logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खूनी संघर्ष मे साथी के हमले में घायल मजदूर की मौत,ईलाज के पैसे ना देने पर सरदार पटेल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल प्रबंधन बालाघाट पर परिजनों ने शव ना देने का लगाया आरोप* रूपझर थाना के ग्राम घोंदी के जंगल में लकड़ी परिवहन के दौरान दो मजदूरों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। आपसी कहासुनी के दौरान साथी मजदूर अर्जुन टेकाम ने संदीप मरकाम उम्र 26 वर्ष के सिर पर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में संदीप को बालाघाट शहर के सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​इस दुखद घटना के बीच ईलाज के पैसे नहीं देने पर परिजनों को शव ना देने के अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक के भाई रंजीत मरकाम का कहना है कि अस्पताल ने पहले कहा की आयुष्मान कार्ड से इलाज होगा ओर खर्च नहीं आएगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन खर्च के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर शव सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के डॉ. प्रिंस वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला पुलिस केस होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा है!

13 hrs ago
user_INDRAJEET SINGH DASHMER
INDRAJEET SINGH DASHMER
पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
13 hrs ago

खूनी संघर्ष मे साथी के हमले में घायल मजदूर की मौत,ईलाज के पैसे ना देने पर सरदार पटेल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल प्रबंधन बालाघाट पर परिजनों ने शव ना देने का लगाया आरोप* रूपझर थाना के ग्राम घोंदी के जंगल में लकड़ी परिवहन के दौरान दो मजदूरों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। आपसी कहासुनी के दौरान साथी मजदूर अर्जुन टेकाम ने संदीप मरकाम उम्र 26 वर्ष के सिर पर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में संदीप को बालाघाट शहर के सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​इस दुखद घटना के बीच ईलाज के पैसे नहीं देने पर परिजनों को शव ना देने के अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक के भाई रंजीत मरकाम का कहना है कि अस्पताल ने पहले कहा की आयुष्मान कार्ड से इलाज होगा ओर खर्च नहीं आएगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन खर्च के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर शव सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के डॉ. प्रिंस वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला पुलिस केस होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा है!

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • कटंगी थाने के ग्राम जाम में प्राचीन भगवान हनुमान प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जलाए जाने के विरोध में आज 20 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कटंगी बंद के आव्हान का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे और व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपना समर्थन देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। संगठनों ने चिकित्सा, आवागमन एंव पेट्रोल, डीजल जैसी अतिआवश्यक सेवाओं को ही इस बंद से मुक्त रखा था। ​ज्ञात हो कि 17 मार्च को हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम जाम से कटंगी थाने तक विशाल पैदल रैली निकालकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने पर आज 20 मार्च को पूरे कटंगी बंद का आह्वान किया गया इस दौरान आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए SDM व SDOP कटंगी को दोपहर 03 बजे ज्ञापन सौंपा गया है जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला। सुरक्षा की दृष्टि से कटंगी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही!
    1
    कटंगी थाने के ग्राम जाम में प्राचीन भगवान हनुमान प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जलाए जाने के विरोध में आज 20 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कटंगी बंद के आव्हान का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे और व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपना समर्थन देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
संगठनों ने चिकित्सा, आवागमन एंव पेट्रोल, डीजल जैसी अतिआवश्यक सेवाओं को ही इस बंद से मुक्त रखा था।
​ज्ञात हो कि 17 मार्च को हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम जाम से कटंगी थाने तक विशाल पैदल रैली निकालकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने पर आज 20 मार्च को पूरे कटंगी बंद का आह्वान किया गया इस दौरान आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए SDM व SDOP कटंगी को दोपहर 03 बजे ज्ञापन सौंपा गया है जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला। सुरक्षा की दृष्टि से कटंगी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • वारासिवनी । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत वारासिवनी जनपद पंचायत के तत्वावधान में रानी अवंतीबाई स्टेडियम वारासिवनी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बालाघाट जिले के वारासिवनी, कटंगी, खैरलॉजी, लालबर्रा, बालाघाट, परसवाड़ा, किरनापुर विकासखंडों के 99 जोड़ों ने अपने-अपने समाज के वैवाहिक नियमों के अनुसार एक दूसरे को वर माला पहना कर अपने नये जीवन की शुरुआत की। