Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीन वर्ष से फरार, 3,000 के इनामी आरोपी को शमशाबाद पुलिस ने सातपाड़ा हाट बाजार से किया गिरफ्तार
विनोद कुशवाह
तीन वर्ष से फरार, 3,000 के इनामी आरोपी को शमशाबाद पुलिस ने सातपाड़ा हाट बाजार से किया गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तीन वर्ष से फरार, 3,000 के इनामी आरोपी को शमशाबाद पुलिस ने सातपाड़ा हाट बाजार से किया गिरफ्तार1
- *लटेरी वीरपुर कला* स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा लटेरी का सरकारी स्कूल: वीरपुरकला प्राथमिक शाला में गंदगी का अंबार, बच्चे गंदा पानी पीने को मजबूर स्कूल के प्रधानाध्यापक के पास नहीं है जवाब साफ-सफाई को लेकर पूछे गए सवालों पर वे टालमटोल करते नजर आए। *सवाल खड़े होते हैं* जब सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तो स्कूल में साफ-सफाई क्यों नहीं? देखिए पूरी खबर बिस्तर से *C NEWS BHARAT* *मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर* 📡📡📡1
- कचरा व्यवस्था पर विरोध लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था SLUG : कचरा व्यवस्था पर विरोध लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 4 करोड़ 90 लाख रुपए के निजी सफाई टेंडर के बावजूद कई वार्डों में 8 से 15 दिनों तक कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने का आरोप है। इससे घरों और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लग गए। नाराज वार्ड-34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी ने निजी ट्रॉली से कचरा उठवाकर रवींद्रनाथ टैगोर भवन स्थित कंपनी कार्यालय के सामने डालकर विरोध जताया। VO : पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लोगों से सालाना 960 रुपए यूजर चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में समय पर कचरा संग्रहण नहीं हो रहा। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रवींद्रनाथ टैगोर भवन परिसर को कंपनी द्वारा कचरा वाहनों के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है। बाइट : राजेश लोधी, पार्षद प्रतिनिधि बाइट : संजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि VO : मामले में नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का कहना है कि उन्हें कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली हैं। ठेकेदार द्वारा सही तरीके से काम नहीं करने की शिकायतों की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। बाइट : दुर्गेश ठाकुर, CMO नगर पालिका विदिशा एंकर क्लोज : फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शहर की डोर-टू-डोर कचरा व्यवस्था कब तक पटरी पर लौटती है।4
- यदि जांच में कर्मचारी दिलीप सिंह अथवा किसी अन्य कर्मचारी की लापरवाही, अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्यालय छोड़ने या शासकीय कार्य में व्यवधान की पुष्टि होती है तो संबंधित सेवा नियमों के तहत विधिवत विभागीय कार्रवाई की जाए। रिकॉर्ड रूम में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से आमजन परेशान, दिलीप सिंह की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सिरोंज। तहसील कार्यालय सिरोंज के रिकॉर्ड रूम में कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति और शाखा के समय पर नहीं खुलने तथा बंद न किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड संबंधी कार्यों के लिए नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को कर्मचारियों की तलाश में भटकना पड़ता है। मामले को लेकर रिकॉर्ड रूम से जुड़े कर्मचारी रणधीर सिंह मीना से संपर्क किए जाने पर उनके द्वारा भी ऐसी शिकायतों की जानकारी होने की बात सामने आई। उनके अनुसार, कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा शाखा को खुला छोड़कर चले जाने जैसी बातें उनके संज्ञान में पूर्व से आती रही हैं। वहीं, शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपद कार्यालय से संबंधित कर्मचारी दिलीप सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि उनके आने के बाद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होने के बजाय आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। यह भी शिकायत सामने आई है कि दिलीप सिंह से मिलने के लिए पंचायतों के सचिव एवं सरपंच रिकॉर्ड रूम/शाखा में आते हैं तथा बातचीत के बाद वे शाखा से बाहर चले जाते हैं। रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था पर उठे सवाल रिकॉर्ड रूम सरकारी अभिलेखों से संबंधित महत्वपूर्ण शाखा है। ऐसे में यदि कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित