सुरीले गीतों ने पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। संगीत के साथ-साथ रंगों और खुशियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
महोत्सव में महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चूड़ी, मेहंदी और मेकअप के स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में सजी मेहंदी और रंग-बिरंगी चूड़ियों ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।
खान-पान की व्यवस्था भी कार्यक्रम की विशेषता रही। यहां होली की पारंपरिक गुजिया, ईद की सेवइयां और नवरात्रों के विशेष व्यंजन एक साथ उपलब्ध रहे। इस अनोखे संगम ने लोगों को हर त्योहार का स्वाद एक ही स्थान पर चखने का अवसर दिया।
इस आयोजन के सूत्रधार डॉ. अनीस बेग की पहल की सभी ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। यह महोत्सव एकता और सांस्कृतिक समरसता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Anshu Kumar Press
    1
    Post by Anshu Kumar Press
    user_Anshu Kumar Press
    Anshu Kumar Press
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली। भारतीय किसान यू15नियन (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को मंडल आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें कृषि भूमि, समर्थन मूल्य, अवैध कॉलोनियों, गन्ना भुगतान और किसानों से जुड़ी अन्य प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीडीए द्वारा कृषि भूमि का बड़े पैमाने पर अधिग्रहण कर रामगंगा नगर समेत कई कॉलोनियां विकसित की गईं, जिससे खेती योग्य भूमि लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि यदि बहुमंजिला आवासीय योजनाएं विकसित की जातीं तो इतनी अधिक कृषि भूमि अधिग्रहित करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही बीडीए पर अधिक मुनाफाखोरी का भी आरोप लगाया। ज्ञापन में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा कि बरेली के आसपास के गांवों में कोलोनाइजरों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाट बेचे जा रहे हैं, जिससे अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा है। बीडीए अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते यह समस्या गंभीर हो गई है। किसानों ने मांग की कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। किसानों ने फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने आम का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो घोषित करने और सरकारी खरीद की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा आलू, सरसों, बाजरा, ज्वार और मक्का का भी उचित समर्थन मूल्य तय करने की मांग रखी गई। ज्ञापन में गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। किसानों ने कहा कि सरकारी और बाजार मूल्य में भारी अंतर के कारण बिचौलियों का दबदबा बढ़ रहा है। प्रत्येक तहसील में कम से कम 60 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं और उनकी दूरी गांव से 5 किलोमीटर से अधिक न हो। इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए उन्हें गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। किसानों ने गन्ना भुगतान में देरी का मुद्दा उठाते हुए बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों द्वारा लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। ज्ञापन में राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना, विरासत और दाखिल-खारिज से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया गया। किसानों ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान हाजी एम इकबाल एडवोकेट , चौधरी सतेंद्र सिंह , चौधरी विजय पाल सिंह , कासिफ रजा, आमिर रजा, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
    1
    बरेली। भारतीय किसान यू15नियन (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को मंडल आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें कृषि भूमि, समर्थन मूल्य, अवैध कॉलोनियों, गन्ना भुगतान और किसानों से जुड़ी अन्य प्रमुख समस्याओं को उठाया गया।
जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीडीए द्वारा कृषि भूमि का बड़े पैमाने पर अधिग्रहण कर रामगंगा नगर समेत कई कॉलोनियां विकसित की गईं, जिससे खेती योग्य भूमि लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि यदि बहुमंजिला आवासीय योजनाएं विकसित की जातीं तो इतनी अधिक कृषि भूमि अधिग्रहित करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही बीडीए पर अधिक मुनाफाखोरी का भी आरोप लगाया।
ज्ञापन में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा कि बरेली के आसपास के गांवों में कोलोनाइजरों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाट बेचे जा रहे हैं, जिससे अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा है। बीडीए अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते यह समस्या गंभीर हो गई है। किसानों ने मांग की कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
किसानों ने फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने आम का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो घोषित करने और सरकारी खरीद की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा आलू, सरसों, बाजरा, ज्वार और मक्का का भी उचित समर्थन मूल्य तय करने की मांग रखी गई।
ज्ञापन में गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। किसानों ने कहा कि सरकारी और बाजार मूल्य में भारी अंतर के कारण बिचौलियों का दबदबा बढ़ रहा है। प्रत्येक तहसील में कम से कम 60 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं और उनकी दूरी गांव से 5 किलोमीटर से अधिक न हो।
इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए उन्हें गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। किसानों ने गन्ना भुगतान में देरी का मुद्दा उठाते हुए बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों द्वारा लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना, विरासत और दाखिल-खारिज से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया गया। किसानों ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है।
किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान हाजी एम इकबाल एडवोकेट , चौधरी सतेंद्र सिंह , चौधरी विजय पाल सिंह , कासिफ रजा, आमिर रजा, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में मढ़ीनाथ पुलिस चौकी से जुड़े एक पुराने किरायानामा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्व. जगदीश विकट के परिजनों और संबंधित संगठन ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित शिकायत प्रशासन को सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 1983 में एक कमरे में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, जिसका किरायानामा 1986 में समाप्त हो चुका था और इसके बाद कभी नवीनीकरण नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस कर्मी लंबे समय तक उस स्थान का उपयोग करते रहे। परिजनों का आरोप है कि 16 मार्च 2026 को चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी जबरन घर में घुस आए, गेट तोड़फोड़ की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और सामान ले जाने जैसी घटनाएं हुईं। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी
    1
    बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में मढ़ीनाथ पुलिस चौकी से जुड़े एक पुराने किरायानामा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्व. जगदीश विकट के परिजनों और संबंधित संगठन ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित शिकायत प्रशासन को सौंपी है।
शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 1983 में एक कमरे में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, जिसका किरायानामा 1986 में समाप्त हो चुका था और इसके बाद कभी नवीनीकरण नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस कर्मी लंबे समय तक उस स्थान का उपयोग करते रहे।
परिजनों का आरोप है कि 16 मार्च 2026 को चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी जबरन घर में घुस आए, गेट तोड़फोड़ की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और सामान ले जाने जैसी घटनाएं हुईं। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली। थाना इज्ज़तनगर #bareillypolice द्वारा ग्राम फरीदापुर चौधरी में गौकशी से संबन्धित अभियोग का अनावरण कर पुलिस मुठभेड के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं गौकशी कारित करने के उपकरण, बाइक आदि सामान बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते CO CITY 3RD
    1
    बरेली। थाना इज्ज़तनगर #bareillypolice द्वारा ग्राम फरीदापुर चौधरी में गौकशी से संबन्धित अभियोग का अनावरण कर पुलिस मुठभेड के दौरान 03 अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं गौकशी कारित करने के उपकरण, बाइक आदि सामान बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते CO CITY 3RD
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.