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 79 हिंदू, 11 अनुसूचित जाति व 9 अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों ने भाग लिया। 99 दूल्हों की बारात वारासिवनी जनपद पंचायत भवन के परिसर से धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकाली गई। बारात में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ दूल्हों के परिजनों ने ढोल, बाजे एवं डीजे की धुन पर झूम कर नृत्य किया। इस बारात में विधायक विवेक विक्की पटेल भी शामिल हुए और बारातियों के अनुरोध पर उन्होंने बैंड बाजों व गीतों की धुन पर नृत्य कर समॉ बॉध दिया। जहां विवाह संस्कार के दौरान सर्वप्रथम सनातन संस्कृति के तहत हिन्दू जोड़ों का वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न करवाया गया। उसके बाद अनुसूचित जाति व जनजाति के जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया। सभी अतिथियों ने विवाह सूत्र में बंधे नवयुगलों पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा करते हुए सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह समारोह को सम्पन्न करवाने में जनपद पंचायत वारासिवनी के पदाधिकारियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
    1
    वारासिवनी । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत वारासिवनी जनपद पंचायत के तत्वावधान में रानी अवंतीबाई स्टेडियम वारासिवनी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बालाघाट जिले के वारासिवनी, कटंगी, खैरलॉजी, लालबर्रा, बालाघाट, परसवाड़ा, किरनापुर विकासखंडों के 99 जोड़ों ने अपने-अपने समाज के वैवाहिक नियमों के अनुसार एक दूसरे को वर माला पहना कर अपने नये जीवन की शुरुआत की। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 79 हिंदू, 11 अनुसूचित जाति व 9 अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों ने भाग लिया। 99 दूल्हों की बारात वारासिवनी जनपद पंचायत भवन के परिसर से धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकाली गई। बारात में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ दूल्हों के परिजनों ने ढोल, बाजे एवं डीजे की धुन पर झूम कर नृत्य किया। इस बारात में विधायक विवेक विक्की पटेल भी शामिल हुए और बारातियों के अनुरोध पर उन्होंने बैंड बाजों व गीतों की धुन पर नृत्य कर समॉ बॉध दिया।  जहां  विवाह संस्कार के दौरान सर्वप्रथम सनातन संस्कृति के तहत हिन्दू जोड़ों का वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न करवाया गया। उसके बाद अनुसूचित जाति व जनजाति के जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया। सभी अतिथियों ने विवाह सूत्र में बंधे नवयुगलों पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा करते हुए सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह समारोह को सम्पन्न करवाने में जनपद पंचायत वारासिवनी के पदाधिकारियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    14 hrs ago
  • Post by संदीप शर्मा
    1
    Post by संदीप शर्मा
    user_संदीप शर्मा
    संदीप शर्मा
    Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • क्षेत्र भर में शुक्रवार 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ झूलेलाल जयंती (चेटी चंड) मनाई जा रही है, जो सिंधी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल, जिन्हें वरुण देव (जल के देवता) का अवतार माना जाता है, के इस अवतरण दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में दिन भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को बाजे-गाजे के साथ यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शाम 04 बजे यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
    1
    क्षेत्र भर में शुक्रवार 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ झूलेलाल जयंती (चेटी चंड) मनाई जा रही है, जो सिंधी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल, जिन्हें वरुण देव (जल के देवता) का अवतार माना जाता है, के इस अवतरण दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में दिन भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को बाजे-गाजे के साथ यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शाम 04 बजे यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादलपार मां बंजारी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व में 61 मनोकामना कलश जगमगा रही है । वहीं रोजाना सुबह शाम आरती में भारी भीड़ उमड़ रही है। बंजारी मंदिर में सालाना मनोकामना पूरी होने पर अलग अलग जगह के भक्त अपना मनोकामना कलश रखते हैं । नवरात्रि भर क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। विसर्जन उपरांत बड़े भंडारे का आयोजन भी बंजारी मंदिर परिसर में किया जाता है।
    1
    कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादलपार मां बंजारी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व में 61 मनोकामना कलश  जगमगा रही है । वहीं रोजाना सुबह शाम आरती में भारी भीड़ उमड़ रही है। बंजारी मंदिर में सालाना मनोकामना पूरी होने पर अलग अलग जगह के भक्त अपना मनोकामना कलश रखते हैं ।
