तहसील के कामकाज से लेकर काली मंदिर के निर्माण तक डीएम की पैनी नजर डीएम राजेश कुमार पांडे ने तहसील के सभी कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश नवरात्रि से पहले काली माता मंदिर का निर्माण पूरा कराने पर जोर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश नानपारा/बहराइच नानपारा अंतर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने गुरुवार को नानपारा पहुंचकर तहसील परिसर और नगर के प्राचीन काली माता मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण से तहसील प्रशासन में सक्रियता दिखाई दी। उन्होंने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का बारीकी से जायजा लेते हुए अभिलेखों, लंबित प्रकरणों और फरियादियों से संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील के अधिकारियों और संबंधित पटल के कर्मचारियों से विभिन्न प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व एवं अन्य मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने तहसीलदार और उपजिलाधिकारी को भी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने नानपारा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी को संबंधित फर्म और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन और आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा भी मौजूद रहे। डीएम ने मंदिर में हो रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से नवरात्रि से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नानपारा तहसील और काली माता मंदिर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, साथ में विधायक रामनिवास वर्मा व अधिकारी।
तहसील के कामकाज से लेकर काली मंदिर के निर्माण तक डीएम की पैनी नजर डीएम राजेश कुमार पांडे ने तहसील के सभी कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश नवरात्रि से पहले काली माता मंदिर का निर्माण पूरा कराने पर जोर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश नानपारा/बहराइच नानपारा अंतर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने गुरुवार को नानपारा पहुंचकर तहसील परिसर और नगर के प्राचीन काली माता मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण से तहसील प्रशासन में सक्रियता दिखाई दी। उन्होंने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का बारीकी से जायजा लेते हुए अभिलेखों, लंबित
प्रकरणों और फरियादियों से संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील के अधिकारियों और संबंधित पटल के कर्मचारियों से विभिन्न प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व एवं अन्य मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने तहसीलदार और उपजिलाधिकारी को भी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा जनता की शिकायतों के निस्तारण
में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने नानपारा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी को संबंधित फर्म और अधिकारियों के
साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन और आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा भी मौजूद रहे। डीएम ने मंदिर में हो रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से नवरात्रि से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नानपारा तहसील और काली माता मंदिर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, साथ में विधायक रामनिवास वर्मा व अधिकारी।
- किसान यूनियन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन *गांवों की समस्याओं के समाधान की उठाई आवाज* बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर खंड विकास अधिकारी शिवपुर आलोक वर्मा को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला उपाध्यक्ष रति भूषण मिश्रा ने 24 सितंबर 2026 को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में सड़क, जल निकासी, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। किसान यूनियन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की। *ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें* किसान यूनियन ने गांवों में जलभराव एवं जल निकासी की समस्या का समाधान कराने, ग्रामीण मार्गों की स्थिति सुधारने और आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराने की मांग की है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। ज्ञापन में ग्राम बेलामकन के निकट सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने तथा ग्राम सभा बेलामकन गंगहर (पुरानी सरयू नदी) पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग भी शामिल है। संगठन ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाने की अपील की। किसान यूनियन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाना आवश्यक है। संगठन ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।4
- “मानक पर सवाल! तमोलिनपुरवा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग” 🎤 मिहींपुरवा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिहींपुरवा नगर पंचायत के तमोलिनपुरवा गांव में नाली निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री और मिश्रण का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच और गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। अब सवाल यह है कि क्या नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच करेंगे? ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर यदि मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। आप इस मामले में क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- *बहराइच - चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार* बहराइच से बड़ी खबर आ रही है, जहां चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल थाना फखरपुर क्षेत्र के कोठारा गांव के पास 21 सितंबर को ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में थाना फखरपुर में मुकदमा संख्या 399/2026 धारा 304 BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। *-* ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे और यक्ष ऐप की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। बदमाशों की पहचान गोंडा निवासी सलमान और उसके भाई आरिफ के रूप में हुई। इसी क्रम में 24 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और थाना फखरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश किसी और वारदात को अंजाम देने के लिए दिबियापुर से भागला चौराहे की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने गांधी घाट भागल गांव के पास घेराबंदी की। * पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सलमान पुत्र सलीम निवासी गोंडा के दाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी फखरपुर भेजा गया। वहीं भाग रहे दूसरे बदमाश आरिफ उर्फ तस्लीम को भी दौड़ाकर पकड़ लिया गया। *बहराइच - चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार* बहराइच से बड़ी खबर आ रही है, जहां चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल थाना फखरपुर क्षेत्र के कोठारा गांव के पास 21 सितंबर को ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में थाना फखरपुर में मुकदमा संख्या 399/2026 धारा 304 BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। *-* ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे और यक्ष ऐप की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। बदमाशों की पहचान गोंडा निवासी सलमान और उसके भाई आरिफ के रूप में हुई।1
- डीएम बहराइच श्री राजेश पांडे जी ने किया नानपारा तहसील का निरीक्षण साथ मे मौजूद एस डी एम नानपारा श्री प्रकाश सिंह जी व तहसीलदार नानपारा विकास कुमार जी... डीएम बहराइच श्री राजेश पांडे जी ने किया नानपारा तहसील का निरीक्षण साथ मे मौजूद एस डी एम नानपारा श्री प्रकाश सिंह जी व तहसीलदार नानपारा विकास कुमार जी...1
- बारिश से गिरे बिजली के दो खंभे, हुजूरपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित बारिश से गिरे बिजली के दो खंभे, हुजूरपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हुजूरपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखंड हुजूरपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सिंगपुर चौराहे के पास नहर पटरी के किनारे लगे बिजली के दो खंभे जमीन में अत्यधिक नमी और दलदल होने के कारण गिर गए। खंभे गिरने से आसपास के गांवों और घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जमीन काफी नरम और दलदली हो गई, जिसके चलते बिजली के खंभे अपना संतुलन खो बैठे और धराशायी हो गए। बिजली के खंभे गिरने के बाद घरों तक विद्युत सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शोभित वर्मा, लोकस यादव, सुजीत रावत और अंकित मौर्य ने बताया कि बिजली बाधित होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द मौके पर टीम भेजकर गिरे हुए खंभों को दुरुस्त कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच खंभों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो परेशानी और बढ़ सकती है।3
- गणेश शोभा विसर्जन यात्रा गांव से निकलकर कस्बों तक गई डीजे के साथ अभबीर ग़ुलाल उड़ाते हुए हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा आबिद गुलाल उड़ाते हुए जयकारों के साथ काशन में गई शोभायात्रा1
- सैय्यद नगर गांव और शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी *अन्नपूर्णा भवन बंद मिलने और पंचायत सहायक के अनुपस्थित रहने पर दिए सख्त निर्देश* बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने गुरुवार को शिवपुर विकासखंड क्षेत्र के सैय्यद नगर गांव का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे सीडीओ ने मनरेगा योजना के तहत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा भवन बंद मिलने, पंचायत भवन में अव्यवस्थाओं और पंचायत सहायक के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सभागार कक्ष, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और लेखागार कक्ष का जायजा लिया,सभागार कक्ष में ए सी लगवाने तथा उखड़े टाइलों की रिपेयरिंग करवाने के निर्देश दिये।उन्होंने कार्यालयीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा, अवर अभियंता लघु सिंचाई, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।3
- *बलहा विधानसभा 282 से* *जे.पी. राव मैदान में* *आजाद समाज पार्टी* (कांशीराम) ने जे.पी. राव को बलहा विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया बहराइच। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बहराइच की ओर से बलहा विधानसभा क्षेत्र-282 से जे.पी. राव को प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। जे.पी. राव वर्तमान में मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी, देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी की ओर से बलहा विधानसभा क्षेत्र में उन्हें चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में हलचल बढ़ने की उम्मीद है। जे.पी. राव का परिचय मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी, देवीपाटन मंडल पार्टी: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विधानसभा: बलहा-282, जनपद बहराइच भूमिका: विधानसभा प्रत्याशी बलहा विधानसभा क्षेत्र में अब विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच जे.पी. राव की दावेदारी भी चुनावी समीकरणों का हिस्सा बन गई है। आने वाले समय में क्षेत्र में उनका जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। *बलहा विधानसभा 282 से* *जे.पी. राव मैदान में* *आजाद समाज पार्टी* (कांशीराम) ने जे.पी. राव को बलहा विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया बहराइच। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बहराइच की ओर से बलहा विधानसभा क्षेत्र-282 से जे.पी. राव को प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। *बलहा विधानसभा 282 से* *जे.पी. राव मैदान में* *आजाद समाज पार्टी*1
- बहराइच -: जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय गुरुवार को नानपारा पहुंचे। उन्होंने नानपारा के काली कुंडा सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। अब तक पास बजट और कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। मौके पर विधायक राम निवास वर्मा, एसडीएम श्रीप्रकाश सिंह, तहसीलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बहराइच -: जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय गुरुवार को नानपारा पहुंचे। उन्होंने नानपारा के काली कुंडा सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। अब तक पास बजट और कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। मौके पर विधायक राम निवास वर्मा, एसडीएम श्रीप्रकाश सिंह, तहसीलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1