Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।
Swaraj Bharat Live
जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।1
- बेगूसराय एनटीपीसी बरौनी में प्रेस वार्ता का आयोजन.एनटीपीसी समूह 90 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता एनटीपीसी बरौनी में प्रेस वार्ता का आयोजन एनटीपीसी बरौनी में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन टाउनशिप परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भवन में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री जयदीप घोष ने विगत वर्षों के सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यों के साथ-साथ अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों के माध्यम से विकास की गाथा पिरो रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी समूह 90 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें से 60 गीगावाट नवीकरणीय स्रोतों, जैसे सौर, जल एवं पवन ऊर्जा, से उत्पादित की जाएगी। एनटीपीसी बरौनी में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों में परियोजना में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं हुई है। उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति के लिए एनटीपीसी बरौनी को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा वर्ष 2026 के इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड के 'मेरिट विनर' श्रेणी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सेफ्टी अवार्ड-2025 के अंतर्गत 'सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट' से भी सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धियाँ एनटीपीसी बरौनी की सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति और सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसी क्रम में परियोजना प्रमुख द्वारा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि एनटीपीसी का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एनटीपीसी बरौनी में लगाया जा रहा है, जो पूरे बिहार और बेगूसराय के लिए गौरव की बात है। प्रेस वार्ता के दौरान परियोजना प्रमुख श्री जयदीप घोष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस अवसर पर बेगूसराय के प्रमुख मीडिया समूहों के ब्यूरो चीफ, संवाददाता एवं अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं द्वारा सामुदायिक विकास संबंधी विभिन्न सुझाव भी दिए गए, जिस पर प्रबंधन का सकारात्मक रुख रहा। इस अवसर पर एनटीपीसी की ओर से श्री अनिल कुमार त्रिपाठी.मुख्य महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री डी. एस. कुमार.अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन, श्री महेश अलुगोलु.अपर महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट, श्री अबनि कुमार बाग अपर महाप्रबंधक, पर्यावरण सहित मानव संसाधन, सीएसआर एवं टीएस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।2
- मुख्यमंत्री #सम्राट_चौधरी इस बार बाबा का जयकारा लगाने में गड़बड़ा गए | देखिए सुनिए कमेंट और शेयर करिए । Mobile Tv News 👈 यूट्यूब फेसबुक चैनल को फॉलो करें1
- सावन के पहले दिन उमानाथ घाट पहुंचे नीतीश कुमार, विकास कार्यों का लिया जायजा1
- उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल शेखपुरा। सदर प्रखंड के दुल्लापुर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है। भवन की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भवन का अभी तक विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है, उसमें इस तरह की दरारें सामने आना बेहद चिंताजनक है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण भवन की मजबूती पर संदेह उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाले भवनों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं। उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल1
- बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के पास चली गोलियां दो लोग हुए घायल, पुलिस छानबीन में बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के पास चली गोलियां दो लोग हुए घायल,1