साइबर ठगों पर गोपालगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार: नकटपुर के जंगल से दो शातिर ठग गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद गोपालगढ़ (डीग) डीग जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने साइबर ठगी करते हुए दो शातिर ठगों को धर दबोचा है। इनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त 2 एंड्राइड मोबाइल और 2 सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। जंगल में बैठकर रच रहे थे ठगी का जाल थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार, 18 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नकटपुर के जंगल में ईंट भट्ठे के पास कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और मोबाइल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई रामावतार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अल्ताफ (20) पुत्र हारून और ईमरान (32) पुत्र हारून, निवासी नकटपुर, थाना गोपालगढ़ के रूप में हुई है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोपालगढ़ में अपराध संख्या 65/2026 दर्ज किया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 303(2), 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 308(2), 61(2)(क) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों का खुलासा हो सके। कार्यवाही करने वाली विशेष टीम मुकेश कुमार: उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, गोपालगढ़ रामकेश मीणा: पु. नि. प्रभारी साइबर सेल, डीग रामावतार: एसआई, पुलिस थाना गोपालगढ़ कांस्टेबल टीम: अजय भान (704), सहजोर (606), रामनिवास (353) तथा साइबर सेल से नरेश (693) व नेतराम (214)।

- Mohkam Singhडीग, भरतपुर, राजस्थानkuchh nahin sab police ki shortcut Se hota Hai Raat mein gaon Se pakad kar late Hain aur band rakhte Hain subah dikha dete Hain yahan se pakda vahan se pakda vahan junglon mein se pakda sab police walon ka cyber Thakur se monthly fix Bandha hua Hai Kanoon vyavastha sab fail hai cyber thag Ho business banaa Diya Hai police bade adhikariyon Ne milkar Janata ko Gumrah aur nautanki Banakar dikha dete Hain junglon mein se cyberthak pakde vahan se pakde pahadi se pakde sab mangarh kahani hoti hai sabka commission Hai mantri fix hai pura system corrupt hai8 hrs ago
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- पुलिस अधीक्षक कांबले ने लक्षय निर्धारित करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने को लेकर सम्बोधित किया अमरदीप सैन डीग शहर के नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय में सोमवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पटका पहनाकर किया। अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा न हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाल मनोहर लालखंडेलवाल विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा, कांस्टेबल देवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले की सराहना की।4
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by News 931
- मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई1
- प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।1
- मथुरा में थार का कहर अभी तो इससे भी बड़े हद से होना बाकी है1
- डीग में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,जगह जगह किया भव्य स्वागत अमर दीप सेन डीग। रविवार को शहर के आर्य समाज गली स्थित राधा बल्लभ मंदिर में ब्राम्हण समाज द्वारा विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष रमेश लवानिया एवं यात्रा संयोजक खगेन्द्र शर्मा खग्गू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8 बजे राधा बल्लभ मंदिर में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया।तथा सतुआ का प्रसाद वितरण किया गया।जहां पंडित मोहन बंशी वाले ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ में पूजा अर्चना कराई गई। इसके तत्पश्चात दोपहर तीन बजे शहर के मुख्य बाजार,नील कंठेश्वर महादेव,लोहा मंडी,चौधरी का कटरा, गोवर्धन गेट,किला,पुराना बस स्टैंड,गणेश मंदिर,पुरानी अनाज मंडी होते हुए शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समाजों द्वारा भगवान परशुराम की आरती उतारते हुए भव्य स्वागत किया और जलपान कराया गया। शोभायात्रा को डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं शोभायात्रा में समाज की महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर व युवा भगवान परशुराम की जय के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता,सद्भाव और सांस्कृतिक परम्पराओं को मजबूती मिलती है। डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, तपस्या, गुरुभक्ति और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, रमाकांत एडवोकेट,पंकज पाराशर, लोकेन्द्र शर्मा,भोली शर्मा,दिनेष पाराशर,राहुल लवानिया,सोहन लाल शर्मा प्रेम,शिवचरन शर्मा,हरिशंकर शर्मा,ज्योति शर्मा,बबीता शर्मा,सुरेश पूंछरी,विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष मोहित पाराशर,ओमा शर्मा,रवि शर्मा,मयंक शर्मा,धीरज शर्मा,गुलाब शर्मा,गिरिश शर्मा,सचिन शर्मा,हरी कृष्ण एडवोकेट,फटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित थे।4