Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी टायर गोदाम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां झांसी टायर गोदाम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां
MBKS डिजिटल न्यूज़
झांसी टायर गोदाम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां झांसी टायर गोदाम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोनागिर जैन मंदिर मूर्ति चोरी का खुलासा: दतिया पुलिस ने 25 लाख का माल बरामद कर तीन अंतरराज्यीय चोर दबोचे *Dakhal News*1
- झांसी टायर गोदाम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां1
- दतिया। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 मई 2026 कर दी है। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है। जिले में 15 अप्रैल से शुरू हुए उपार्जन कार्य के तहत 28 अप्रैल 2026 तक 2895 किसानों से करीब 1 लाख 2 हजार 125 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिले में कुल 49 उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 42 गोदाम स्तर, 2 मंडी स्तर और 5 समिति स्तर के केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने शेष किसानों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर अपनी उपज का विक्रय करें। किसान मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, लोक सेवा गारंटी केंद्र या इंटरनेट कैफे के माध्यम से आसानी से स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की वैधता 7 दिन रहेगी और किसानों को एक बार में ही स्लॉट बुक कर गेहूं विक्रय करना होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से तय समय सीमा के भीतर स्लॉट बुक कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ सोनागिर मंदिर में हुई करीब 25 लाख रुपये की भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर चोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। जैन धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र सोनागिर मंदिर… जहां 4-5 अप्रैल की रात भगवान चंद्र प्रभु की चाँदी की मूर्ति, सिंहासन और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था, इस घटना से जैन समाज ही नहीं, पूरे इलाके में भारी आक्रोश था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में दतिया पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया, आईजी और डीआईजी स्तर से लगातार मॉनिटरिंग हुई और आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य आरोपी विशाल विश्वकर्मा शामिल है, जो अंतरराज्यीय शातिर चोर है और 100 से ज्यादा मूर्ति चोरी के मामलों में शामिल रहा है… वहीं दो स्थानीय आरोपी दिलीप दांगी और गुलाब अहिरवार भी पकड़े गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन और अन्य धार्मिक सामग्री बरामद की है… जिसकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि हमारी टीम ने तकनीकी और मैन्युअल दोनों स्तर पर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है… पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। इस खुलासे के बाद जैन समाज ने राहत की सांस ली है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।2
- सोनागिर जैन मंदिर से 25 लाख की मूर्ति चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार दतिया। जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर जैन मंदिर में हुई हाई-प्रोफाइल मूर्ति चोरी का दतिया पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय शातिर चोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 25 लाख रुपए का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह घटना 4-5 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात की है, जब मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन एवं अन्य कीमती धार्मिक सामग्री चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। 👤 गिरफ्तार आरोपी विशाल विश्वकर्मा (सीहोर) – अंतरराज्यीय शातिर चोर, 100 से अधिक मामलों में संलिप्त दिलीप दांगी उर्फ नन्ने (दतिया) गुलाब अहिरवार (दतिया) पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विशाल विश्वकर्मा देश के कई राज्यों में मूर्ति चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और कई मामलों में वांछित था। 💰 बरामदगी भगवान की चांदी की मूर्ति चांदी का सिंहासन अन्य चांदी के धार्मिक उपकरण 👉 कुल कीमत: लगभग 25 लाख रुपए 👮 पुलिस टीम की अहम भूमिका इस पूरे ऑपरेशन में दतिया पुलिस की विशेष टीम, साइबर सेल एवं अन्य जिलों के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।4
- Post by BOLTA MP1
- लखनऊ : हुसैनगंज के 1912 कॉल सेंटर पर स्मार्ट मीटर और गलत बिल के विरोध में उपभोक्ता प्रदर्शन करते हुए। जो उपभोक्ता वहां पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि मीटर तेज चल रहा है और गलत रीडिंग बता रहा है।15 -15 दिन से दौड़ रहे हैं, सही नहीं किया जा रहे हैं।1