ओबरा थर्मल पावर प्लांट में प्रदेशीय जांच समिति का निरीक्षण, अधिकारियों संग हुई समीक्षा बैठक सोनभद्र में प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति आज ओबरा थर्मल पावर प्लांट पहुंची, जहां प्लांट-C का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अंगद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची समिति ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और उत्पादन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने प्लांट की उत्पादन क्षमता, तकनीकी व्यवस्थाओं और मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली। साथ ही प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस कार्यों का भी जायजा लिया गया। समिति ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और बिजली उत्पादन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें प्लांट की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक आर. के. अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद रहे। समिति ने कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों की भी जानकारी ली और बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Mithilesh Kumar Yadav1
- पटेहरा *प्यार का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी,किशोरी ने विषाक्त खाकर दी जान* मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित किशोरी के परिवार ने उसकी मुहब्बत को अपनाने से किया इनकार तो विषाक्त पदार्थ का किया सेवन हुई मौत। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है,जहां एक 17 वर्षीय किशोरी जो कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा इसी सत्र में दी है।की क्षेत्र के एक युवक से नैना चार हो गई।परिजनों से उसी युवक के साथ विवाह करने की जिद करने लगी।उसकी मां ने तो उसका साथ दिया परंतु पिता लव मैरेज के खिलाफ थे।एक पिता पुत्री के सामने गिड़गिड़ाकर उसको समझता रहा।परंतु प्यार के परवान चढ़ने पर पुत्री ने एक न सुनी जिसके चलते गुरुवार की देर रात पिता ने पुत्री को डाट लगाया।जिससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार के तड़के ही उसने घर में रखा विषाक्त खा लिया।सुबह में जब मां उसके पास पहुंची तो पुत्री के मुंह से झाग निकलता देख उसके हाथ पांव फूलने लगे।अचेता अवस्था में किशोरी को लेकर आनन फानन में परिजन निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोपहर ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने गांव के बगल स्थित जंगल में शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना अध्यक्ष मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा ने मामले से अनिभिज्ञता जाहिर की है।1
- मजदूर के मौत के बाद जमकर हंगामा पुलिस मौके पर मौजूद स्थिति संभालने में लगी।1
- मिरचैया श्री शतचंडी महायज्ञ में पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही भाग लिए और परिक्रमा #menofjharkhand Bhanu Pratap #9_दिवसीय_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया #श्री_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया1
- सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बने सोन पुल से एक युवती ने अचानक सोन नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि नदी में स्नान कर रहे राहुल चौधरी नामक युवक ने साहस दिखाते हुए तुरंत नदी में कूदकर युवती को बचा लिया और सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार 20 वर्षीय नेहा को कमर में चोट की शिकायत है और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि नेहा की शादी तय थी, लेकिन लड़के पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने के बाद वह मानसिक तनाव में थी। फिलहाल चोपन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1