पुलिस अधीक्षक कांबले ने लक्षय निर्धारित करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने को लेकर सम्बोधित किया अमरदीप सैन डीग शहर के नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय में सोमवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पटका पहनाकर किया। अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा न हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाल मनोहर लालखंडेलवाल विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा, कांस्टेबल देवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक कांबले ने लक्षय निर्धारित करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने को लेकर सम्बोधित किया अमरदीप सैन डीग शहर के नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय में
सोमवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पटका पहनाकर किया। अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव
साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा न हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने
साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाल मनोहर लालखंडेलवाल विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा, कांस्टेबल देवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले की सराहना की।
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- Post by Rajesh Kumar1
- पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें फॉलो करें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर और कमेंट करें।1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- मथुरा जिले के छाता विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के लिए बीमा कंपनियां राहत के बजाय मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं। एचडीएफसी बीमा कंपनी (HDFC Insurance) द्वारा किए जा रहे कथित 'सौतेले व्यवहार' और दावों के निपटान में की जा रही लापरवाही को लेकर अब क्षेत्र के किसानों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। कल सोमवार को सभी क्षेत्र के जागरूक किसान भगवत स्वरूप पांडे किसान नेता के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे डीएम मथुरा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराएंगे। क्षेत्र के जागरूक किसानों का आरोप है कि फसल बर्बादी के बावजूद कंपनी के प्रतिनिधि सर्वे करने नहीं पहुँच रहे हैं ,और न ही दावों का उचित भुगतान किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि:सर्वे में लापरवाही: आपदा के कई दिनों बाद भी अधिकारी खेतों का मुआयना करने नहीं आए।, बीमा कंपनी और राजस्व कर्मी साथ गांठ कर तहसील में ही फर्जी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।सुनवाई का अभाव: कंपनी के हेल्प डेस्क और अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। कल कलेक्ट्रेट कूच की तैयारी अपनी मांगों को लेकर जागरूक किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कल सुबह 10 बजे जिलाधिकारी (DM) महोदय मथुरा से मुलाकात करेगा। किसानों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं का मांग पत्र सौंपेंगे और बीमा कंपनी की कथित 'बेईमानी' पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। किसान नेता भगवत स्वरूप पांडे का कहना है "हम किसान पहले ही मौसम की मार से टूट चुके हैं। ऊपर से बीमा कंपनी हमारे हक का पैसा दबाकर बैठी है। अगर प्रशासन ने दखल नहीं दिया, तो हम धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे2
- मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है… धार्मिक नगरी Mathura में एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरती नजर आई। क्वालिटी चौराहा स्थित Hanuman Mandir के पास लंबा जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम इतना भयंकर था कि लोग काफी देर तक एक ही जगह फंसे रहे। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी रास्ता बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। आए दिन इस चौराहे पर जाम लगना आम बात हो गई है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी या तो न के बराबर रही या फिर व्यवस्था को संभालने में नाकाफी साबित हुई। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर कब सुधरेगी मथुरा की यातायात व्यवस्था? क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकाल पाएगा या फिर आम लोगों को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी? धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण शहर Mathura में इस तरह की अव्यवस्था कहीं न कहीं प्रशासनिक तैयारी पर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक मथुरा को जाम की समस्या से राहत मिलती है।1
- Post by Rajesh Kumar1
- केडी अस्पताल ने लाभ देने से किया इनकार, कर्ज लेकर कराया इलाज; न्याय की गुहार लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित। जनपद मथुरा की छाता तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में शेरगढ़ निवासी पीड़ित व्यक्ति ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अपने पिता का इलाज कार्ड द्वारा नहीं होने का गंभीर आरोप हॉस्पिटल पर लगाया। सरकार की 'आयुष्मान भारत योजना' जहाँ गरीबों के लिए वरदान मानी जाती है, वहीं जमीनी स्तर पर कुछ अस्पतालों की मनमानी इस योजना को ठेंगा दिखा रही है। ताज़ा मामला छाता के शेरगढ़ से सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मुफ्त इलाज न होने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने कार्ड स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। और उसके बीमार पिता के इलाज का पूरा खर्च अस्पताल ने ले लिया, और उसके पिता की मौत हो गई। क्या है पूरा मामला? पीड़ित बिजेंदर तिवारी निवासी नगला पछेया शेरगढ़ ने बताया कि वह अपने पिता को लेकर पिछले दिनों केडी अस्पताल में भर्ती के लिए गया हुआ था। उसके पास सरकार द्वारा जारी वैध आयुष्मान कार्ड था। जब उसने अस्पताल प्रशासन से कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज की मांग की, तो उसे यह कहकर टाल दिया गया कि यह बीमारी इस कार्ड के अंतर्गत कवर नहीं होती"। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल ने उसे इलाज शुरू करने के लिए नकदी जमा करने का दबाव बनाया। मजबूरी में पीड़ित को अपनी जमा-पूंजी खर्च करनी पड़ी और भारी ब्याज पर कर्ज लेकर अस्पताल का बिल चुकाना पड़ा। इलाज में मोटी रकम खर्च होने के बाद अब पीड़ित न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और जिलाधिकारी (DM) को लिखित शिकायत भी की, ओर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और खर्च हुए पैसों की वापसी की मांग की है।2
- मथुरा जनपद के कोसीकला में नंद गांव रोड स्थित शिव मंदिर सभागार में सती संस्था पांच या प्रचारिणी सभा के तत्व में भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धा वा सादगी के साथ मनाई गई1