नवरात्रि भर क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। विसर्जन उपरांत  बड़े भंडारे का आयोजन भी बंजारी मंदिर परिसर में किया जाता है।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • *श्री शतचंडी महायज्ञ* *श्रीमद् देवी भगवती महापुराण कथा* *मां भगवती की भव्य प्रतिष्ठा महामहोत्सव* *मोहगांव सड़क*
    1
    *श्री शतचंडी महायज्ञ*
*श्रीमद् देवी भगवती महापुराण कथा*
*मां भगवती की भव्य प्रतिष्ठा महामहोत्सव*
*मोहगांव सड़क*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • अचानक ओलावृष्टि से किसान चिंतित, नुकसान का आकलन सुबह होगा कुरई/सिवनी। जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत बादलपार चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। ग्राम दरगाडा और घाटकोहका सहित आसपास के क्षेत्रों में बिना बारिश के तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह ओलावृष्टि लगभग आधे घंटे तक जारी रही। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन ने खेतों में खड़ी रबी फसलों—विशेषकर गेहूं और चना—को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। हालांकि, घटना रात के समय होने के कारण अभी तक फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण नहीं किया जा सका। ऐसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी सही जानकारी सुबह दिन निकलने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल किसान पूरी रात चिंता में गुजारने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार, आसपास के अन्य गांवों में भी ओलावृष्टि की खबरें मिल रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह होते ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और यदि फसलों को नुकसान हुआ है तो जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। (ताजा घटनाक्रम, विस्तृत जानकारी सुबह के बाद)
    1
    अचानक ओलावृष्टि से किसान चिंतित, नुकसान का आकलन सुबह होगा
कुरई/सिवनी। जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत बादलपार चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। ग्राम दरगाडा और घाटकोहका सहित आसपास के क्षेत्रों में बिना बारिश के तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, यह ओलावृष्टि लगभग आधे घंटे तक जारी रही। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन ने खेतों में खड़ी रबी फसलों—विशेषकर गेहूं और चना—को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। हालांकि, घटना रात के समय होने के कारण अभी तक फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण नहीं किया जा सका। ऐसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी सही जानकारी सुबह दिन निकलने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल किसान पूरी रात चिंता में गुजारने को मजबूर हैं।
सूत्रों के अनुसार, आसपास के अन्य गांवों में भी ओलावृष्टि की खबरें मिल रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह होते ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और यदि फसलों को नुकसान हुआ है तो जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
(ताजा घटनाक्रम, विस्तृत जानकारी सुबह के बाद)
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रूपझर थाना के ग्राम घोंदी के जंगल में लकड़ी परिवहन के दौरान दो मजदूरों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। आपसी कहासुनी के दौरान साथी मजदूर अर्जुन टेकाम ने संदीप मरकाम उम्र 26 वर्ष के सिर पर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में संदीप को बालाघाट शहर के सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​इस दुखद घटना के बीच ईलाज के पैसे नहीं देने पर परिजनों को शव ना देने के अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक के भाई रंजीत मरकाम का कहना है कि अस्पताल ने पहले कहा की आयुष्मान कार्ड से इलाज होगा ओर खर्च नहीं आएगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन खर्च के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर शव सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के डॉ. प्रिंस वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला पुलिस केस होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा है!
    1
    रूपझर थाना के ग्राम घोंदी के जंगल में लकड़ी परिवहन के दौरान दो मजदूरों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। 
आपसी कहासुनी के दौरान साथी मजदूर अर्जुन टेकाम ने संदीप मरकाम उम्र 26 वर्ष के सिर पर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में संदीप को बालाघाट शहर के सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
​इस दुखद घटना के बीच ईलाज के पैसे नहीं देने पर परिजनों को शव ना देने के अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। 
मृतक के भाई रंजीत मरकाम का कहना है कि अस्पताल ने पहले कहा की आयुष्मान कार्ड से इलाज होगा ओर खर्च नहीं आएगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन खर्च के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर शव सौंपने से इनकार कर दिया।
हालांकि अस्पताल प्रबंधन के डॉ. प्रिंस वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला पुलिस केस होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.