शराब के नशे मे युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट शराब पीने के बाद युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट वीडियो हो रहा वायरल मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के रतेह चौराहा पर शराब पीने के बाद दो महिलाएं और एक युवक आपस में उलझ गए और कहासुनी के बाद एक दूसरे पर चप्पलों से मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में युवक ने एक महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए बीच सड़क पर गिरा दिया। शराब के नशे में धुत दोनों महिलाओं और युवक के इस कारनामे को सड़क से गुजरने वाले राहगीर देखते रहे।इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते शनिवार शाम को भैंसोड़ गांव से आए एक युवक और दो महिलाओं ने कंपोजिट शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदी तीनों आपस में एक साथ बैठकर शराब पी । कुछ देर बाद शराब के नशे में होने पर दोनों महिलाएं और युवक बीच सड़क आपस में कहासुनी करने लगे चप्पल से मारपीट करने लगे।बीच सड़क पर तीनों का उत्पात देख लोगों की डाट फटकार के बाद दोनों महिलाएं और युवक कुछ देर बाद वहां से खिसक लिए। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ग्रामीणों में महिलाओं के शराब के नशे में बीच सड़क पर उत्पात मचाने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
शराब के नशे मे युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट शराब पीने के बाद युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट वीडियो हो रहा वायरल मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के रतेह चौराहा पर शराब पीने के बाद दो महिलाएं और एक युवक आपस में उलझ गए और कहासुनी के बाद एक दूसरे पर चप्पलों से मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में युवक ने एक महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए बीच सड़क पर गिरा दिया। शराब के नशे में धुत दोनों महिलाओं और युवक के इस कारनामे को सड़क से गुजरने वाले राहगीर देखते रहे।इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते शनिवार शाम को भैंसोड़ गांव से आए एक युवक और दो महिलाओं ने कंपोजिट शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदी तीनों आपस में एक साथ बैठकर शराब पी । कुछ देर बाद शराब के नशे में होने पर दोनों महिलाएं और युवक बीच सड़क आपस में कहासुनी करने लगे चप्पल से मारपीट करने लगे।बीच सड़क पर तीनों का उत्पात देख लोगों की डाट फटकार के बाद दोनों महिलाएं और युवक कुछ देर बाद वहां से खिसक लिए। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ग्रामीणों में महिलाओं के शराब के नशे में बीच सड़क पर उत्पात मचाने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
- शराब के नशे मे युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट शराब पीने के बाद युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट वीडियो हो रहा वायरल मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के रतेह चौराहा पर शराब पीने के बाद दो महिलाएं और एक युवक आपस में उलझ गए और कहासुनी के बाद एक दूसरे पर चप्पलों से मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में युवक ने एक महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए बीच सड़क पर गिरा दिया। शराब के नशे में धुत दोनों महिलाओं और युवक के इस कारनामे को सड़क से गुजरने वाले राहगीर देखते रहे।इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते शनिवार शाम को भैंसोड़ गांव से आए एक युवक और दो महिलाओं ने कंपोजिट शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदी तीनों आपस में एक साथ बैठकर शराब पी । कुछ देर बाद शराब के नशे में होने पर दोनों महिलाएं और युवक बीच सड़क आपस में कहासुनी करने लगे चप्पल से मारपीट करने लगे।बीच सड़क पर तीनों का उत्पात देख लोगों की डाट फटकार के बाद दोनों महिलाएं और युवक कुछ देर बाद वहां से खिसक लिए। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ग्रामीणों में महिलाओं के शराब के नशे में बीच सड़क पर उत्पात मचाने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।1
- मीरजापुर में जायसवाल समाज युवा संगठन का 'हमारा समाज, हमारा गौरव' कार्यक्रम संपन्न, एकता और स्वास्थ्य का दिया संदेश मीरजापुर में जायसवाल समाज युवा संगठन का 'हमारा समाज, हमारा गौरव' कार्यक्रम संपन्न, एकता और स्वास्थ्य का दिया संदेश मीरजापुर। जायसवाल समाज युवा संगठन, मीरजापुर (उ.प्र.) के तत्वाधान में रविवार को "हमारा समाज, हमारा गौरव" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जायसवाल समाज के अध्यक्ष धर्मजीत जायसवाल जी सहित समाज के वरिष्ठजन, माताएं-बहनें और बड़ी संख्या में युवा व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर समाज के गौरवशाली इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी। बच्चों के लिए प्रतियोगिता और खेल-कूद का भी आयोजन किया गया। समाज को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से रामपुर सेवा आश्रम ट्रस्ट के डॉक्टरों के पैनल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभागार खचाखच भरा रहा। युवाओं को दिया एकता का संदेश - मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। समाज के सभी युवा शेर है जो समाज के उत्थान के लिए हमेशा खड़े हैं। युवाओं से अपील की गई कि वे नशा मुक्त रहें और एकजुट रहें। एक लकड़ी को कोई भी तोड़ सकता है, लेकिन ग्यारह लकड़ियों को कोई नहीं तोड़ सकता। एक और एक मिलकर ग्यारह बनता है, यही एकता ही हमारी ताकत है।