logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरीय निकाय चुनाव-2026 अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को होगा निर्वाचन प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा बांसवाड़ा 14 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत नगर निकाय सदस्यों के निर्वाचन के बाद अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 18 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय की समाप्ति के तुरंत पश्चात चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष पद को लेकर यह रहेगा कार्यक्रम: उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगीं। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2:30 बजे से 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan Babulal Kharadi BJP

14 hrs ago
user_Dharmendra Soni
Dharmendra Soni
कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
14 hrs ago

नगरीय निकाय चुनाव-2026 अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को होगा निर्वाचन प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा बांसवाड़ा 14 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत नगर निकाय सदस्यों के निर्वाचन के बाद अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 18 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय की समाप्ति के तुरंत पश्चात चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष पद को लेकर यह रहेगा कार्यक्रम: उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगीं। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2:30 बजे से 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan Babulal Kharadi BJP

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर सालमगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं का भारी जनसैलाब उमड़ता है। इस व्रत और परंपरा से जुड़ी यहा पर प्राकृतिक रूप से 12 ज्योतिर्लिंग मोजूद है लगातार प्राकृतिक रूप से जलाअभिषेक ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर सालमगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं का भारी जनसैलाब उमड़ता है। इस व्रत और परंपरा से जुड़ी यहा पर प्राकृतिक रूप से 12 ज्योतिर्लिंग मोजूद है लगातार प्राकृतिक रूप से जला अभिषेक होता है मुख्य बातें: ​पवित्र स्नान: ऋषि पंचमी पर महिलाएं नदियों, तालाबों या पवित्र जलकुंडों पर जाकर स्नान करती हैं और पूजा-अर्चना का संकल्प लेती हैं। ​विशेष आहार (फलाहार): इस व्रत में महिलाएं मुख्य रूप से मोरधान (सवां/समा के चावल) का ही फलाहार ग्रहण करती हैं। ​भक्तों का समागम: राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाएं दर्शन और पूजा के लिए कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचती हैं। ​धार्मिक मान्यता: अनजाने में हुई भूल-चूक व पापों के प्रायश्चित और ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह व्रत विशेष रूप से रखा जाता है।
    1
    ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर सालमगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित  कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं का भारी जनसैलाब उमड़ता है। इस व्रत और परंपरा से जुड़ी 
यहा पर प्राकृतिक रूप से 12 ज्योतिर्लिंग मोजूद है लगातार प्राकृतिक रूप से जलाअभिषेक 
ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर सालमगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित  कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं का भारी जनसैलाब उमड़ता है। इस व्रत और परंपरा से जुड़ी 
यहा पर प्राकृतिक रूप से 12 ज्योतिर्लिंग मोजूद है लगातार प्राकृतिक रूप से जला अभिषेक होता है मुख्य बातें:
​पवित्र स्नान: ऋषि पंचमी पर महिलाएं नदियों, तालाबों या पवित्र जलकुंडों पर जाकर स्नान करती हैं और पूजा-अर्चना का संकल्प लेती हैं।
​विशेष आहार (फलाहार): इस व्रत में महिलाएं मुख्य रूप से मोरधान (सवां/समा के चावल) का ही फलाहार ग्रहण करती हैं।
​भक्तों का समागम: राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाएं दर्शन और पूजा के लिए कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचती हैं।
​धार्मिक मान्यता: अनजाने में हुई भूल-चूक व पापों के प्रायश्चित और ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह व्रत विशेष रूप से रखा जाता है।
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अरनोद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड,अरनोद न्यूज़ एक्सप्रेस सें रवि मोरवार की रिपोर्ट
    1
    अरनोद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड,अरनोद न्यूज़ एक्सप्रेस सें रवि मोरवार की रिपोर्ट
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया। डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई। स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
    1
    चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी
सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया।
डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा।
कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई।
स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव शिप्रा तट और श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में एक साथ प्रज्वलित होंगे 25 लाख से अधिक दीप, राष्ट्रीय स्तर पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कलेक्टर श्री सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं अनुशासित आयोजन के निर्देश
    1
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव
शिप्रा तट और श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में एक साथ प्रज्वलित होंगे 25 लाख से अधिक दीप, राष्ट्रीय स्तर पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
कलेक्टर श्री सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं अनुशासित आयोजन के निर्देश
    user_Dayaram Chandravanshi
    Dayaram Chandravanshi
    Local News Reporter खाचरोद, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
    1
    लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो 
लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
    user_JANTA KI AAWAZ
    JANTA KI AAWAZ
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पीठ स्कूल में बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम न्यायालय अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बच्चों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पैरालीगल वालंटियर के स्थान पर विधिक स्वयंसेवक रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    पीठ स्कूल में बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम न्यायालय अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
बच्चों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पैरालीगल वालंटियर के स्थान पर विधिक स्वयंसेवक रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में गुड टच-बैड टच कार्यक्रम आयोजित,उद्देश्य बच्चों को मिले कानूनी जानकारी,सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के निर्देशानुसार पीठ कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीठ में गुड टच-बैड टच एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत, प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ  में गुड टच-बैड टच कार्यक्रम आयोजित,उद्देश्य बच्चों को मिले कानूनी जानकारी,सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण  
सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के निर्देशानुसार पीठ कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीठ में गुड टच-बैड टच एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत, प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन खाचरोद। मध्यप्रदेश सहायक पटवारी संगठन ने स्थानीय युवा सर्वेयरों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 29 अप्रैल 2026 के आदेश को निरस्त करने, स्थानीय युवाओं को सहायक पटवारी का दर्जा देने एवं सर्वेयरों को स्थायी व नियमित रोजगार देने की मांग की। ज्ञापन में मौसम के अनुसार सुरक्षा किट उपलब्ध कराने, खरीफ सीजन में GPS लोकेशन की दूरी 10 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर करने तथा स्व. मुकेश कुमार अमलादिया के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग देने की मांग भी रखी गई।
    1
    स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
खाचरोद। मध्यप्रदेश सहायक पटवारी संगठन ने स्थानीय युवा सर्वेयरों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 29 अप्रैल 2026 के आदेश को निरस्त करने, स्थानीय युवाओं को सहायक पटवारी का दर्जा देने एवं सर्वेयरों को स्थायी व नियमित रोजगार देने की मांग की।
ज्ञापन में मौसम के अनुसार सुरक्षा किट उपलब्ध कराने, खरीफ सीजन में GPS लोकेशन की दूरी 10 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर करने तथा स्व. मुकेश कुमार अमलादिया के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग देने की मांग भी रखी गई।
    user_Dayaram Chandravanshi
    Dayaram Chandravanshi
    Local News Reporter खाचरोद, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.