डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन भरवाईं:18 कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन भरवाईं:18 कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
- उपायुक्त जतिन लाल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वे बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य उन गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है। योजना के तहत सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम विकास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जिले के 23 गांव इस योजना के तहत चयनित किए जा चुके हैं, जिनमें विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही तीसरे चरण में जिले के 11 नए गांव - बह, धनोबाल, फतेहपुर, धेवट-बेहड़, ज्वाल, ज्वार, जबेहड़, किन्नू, लमलेहड़ा, लमलेहड़ी उपरली तथा नैहरी खालसा, का चयन किया गया है। उन्होंने इन गांवों की ग्राम विकास योजनाएं शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों को तेजी से आरंभ किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम विकास योजना में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिन पर किसी प्रकार का विवाद न हो, ताकि विकास की गति प्रभावित न हो। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों का विवरण फोटो सहित पीएमएजीवाई पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, प्रबंधक लीड बैंक संजीव कुमार सक्सेना, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी अंब, ऊना व गगरेट सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। --0--1
- डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन भरवाईं:18 कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- बोले कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार,हर समय हम जरूरत मंद परिवारों की मदद के लिए है तैयार1
- हमीरपुर नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न विभागों के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम ‘संकल्प’ आयोजित किया, जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि अगर हमारा परिवार और बच्चे नशे से दूर हैं तो भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, क्योंकि यह बुराई हमारे आस-पड़ोस और घर तक भी पहुंच सकती है। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों और हाई स्कूल खुथड़ीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, स्थानीय हाई स्कूल की मुख्यध्यापक संगीता कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के ओम प्रकाश, जय बाबा कमलाहिया संस्था के पदाधिकारी एमके भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।2
- Har har Mahadev1
- बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।1
- सुजानपुर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव की तैयारीया शुरू हो गई है यहां मैदान में सजने वाली दुकानदारी के लिए मार्किंग का कार्य सुजानपुर प्रशासन ने शुरू करवाया है बताते चले कि मैदान के भीतर दुकानदारी सजाने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं जिसमें खान-पान की दुकानों के साथ-साथ अन्य फूड स्टॉल कहां लगाए जाएंगे रोजमर्रा की वस्तुएं कहां पर बिक्री होगी अन्य उत्पाद कहां बेचे जाएंगे इसके साथ-साथ दुकानों के मध्य और दुकानदारी के बीच आने-जाने के लिए रास्ता जितना निर्धारित किया गया है उसे हिसाब से यह मार्किंग करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर आपातकाल की स्थिति के दौरान रोगी वाहन दमकल वाहन की बड़ी और छोटी गाड़ियां कूड़ा करकट उठाने वाली गाड़ियां आसानी से प्रवेश कर सके जिस रास्ते से यह गाड़ियां आनी है उन रास्तों की व्यवस्था सही हो उनके मध्य किसी भी तरह की दुकानदारी को ना सजाया जाए किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो तमाम बातों को ध्यान में रखकर तमाम कार्रवाई करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर झूले कहां लगाए जाएंगे डोम बाजार कहां सजेगा अन्य क्राफ्ट मेले कहां लगाए जाएंगे विभागीय प्रदर्शनी कहां लगेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम कहां पर होंगे अन्य क्राकरी बाजार कहां सजेगा पुरानी संस्कृति के तहत बिकने वाले मिट्टी के उत्पाद कहां पर बिक्री होंगे तमाम स्थान मार्क करवाए जा रहे हैं पार्किंग स्थल का एरिया कहां से कहां तक होगा यहां वाहन किस तरफ से आएंगे और किस तरफ से बाहर जाएंगे इसको लेकर भी व्यवस्था करवाई जा रही है मेले के दौरान हर तरफ मोबाइल टॉयलेट स्थापित करवाने की व्यवस्था करवाई जा रही है यह सभी टॉयलेट सीवरेज के साथ कनेक्ट होंगे तमाम बातों को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। उधर मेला ग्राउंड की दुकानदारी के लिए प्लाट बेचने का कार्य भी शुरू हो गया है उपमंडल कार्यालय के रूम नंबर 105 में जिस व्यक्ति ने मेला ग्राउंड की बोली को अपने नाम किया है उनके कर्मी वहां पर बैठकर प्लाट आवंटन का कार्य कर रहे हैं1
- चिंतपूर्णी के चंबी में डेढ़ लाख की चोरी का मामला सुलझा, कपूरथला से आरोपी गिरफ्तार, चिंतपूर्णी पुलिस को मिली क़ामयाबी खबर चिंतपूर्णी के चंबी क्षेत्र में एक दुकान से बैग में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिंतपूर्णी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाया और आरोपी को उसके घर से कपूरथला में दबोच लिया।जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चंबी स्थित एक दुकान के अंदर रखे बैग से नकदी चोरी हो गई थी। घटना के समय दुकान के बुजुर्ग मालिक ने दुकान में आए एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक जताया था और बताया था कि वह किसी दोपहिया वाहन पर आया था।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एएसआई महेंद्र सोनी और थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में जांच तेज की।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी बाइक नहीं बल्कि स्कूटी पर आया था। उसने दुकान में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाया और बैग से नकदी लेकर फरार हो गया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था, वह धर्मशाला से किराए पर ली गई थी और पैसे चुराने के बाद आरोपी बधमाना रोड से होते हुए पंजाब की ओर निकल गया.पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों जिसमें बड़सर और नादौन थाना में चोरी के मामले दर्ज हैं जाँच में सामने आया है कि आरोपी काफी शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं देता है और वो ज्यादातर उन दुकानों को निशाना बनाता था जिस दुकान कोई भी नहीं होता था जिस पर वे मौका देखकर दुकान के गल्ले के अंदर रखे हुए पैसों पर हाथ साफ कर देता था पुलिस ने बताया कि जब वे चंबी में दुकान के अंदर घुसा था तब भी उसने दुकान के अंदर गल्ले को खोला था लेकिन गल्ले में कुछ भी नहीं था जिसके बाद काउंटर पर ही एक बैग रखा हुआ था जब आरोपी ने बैग के अंदर देखा तो उसमें डेढ़ लाख रुपए पड़ा हुआ था जिस पर आरोपी व्यक्ति तुरंत इस बैग को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया हालांकि जिस दौरान शातिर दुकान से बाहर निकला तो उसे दुकान का मालिक बुजर्ग मिला जिसने इस व्यक्ति से जब पुछा तो उसने बुजर्ग को बातों में उलझाकर कि वे लोकमित्र केंद्र का पता कर रहा है कहकर वंहा से चला गया. इस संबंध में अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।आरोपी की पहचान गौरव दुग्गल सपुत्र सुरेन्द्र दुग्गल निवासी हाउस नंबर 45ए कालोनी मानव नगर हादियाबाद तहसील फगवाड़ा जिला कपूरथला के रूप में हुई है जबकि जो स्कूटी इस्तेमाल की गई है उसका नंबर hp 39f 8995है.4