मीरजापुर में 'हमारा समाज, हमारा गौरव' कार्यक्रम संपन्न, एकजुटता और स्वास्थ्य का दिया संदेश मीरजापुर। जायसवाल समाज युवा संगठन मीरजापुर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में "हमारा समाज, हमारा गौरव" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की माताओं, बहनों, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर जायसवाल समाज के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें समाज के महापुरुषों के चित्र और उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया। बच्चों के लिए प्रतियोगिता और पार्क में खेल-कूद का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर और सम्मान समारोह संगठन द्वारा सामाजिक एकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए रामपुर के सेवा आश्रम ट्रस्ट के डॉक्टरों के पैनल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, अतिथियों और सहयोगियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभागार में सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अध्यक्ष धर्मजीत जायसवाल ने किया संबोधित कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मजीत जायसवाल जी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने मंच से समाज को संबोधित किया। युवा संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा, "देखिए, समाज स्वस्थ तभी रह सकता है जब आप स्वस्थ रहेंगे, इसलिए हर व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर होना जरूरी है।" युवाओं को संदेश देते हुए कहा गया, "जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। हमारा युवा शेरों का समाज है। हम समाज को आगे ले जाएंगे।" उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त रहने का आह्वान करते हुए कहा, "हम समाज के युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि नशा मुक्त रहें, विचार मुक्त रहें और एक साथ रहें। एक लकड़ी को कोई तोड़ सकता है पर ग्यारह लकड़ियों को कोई नहीं तोड़ सकता। एक और एक मिलकर ग्यारह बनता है, इसलिए एकता का संदेश ही सबसे बड़ा संदेश है।" कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता, उत्थान और गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।@सभी @1
- *गाजियाबाद: ED ने आजम खान को कोर्ट में पेश किया।* *बड़ी खबर* *गाजियाबाद में ED की स्पेशल कोर्ट ने सपा नेता आजम खान को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा!*1
- मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार, 22 हजार रुपये की 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार, 22 हजार रुपये की 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद मीरजापुर। जीआरपी मीरजापुर और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये बताई गई है। जीआरपी पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण तथा अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 15657 के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान सुबह करीब 10:45 बजे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 750 एमएल की 10 बोतल और रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट व्हिस्की की 750 एमएल की 10 बोतल बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार (26 वर्ष), पुत्र लाल बाबू राय, निवासी गढ़ोचक कृपाल टोला, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाने और वहां ऊंचे दामों पर बेचने की बात बताई। इस मामले में जीआरपी मीरजापुर थाने में मुकदमा संख्या 198/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी प्रयागराज की संयुक्त टीम शामिल रही।1
- उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चूहे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी इलाके में कुछ युवकों पर चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालने और आग लगाने का आरोप, विडियो वायरल उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चूहे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी इलाके में कुछ युवकों पर चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालने और आग लगाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत FIR दर्ज की है। सीओ सिटी प्रिया सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 319/26 दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक की तलाश जारी है।1
