Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में साधु की मौत पर बवाल, पथराव और हाईवे जाम मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक साधु की दर्दनाक मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। 45 वर्षीय साधु चंद्रशेखर सिंह, जिन्हें इलाके में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बाबा का शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने पथराव भी किया, जिसमें कई पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि साधु को गोतस्करों ने जानबूझकर ट्रक से कुचला, जबकि हादसे में ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
BaरKaट्ठा Ki आwaज

More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Update news 241
- कोडरमा: जयनगर थान के हाजत में आत्महत्या के मामले में मृतक के परिजन का पुलिस पर बड़ा आरोप! मृतक की पत्नी का बयान बदला जाने का शक हुआ मृतक के परिजन को,और पुलिस मृतक की पत्नी को सुरक्षित करने के लिए पुलिस ले गई थी थाने के अंदर तो ग्रामीण और परिजन किए विरोध!1
- सरहुल महापर्व के अवसर पर हजारीबाग शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें आदिवासी समुदाय सरना समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए झारखंडी लोक नृत्य लोकगीत पर जमकर मांदर और ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए उत्साह और उमंग का माहौल साफ तौर पर देखा गया युवाओं में खास तौर पर उत्साह का माहौल था प्रकृति पूजा सरहुल के इस महोत्सव में झारखंडी कला संस्कृति की झलक भी देखी गई1
- कोडरमा। जयनगर थाना मौत मामला: एसडीओ के नेतृत्व में जांच शुरू कटिया गांव पहुंची प्रशासनिक टीम, परिजनों व ग्रामीणों से की पूछताछ; निष्पक्ष जांच का भरोसा1
- प्रकृति से प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व सरहुल के अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह पुलिस लाइन, हजारीबाग में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान धारण कर स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक धुनों पर नृत्य कर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरहुल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सजग रहें तथा सरहुल जैसे पर्वों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।1
- प्रकृति से प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व सरहुल के अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह पुलिस लाइन, हजारीबाग में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान धारण कर स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक धुनों पर नृत्य कर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरहुल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सजग रहें तथा सरहुल जैसे पर्वों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- Post by Kashif Adib1