राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ा समाधान: सोनभद्र में 94 हजार से अधिक मामले निपटे सोनभद्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 94 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण सोनभद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामसुलीन सिंह ने जनपद न्यायालय परिसर में किया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल से जुड़े विवाद सहित कई मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बैंकों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया और बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देकर मामलों के निस्तारण का आह्वान किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 3618 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 4 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि का समाधान हुआ। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों, अन्य विभागों और प्री-लिटिगेशन के 90,553 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि निजी और सार्वजनिक बैंकों के 647 मामलों का भी समाधान किया गया। इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,818 मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसमें करीब 27 करोड़ 47 लाख रुपये की समाधान धनराशि रही। इसके अलावा 11 से 13 मार्च के बीच आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी ऑफेन्सेस) में भी 153 छोटे मामलों का निस्तारण किया गया।

- सोनभद्र में प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति आज ओबरा थर्मल पावर प्लांट पहुंची, जहां प्लांट-C का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अंगद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची समिति ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और उत्पादन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने प्लांट की उत्पादन क्षमता, तकनीकी व्यवस्थाओं और मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली। साथ ही प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस कार्यों का भी जायजा लिया गया। समिति ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और बिजली उत्पादन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें प्लांट की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक आर. के. अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद रहे। समिति ने कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों की भी जानकारी ली और बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- एसपी सोनभद्र ने शनिवार दोपहर 12 बजे फरार चल रहे आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया,उन्होंने बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में पंजीकृत मुकदमे में संबंधित प्रकरण में वांछित शातिर किस्म का अभियुक्त बन्टी उर्फ प्रतीक उर्फ सोनू पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। उक्त अभियुक्त द्वारा अब तक न तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है और न ही माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुआ है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है। घोषित इनाम के अंतर्गत जो भी व्यक्ति उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कराएगा अथवा उसकी गिरफ्तारी में सहायक सही एवं विश्वसनीय सूचना प्रदान करेगा, उसे घोषित पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास कर तहत दस मुकदमे दर्ज है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- बाबा बैद्यनाथ झारखंड, द्वादश ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित है बाबा बैजनाथ धाम का काफी दूर-दूर से लोग आते हैं और यहां पर जो भक्त लोग आए हैं बी आई पी पास के बारे में क्या कहा है उसको मैं आप लोगों तक पहुंचा रहा हूं1
- घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार मे 299धरना रत किसानों का धरना पहुचा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा एवं जिला सचिव संजय कुमार यादव, शिवचरन यादव, अविनाश, राम मूरत मौर्य, बिहारी भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक हमारी जो मांगे हैं पूरी नहीं हुई है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तबतक हमारा धरना चलता रहेगा3
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का आज सोनभद्र में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं और परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि जनपद में यह परीक्षा कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Devraj Balmiki1