- ब्राह्मण एकता परिषद की संगठनात्मक बैठक संपन्न, समाज की एकजुटता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर मीरजापुर। ब्राह्मण एकता परिषद मीरजापुर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक पुष्पा बैंक्वेट लॉन, ब्रह्मचारी का कुंआ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में ब्राह्मण समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक मजबूती उसकी शिक्षा, संस्कार, शिष्टाचार और आपसी सहयोग में निहित होती है। समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे आना होगा। साथ ही नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार, बेहतर आचार-विचार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा बैंक्वेट लॉन के श्री श्यामधर मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रशांत मिश्र उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्री सुरेंद्र नाथ पांडेय, श्री रामलखन पांडेय, श्री राजकुमार दुबे एवं श्री अमरेश द्विवेदी शामिल रहे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पंडित राम सागर तिवारी (सेवानिवृत्त आबकारी कमिश्नर), वरिष्ठ संरक्षक श्री उमाकांत द्विवेदी एवं श्री सुरेंद्र मिश्र 'अंकुर', उपाध्यक्ष पंडित प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्री उमेश द्विवेदी तथा सचिव श्री मनोज दुबे एवं डॉ. संतोष दुबे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शुभम मिश्र ने किया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम मिश्र, विजय शंकर तिवारी, रोहित तिवारी, विष्णु दत्त शुक्ल, सुरेंद्र दत्त दुबे, संजय तिवारी, संदीप कुमार पाठक, प्रवीण कुमार दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बैठक में शामिल सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- मिर्जापुर हलिया विकासखंड के मड़वा धनावल गांव मानक विहीन सड़क निर्माण करवाए जाने पर ग्रामीणों ने रोका कार्य मौके पर पहुंचे पीडब्लूडी विभाग के अफसर मानक विहीन सड़क निर्माण करवाए जाने पर ग्रामीणों ने रोका कार्य सड़क की जांच करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता व अवर अभियंता, ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का दिया निर्देश ड्रमंडगंज। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना देते हुए सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाए जाने की मांग की। क्षेत्र के मड़वा गांव से धनावल तक तैंतीस सौ मीटर काली सड़क का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण नही करवाए जाने से सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है जिसे लेकर ग्राम प्रशासक रमेश सिंह, लवलेश तिवारी,अजय पाल, सिद्धार्थ सिंह,मैसर अली, लालजी शुक्ल,हरिहर प्रसाद, महेंद्र आदि ने निर्माण कार्य रोक दिया। और घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने की सूचना पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता व अवर अभियंता को दी। सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता महेंद्र सिंह व अवर अभियंता सुशील कुमार ने सड़क निर्माण कार्य की जांच की। दोनों अधिकारियों अभियंताओं ने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाई गई सड़क का दोबारा निर्माण कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क करीब पांच सौ मीटर तक बनाई जा चुकी है लेकिन बनाई गई सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप करवाए जाने की मांग की है।इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि मड़वा धनावल गांव में सड़क मरम्मतीकरण व नवीनीकरण योजना के तहत काली सड़क का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। बारिश के दौरान सड़क का निर्माण कार्य करवाए जाने से जगह जगह गिट्टी उखड़ने की ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है। सड़क की जांच की गई है सड़क का गुणवत्तापूर्ण पूर्ण निर्माण करवाए जाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। सड़क को मानक के अनुरूप बनवाया जाएगा।1
- मिर्जापुर शराब पीने के बाद युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट वीडियो हुआ प्रसारित शराब पीने के बाद युवक व दो महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट वीडियो हो रहा वायरल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के रतेह चौराहा पर शराब पीने के बाद दो महिलाएं और एक युवक आपस में उलझ गए और कहासुनी के बाद एक दूसरे पर चप्पलों से मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में युवक ने एक महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए बीच सड़क पर गिरा दिया। शराब के नशे में धुत दोनों महिलाओं और युवक के इस कारनामे को सड़क से गुजरने वाले राहगीर देखते रहे।इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते शनिवार शाम को भैंसोड़ गांव से आए एक युवक और दो महिलाओं ने कंपोजिट शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदी तीनों आपस में एक साथ बैठकर शराब पी । कुछ देर बाद शराब के नशे में होने पर दोनों महिलाएं और युवक बीच सड़क आपस में कहासुनी करने लगे चप्पल से मारपीट करने लगे।बीच सड़क पर तीनों का उत्पात देख लोगों की डाट फटकार के बाद दोनों महिलाएं और युवक कुछ देर बाद वहां से खिसक लिए। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ग्रामीणों में महिलाओं के शराब के नशे में बीच सड़क पर उत्पात मचाने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।1