*'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' जन जागरूकता अभियान का भव्य समापन: जागरूकता दौड़ का हुआ आयोजन* *'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' जन जागरूकता अभियान का भव्य समापन: जागरूकता दौड़ का हुआ आयोजन* *पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने हरी झंडी दिखाई* *सम्पूर्ण अभियान में 55 लाख से अधिक लोगों को किया जागरूक* सीहोर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस सीहोर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे (15 जुलाई से 30 जुलाई तक)15 दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' का आज जागरूकता दौड़ के साथ समापन हुआ। अभियान के समापन के अवसर पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया, जो भोपाल नाका आवासीय परिसर से शुरू होकर चर्च ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस जागरूकता दौड़ में बच्चों से लेकर युवाओं तक, लगभग 250 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने जागरूकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्साह बढ़ाते हुए वह स्वयं भी इस दौड़ में शामिल हुईं और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक होने का संदेश दिया। जागरूकता दौड़ के चर्च ग्राउंड पहुँचने पर उपस्थित सभी नागरिकों, बच्चों और पुलिस अधिकारियों को 'नशे से दूरी है जरूरी' की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत, जागरूकता दौड़ में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक सीहोर पुलिस द्वारा 312 कार्यक्रम आयोजित किए जाकर 6,25,419 लोगों तक भौतिक रूप से पहुंचा जाकर जागरूक किया गया, इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से लगभग 48 लाख 77 हजार से अधिक लोगों तक नशे से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई, सम्पूर्ण अभियान में 55 लाख से अधिक लोगों को जागरूकता किया गया। इस माह में 09 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थों के साथ पकड़ा जाकर उनके कब्जे से 10 किलो 26 ग्राम गांजा एवं एक मोटर सायकल जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई । इस समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव एवं थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत , सूबेदार अजय भिरे, उपनिरीक्षक राहुल श्रीवास्तव, महिला सेल की टीम एवं अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री महेश यादव उप संचालक सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग सीहोर, आवासीय स्कूल परिसर से श्री प्रभात मेवाड़ा श्री आनंद जी, अत्ताउल्लाह खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला पुलिस सीहोर ने आम जनता से अपील की है कि 15 दिनों का यह अभियान भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन नशे के खिलाफ हमारी यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

- थाना अहमदपुर मे पुलिस को 44000रूपये की अवैध शराब परिवाहन कर रहे, आरोपी को धर दबोचा। सीहोर, अहमदपुर थाना अंतर्गत नशे से दुरी हे जरूरी अभियान क़े अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, दिनांक 29/7/26 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर एक नीले रंग की वेगन आर वाहन जिसका नंबर mp 04 CG7739 को पकड़ा जो अवैध शराब परिवाहन कर रहाथा, पुलिस ने आबकारी एक्ट धारा 34(2)क़े तहत कार्यवाही कर वाहन समेत 250000हजार का मशरुका जप्त किया.। थाना प्रभारी श्री रमन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक पवन वर्मा, अजय विश्वकर्मा, सैनिक बलराम भिलाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- नई दिल्ली: "गलियां किसी हल का रास्ता नहीं, मैं युवाओं को माफ करता हूं", वायरल अभद्र भाषा मामले में पीएम मोदी की देश से भावुक अपील 🚨 दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वायरल वीडियो पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री ने देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी सभ्य समाज के अनुकूल नहीं है, लेकिन वे उन युवाओं को माफ करते हैं। पीएम मोदी ने समाज से आग्रह किया कि वे इन युवाओं पर कानूनी कार्रवाई करने या उन्हें अदालतों के चक्कर में उलझाने के बजाय उनका उचित मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा, "बच्चों से गलतियां होती हैं, वे बहकावे में आ गए थे। जिस प्रकार अपनी जीभ कट जाने पर हम दांत नहीं तोड़ते, उसी प्रकार यह युवा भी देश के अपने बच्चे हैं।" इसके साथ ही उन्होंने देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लाए गए संसद के कड़े कानून और त्वरित जांच व्यवस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। #DelhiNews #PMModi #NarendraModi #ExamReform #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV1
- आज भोपाल के रविंद्र भवन में यादें रफ़ी की संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित की गई। आज भोपाल के रविंद्र भवन में संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुंबई से सिंगर शामिल हुए। नानू गुर्जर भोपाल से संगीत की शुरुआत की और मुंबई में सा रे गा मा फाइनलिस्ट तक पहुंचे और जी टीवी की जूरी में शमिल है। उदित नारायण के साथ कई शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। आज भोपाल में हमारे संवाददाता ने विशेष बातचीत कि4
- भोपाल न्यूज2सावधान! भोपाल में नकली पुलिस बनकर लोगों को लूटा जा रहा था, तभी आ गई असली पुलिस भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नकली पुलिस बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों का भंडाफोड़ हो गया। आरोपियों के पास नकली पिस्तौल भी मिली। राहगीरों ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और जनता ने पुलिस के हवाले कर दिया। आखिर कौन हैं ये आरोपी और कब से चल रहा था यह खेल? देखिए पूरी रिपोर्ट।1
- धर्म, आस्था और जनहित की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 🔴 सीहोर में सावन की धूम | 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा | 11 किमी पैदल चलकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु | जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर सावन में शिवभक्ति की धूम: 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियों में जुटा सीहोर सीहोर। सावन माह में इस बार सीहोर शहर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगने जा रहा है। 3, 10, 17 और 25 अगस्त को शहर में चार भव्य कांवड़ यात्राओं का आयोजन होगा, जिनमें मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। विटलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, पहली कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को शाम 4 बजे सीवन नदी तट से प्रारंभ होगी। इसके बाद 10, 17 और 25 अगस्त को भी इसी तरह भव्य यात्राएं निकाली जाएंगी। श्रद्धालु सीवन नदी से पवित्र जल भरकर करीब 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्राओं से पहले ही सीवन नदी तट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा सामग्री, कांवड़ और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव और शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विटलेश सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में चाय, ठंडा पानी, फलाहार, खिचड़ी और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।1
- किसानों के आंदोलन से भोपाल थमा, सरकार ने मानी प्रमुख मांगें राजधानी भोपाल में किसानों के बड़े आंदोलन ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी। हजारों किसान बैरिकेड्स पार करते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। देर रात तक चली बातचीत के बाद सरकार ने किसानों की कई प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति बाद में नियंत्रण में आ गई।2