नहीं रहते अथवा शाखा को बिना निगरानी के छोड़कर चले जाते हैं, तो इससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ-साथ शासकीय अभिलेखों की सुरक्षा और कार्यालयीन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि रिकॉर्ड रूम की उपस्थिति पंजी, ड्यूटी रोस्टर, शाखा खोलने-बंद करने की व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज तथा संबंधित कर्मचारियों के कार्य दायित्व की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि कार्यालयीन समय में कर्मचारी अपनी निर्धारित शाखा में उपस्थित रहते हैं या नहीं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र विभागीय पुष्टि अभी शेष है। संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। आम नागरिकों ने प्रशासन से रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था नियमित कराने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।1
- शासकीय राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाएं (सोनोग्राफी, सीटी स्केन मशीन, डायलिसिस मशीन आदि) तथा संबंधित स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग सिरोंज के समाज जनों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी के नाम आवेदन पत्र देकर अवगत कराया गया है कि शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की मांग की है आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिरोंज के शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के न होने से यहां आने वाले मरीजों को विदिशा या भोपाल रेफर किया जाता है जिससे कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। यह कि शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन तथा डायलेसिस मशीन न होने से यहां के मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं, यहां सोनो ग्राफी मशीन तो है लेकिन महिलाओं से संबंधित जांचे ही यहां हो पाती है पुरुषों को सोनो ग्राफी के लिए भोपाल या विदिशा भेजा जाता है या फिर प्राईवेट तौर पर वह सोनोग्राफी कराते हैं, सक्षम व्यक्तियों के अलावा अन्य लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। समाज सेवियों ने जनहित में उक्त चिकित्सा सुविधाएं तथा संबंधित स्टाफ उपलब्ध कराये जाने की तथा संबंधित अधिकारियों को हम नागरिकों की इस मांग को पहुंचाने मांग की है2
- आरोन में गायों को बांधी रेडियम बेल्ट गौ रक्षकों की अनोखी पहल सड़क हादसों से बचेंगी गौ-माता आरोन में गायों को बांधी रेडियम बेल्ट गौ रक्षकों की अनोखी पहल सड़क हादसों से बचेंगी गौ-माता1
- पीडीएस विक्रेता - जिले के पीडीएस विक्रेता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सों का ज्ञापन - कमीशन वृद्धि, तय वेतन और घटती की पूर्ति करने की मांग - 3 अक्टूबर तक मांगों पर गवर्नर होने पर पूरे प्रदेश में पीडीएस विक्रेता करेंगे हड़ताल स्लग : पीडीएस विक्रेता - जिले के पीडीएस विक्रेता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सों का ज्ञापन - कमीशन वृद्धि, तय वेतन और घटती की पूर्ति करने की मांग - 3 अक्टूबर तक मांगों पर गवर्नर होने पर पूरे प्रदेश में पीडीएस विक्रेता करेंगे हड़ताल लोकेशन विदिशा एंकर : आज जिले भर के पीडीएस विक्रेता संघ के सदस्य अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया, पीडीएस विक्रेता ने बताई कि लंबे समय से उन्हें मिलने वाला कमीशन नहीं दिया जा रहा है कमिश्नर को बढ़ाकर ₹200 प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है इसके अलावा सभी विक्रेताओं को स्थाई वेतन नहीं मिलता उसे भी स्थाई कर ₹40000 प्रति माह करने की मांग की गई है साथ ही साथ प्रति कुंटल में हो रहे कटौता की पूर्ति शासन स्तर पर की जानी चाहिए, पीडीएस विक्रेता सॉन्ग में बताएं कि प्रदेशव्यापी इस ज्ञापन में 3 अक्टूबर तक मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई है ऐसा न होने की सूरत में प्रदेश जाति आंदोलन कर हड़ताल की जाएगी बाईट : विक्रेता बाईट : विक्रेता4
- उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर विवाद | पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले | Ujjain News उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। विरोध के दौरान पथराव की सूचना के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मौके पर पुलिस और RAF की तैनाती की गई। यह मामला सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़े सड़क चौड़ीकरण कार्य से संबंधित बताया जा रहा है। 📍 स्थान: उज्जैन, मध्यप्रदेश वीडियो को पूरा देखें और खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।1