Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरडीजी केवल हिमाचल नहीं, बल्कि सभी राज्यों की बंद की गई है। इसे अपना हक बताने वाली प्रदेश सरकार को यह बात समझनी चाहिए : जीतराम कटवाल
न्यूज रिपोर्टर
आरडीजी केवल हिमाचल नहीं, बल्कि सभी राज्यों की बंद की गई है। इसे अपना हक बताने वाली प्रदेश सरकार को यह बात समझनी चाहिए : जीतराम कटवाल
More news from Bilaspur and nearby areas
- झंडूता विधानसभा की नई पहचान नलवाड़ मेला ! संस्थापक से सीधी बात मार्च 2026 में फिर धूम मचाएगा कोटधार नलवाड़ मेला - अमरनाथ धीमान LIVE समाजसेवी से मेला संस्थापक तकः अमरनाथ धीमान की अनसुनी कहानी #कोटधारनलवाड़मेला #अमरनाथधीमान #झंडूतामेला #बिलासपुरमेला1
- बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।1
- हमीरपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनसे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।2
- बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बांगना की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः स्वच्छता अभियान से किया गया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ समाज” का संकल्प भी लिया। दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में संजीव कुमार भाटिया (एडिशनल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, ऊना) ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी तथा रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। मंच संचालन स्वयंसेवियों वदेही शर्मा एवं तनु ठाकुर ने किया। बौद्धिक सत्र का विषय “सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता” रहा। मुख्य वक्ता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को यातायात नियमों का पालन कर समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर पश्चात आयोजित दूसरे बौद्धिक सत्र में जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक आरसेटीआई ऊना, आकाश भारद्वाज ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। इस सत्र का विषय “डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग एवं साइबर क्राइम एवं सिक्योरिटी” रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन की सावधानियों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर, एसएचओ, बंगणा रोहित , प्रो. कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. अरविंद रतन, प्रो. मुकेश कुमारी, प्रो. रेणुका, एनएसएस कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर तथा छात्र संघ अध्यक्ष गौरव सहित अनेक प्राध्यापक एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे ज्ञानवर्धक सत्रों को समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।1
- डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन भरवाईं:18 कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया विमोचन मंडी के लोकगायक विनायक दत्त शर्मा का “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का विमोचन आज नगर निगम महापौर ने माँ चामुंडा के दरबार में किया । इसमें भजन के माध्यम से चामुंडा माता की शक्तियों व महत्व को दर्शाया है। इस भजन को कंपोज़ हितेश शर्मा और सुंदर बांसुरी की धुन को हरि ने भजन को अलग स्वरूप दिया ।और इस भजन का वीडियो एपिक फ़िल्म के द्वारा बनाया गया है । इस भजन को यूट्यूब चैनल म्यूजिकल स्टूडियो पर लांच किया है । बाइट विनायक दत्त शर्मा, लोकगायक1
- देश में संघीय ढांचे को कमज़ोर कर रही भाजपा- नेगी शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भी RDG पर चर्चा जारी रही. इस दौरान प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र का छोटे राज्यों को संविधान के अनुसार वित्तीय पोषण न देना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. जगत सिंह नेगी ने 16वें वित्त आयोग पर आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन काम कर रहा है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की संघीय ढांचे में राजस्व घाटी वाले राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275 में किया गया है. राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट छोटे राज्यों को वित्तीय पोषण देना जरूरी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को समाप्त कर देना चाहती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश के भाजपाइयों को राज्य के हित के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लोग हिमाचल के हितेषी नहीं है और प्रदेश का विकास नहीं देखना चाहते. प्रदेश भाजपा के लोग केवल चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगना चाहते हैं. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्या बल है ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपने प्रत्याशी को आगे ले जाने की बात सोच रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दल बदल करके लोकतंत्र की हत्या की. अब भाजपा क्या इस बार दोबारा दल बदल और धनबल से चुनाव जीतकर लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है. भाजपा धनबल पर अगर चुनाव जीतती रही तो चुनाव के क्या मायने रह जाएंगे. जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में यह सही नहीं है. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री2
- झंडूत्ता के बरठीं में अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बेहतरीन सुविधाओं का केंद्र! देखें लाइव: आधुनिक शिक्षा, खेल मैदान, लैब और सर्वांगीण विकास!1