Shuru
Apke Nagar Ki App…
#आस्था_पर_प्रहार_के_विरोध_में_कटंगी_बंद_ऐतिहासिक_रूप_से_सफल #जामेश्वर_मंदिर_घटना_पर_उबाल #10_दिन_में_कार्रवाई_नहीं_तो_बड़ा_आंदोलन @कटंगी @बालाघाट @मध्यप्रदेश @सकल_हिंदू_समाज @BreakingNews @MPNews
संदीप शर्मा
#आस्था_पर_प्रहार_के_विरोध_में_कटंगी_बंद_ऐतिहासिक_रूप_से_सफल #जामेश्वर_मंदिर_घटना_पर_उबाल #10_दिन_में_कार्रवाई_नहीं_तो_बड़ा_आंदोलन @कटंगी @बालाघाट @मध्यप्रदेश @सकल_हिंदू_समाज @BreakingNews @MPNews
More news from Balaghat and nearby areas
- वारासिवनी। सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों की पात्रता परीक्षा लेने के आदेश से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में शिक्षकों ने विधायक विवेक विक्की पटेल से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर सहयोग की अपेक्षा की। शिक्षकों की समस्या की गम्भीरता को देखते हुए विधायक विवेक पटेल ने तत्काल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को तत्काल पत्र लिखकर शिक्षक पात्रता परीक्षा को रोकने और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का अनुरोध किया है। शिक्षकों का कहना है कि यह परीक्षा उनके अनुभव का अपमान है और इससे मानसिक तनाव और नौकरी पर असुरक्षा महसूस हो रही है। शिक्षकों ने मध्यप्रदेश सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग भी की है।1
- अचानक मौसम ने करवट बदली गिरे ओले गेहूं की फसल को हुआ नुकसान शुक्रवार की शाम 8:00 बजे अचानक मौसम ने करवट और बादलपार समेत दर्जनों गांव चपेट लिया।1
- रूपझर थाना के ग्राम घोंदी के जंगल में लकड़ी परिवहन के दौरान दो मजदूरों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। आपसी कहासुनी के दौरान साथी मजदूर अर्जुन टेकाम ने संदीप मरकाम उम्र 26 वर्ष के सिर पर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में संदीप को बालाघाट शहर के सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बीच ईलाज के पैसे नहीं देने पर परिजनों को शव ना देने के अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक के भाई रंजीत मरकाम का कहना है कि अस्पताल ने पहले कहा की आयुष्मान कार्ड से इलाज होगा ओर खर्च नहीं आएगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन खर्च के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर शव सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के डॉ. प्रिंस वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला पुलिस केस होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा है!1
- मड़ई टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी: टोल कर्मी पर तलवार के मूठ और बेसबॉल के डंडों से हमला1
- श्री श्री दुर्गा मंदिर अंबाड़ा प्रांगण में भव्य देवी जागरण एवं खाटू श्याम कीर्तन का हुआ आयोजन गुढ़ीअंबाड़ा हिन्दू1
- मण्डला में सिंधी समाज के इष्ट देव वरुण अवतार भगवान झूलेलाल साईं के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनम सिडाम ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और श्री गुरुग्रंथ साहिब में चोला चढ़ाया। इस उत्सव के दौरान आयोजित भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर आयोजित लंगर में सम्मिलित होकर गुरु प्रसादी ग्रहण की। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के द्वारा कलेक्टर श्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा एवं एसडीएम श्रीमती सिडाम को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम धार्मिक भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, युवा, महिलाएं तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बालाघाट जिले का कटंगी शहर 20 मार्च दिन शुक्रवार को पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से ही बंद का असर दिखाई दिया। अस्पताल, मेडिकल, पेट्रोल पंप, सरकारी-प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों, बड़े-बड़े उद्योगों और अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के छोटे-छोटे प्रतिष्ठान बंद रहे। साप्ताहिक बाजार होने के बाद भी सब्जी मंडी में दूकानें बंद रही। दरअसल, गत दिवस सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम जाम के जामेश्वर मंदिर स्थित हनुमान प्रतिमा को किसी अज्ञात के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की घटना के 48 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू धार्मिक संगठन और हिंदू धर्म प्रेमियों ने शुक्रवार को कटंगी बंद बुलाया था।1
- कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की पकी फसलें हुई तबाह1
- चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमती रमा पारस खंगार के द्वारा सुहागले पूजन कार्यक्रम का किया1