राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में गुड टच-बैड टच कार्यक्रम आयोजित,उद्देश्य बच्चों को मिले कानूनी जानकारी,सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के निर्देशानुसार पीठ कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीठ में गुड टच-बैड टच एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत, प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में गुड टच-बैड टच कार्यक्रम आयोजित,उद्देश्य बच्चों को मिले कानूनी जानकारी,सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के निर्देशानुसार पीठ कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीठ में गुड टच-बैड टच एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला
के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते
हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र
के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत, प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया। डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई। स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।1
- लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो1
- पीठ स्कूल में बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम न्यायालय अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बच्चों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पैरालीगल वालंटियर के स्थान पर विधिक स्वयंसेवक रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीठ में गुड टच-बैड टच कार्यक्रम आयोजित,उद्देश्य बच्चों को मिले कानूनी जानकारी,सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के निर्देशानुसार पीठ कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीठ में गुड टच-बैड टच एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड एवं भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमन लाल, पंकज पाटीदार, मुंशी वैभव पाटीदार, सुरेश प्रजापत, प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- 25 सालों से कांग्रेस के गढ को भेदने वाले राजा रमीज ने वार्ड नं 24 में बनाया इतिहास 25 साल का गढ़ टूटा, रमीज राजा ने रचा इतिहास, प्रतिद्वंद्वी की जमानत भी जब्त सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 24 का परिणाम सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के युवा और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया। करीब 25 वर्षों से कांग्रेस के प्रभाव वाले इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी होजैफा की जमानत भी जब्त करवा दी। रमीज राजा को कुल 333 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 38 वोट प्राप्त हुए। यह अंतर वार्ड की जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाता है। रमीज राजा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 24 की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनका सरल, मिलनसार और जनसंपर्क आधारित व्यक्तित्व लोगों को काफी पसंद आया। वे लगातार आमजन के बीच रहे और हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। यही कारण रहा कि पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव से पहले हुई बातचीत में रमीज राजा ने कहा था कि वे राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया था। जनता ने उनके इन वादों और सकारात्मक सोच पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। रमीज राजा की इस जीत के बाद वार्ड नंबर 24 में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि उन्होंने बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ रमीज राजा को अपना प्रतिनिधि चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वार्ड नंबर 24 में रमीज राजा की यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि सागवाड़ा की स्थानीय राजनीति में बदलते जनविश्वास और नई नेतृत्व क्षमता की मजबूत पहचान है। पहली ही चुनावी पारी में 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ना और प्रतिद्वंद्वी की जमानत जब्त करवाना रमीज राजा को नगर पालिका चुनाव 2026 के सबसे चर्चित विजेताओं में शामिल कर चुका है।1
- नालंदा के विद्यार्थियों ने देखा मोबाइल स्पेस डोम शो, चंद्रयान की सफ़लता और अंतरिक्ष की बारीकियों से हुए रूबरू सीमलवाड़ा। स्थानीय नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से एक विशेष 'मोबाइल स्पेस डोम शो' का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली अंतरिक्ष अभियानों और चंद्रयान मिशनों के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए एयर-प्रेशर डोम के भीतर छात्रों को 30-30 के समूहों में ले जाया गया। करीब 30 मिनट के विजुअल प्रेजेंटेशन में चंद्रयान-1 से लेकर चंद्रयान-3 तक की यात्रा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भारतीय वैज्ञानिकों के अतुलनीय योगदान को 3D विजुअल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डोम के अद्भुत माहौल ने बच्चों को खुद अंतरिक्ष में होने जैसा रोमांचक अनुभव कराया। स्कूल प्रबंधन ने पोलाद स्टील की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि केवल व्यावसायिक विज्ञापन के बजाय बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय पाटीदार के मार्गदर्शन में जिग्नेश सर एवं धवल सर ने पोलाद स्टील टीम के साथ समन्वय बनाकर सहयोग दिया।4
- बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक निकाली रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक एक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही, किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो sapoot karo gays आपका अपना गांव खबरें मिलते रहेगी लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो1