Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली जिले के गजरा बहरा, में बढ़ते प्रदूषण से लोग हो रहे परेशान,, लोगों का जीना हो रहा दूभर स्थानीय लोगों ने कहा इससे नहीं मिली निजात तो बंद करूंगा कोल यार्ड का काम,
Mithilesh Kumar Yadav
सिंगरौली जिले के गजरा बहरा, में बढ़ते प्रदूषण से लोग हो रहे परेशान,, लोगों का जीना हो रहा दूभर स्थानीय लोगों ने कहा इससे नहीं मिली निजात तो बंद करूंगा कोल यार्ड का काम,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोन नदी पर बने चोपन पुल से छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक पुल के किनारे पहुंची और कुछ ही क्षणों में नदी में कूद गई। हालांकि इस समय नदी में पानी कम होने के कारण वह सीधे नीचे पत्थरों और कम पानी वाले हिस्से में जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। घटना को देख रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर घायल युवती को बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को बाहर निकालकर इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि गिरने के कारण उसे शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती का नाम ज्योति बताया जा रहा है, हालांकि उसके इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवती की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। चोपन थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने किन परिस्थितियों में पुल से छलांग लगाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से युवती की जान बच गई, जिसके लिए पुलिस ने भी उनकी सराहना की है।1
- मध्य प्रदेश के सीधी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहाँ सरकारें 'जननी सुरक्षा' के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं कुसमी में एक गरीब परिवार एंबुलेंस के लिए गिड़गिड़ाता रहा और अंततः सड़क पर ही बच्चे की गूंज सुनाई दी। क्या कुसमी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ सफेद हाथी बनकर रह गया है? पूरी रिपोर्ट: जब सिस्टम ने फेर लिया मुँह यह मामला सीधी जिले के कुसमी पंचायत भगवार का है। 13 मार्च की सुबह करीब 8 बजे, जब शिवराज रजक अपनी गर्भवती पत्नी सुमित्रा रजक को प्रसव पीड़ा से तड़पता देख 108 एंबुलेंस को फोन करते हैं। इंतजार की वो 40 मिनट: परिजनों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस को अपनी स्थिति बताई, गुहार लगाई कि वे गरीब हैं और अस्पताल पहुँचने का कोई साधन नहीं है। लेकिन मदद नहीं पहुँची। रास्ते में प्रसव: 40 मिनट तक मौत और जिंदगी के बीच जूझती सुमित्रा को जब सरकारी मदद नहीं मिली, तो परिजनों ने निजी वाहन किराए पर लिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था—अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में डिलीवरी हो गई। अस्पताल का सन्नाटा: जैसे-तैसे जब पीड़ित परिवार कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा, तो वहाँ की बदहाली का दूसरा चेहरा सामने आया। आरोप है कि अस्पताल में न डॉक्टर थे और न ही पर्याप्त स्टाफ। जिम्मेदार कौन? इस घटना ने कुसमी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है: जब 108 एंबुलेंस को समय पर सूचना दी गई, तो वह 40 मिनट तक क्यों नहीं पहुँची? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के समय स्टाफ क्यों नदारद रहता है? अगर रास्ते में जच्चा या बच्चा के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो क्या प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेता? "हम गरीब हैं साहब, एंबुलेंस का इंतजार करते रहे पर कोई नहीं आया। रास्ते में ही बच्चा हो गया, अस्पताल आए तो यहाँ भी कोई सुनने वाला नहीं था।" – पीड़ित परिजन कुसमी की यह घटना कोई पहली बार नहीं है। समय पर एंबुलेंस न मिलना और अस्पताल में स्टाफ की कमी यहाँ के आम जन के लिए मुसीबत बन चुकी है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इन लापरवाहों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर अगली बार किसी और 'सुमित्रा' को इसी तरह सड़क पर सिस्टम की नाकामी का शिकार होना पड़ेगा।1
- सोनभद्र में प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति आज ओबरा थर्मल पावर प्लांट पहुंची, जहां प्लांट-C का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अंगद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची समिति ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और उत्पादन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने प्लांट की उत्पादन क्षमता, तकनीकी व्यवस्थाओं और मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली। साथ ही प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस कार्यों का भी जायजा लिया गया। समिति ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और बिजली उत्पादन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें प्लांट की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक आर. के. अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद रहे। समिति ने कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों की भी जानकारी ली और बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- एक दिन पहले पहले ही सीधी कलेक्टर का फ़रमान जारी हुआ और दूसरे दिन उपभोक्ता पहुंचे कलेक्टर बंगले लेकिन प्रशासन का कहना है कि अपवाहो से बचे1
- सोनभद्र.... - महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं सोनभद्र - सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, महिलाओं की सुनी समस्याएं - अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं को रोजगार देने पर दिया जोर - छोटे बच्चों को मोबाइल फोन न देने की दी सलाह - सरकारी व निजी संस्थानों में महिला उत्पीड़न समितियों को सक्रिय करने के निर्देश। Byte :- बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष, महिला आयोग उत्तर प्रदेश।2
- मजदूर के मौत के बाद जमकर हंगामा पुलिस मौके पर मौजूद स्थिति संभालने में लगी।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का आज सोनभद्र में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं और परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि जनपद में यह परीक्षा कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1