Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती, शाम को जुलूस, दिन भर हुए विविध आयोजन क्षेत्र भर में शुक्रवार 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ झूलेलाल जयंती (चेटी चंड) मनाई जा रही है, जो सिंधी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल, जिन्हें वरुण देव (जल के देवता) का अवतार माना जाता है, के इस अवतरण दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में दिन भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को बाजे-गाजे के साथ यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शाम 04 बजे यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
Dev Anand
क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती, शाम को जुलूस, दिन भर हुए विविध आयोजन क्षेत्र भर में शुक्रवार 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ झूलेलाल जयंती (चेटी चंड) मनाई जा रही है, जो सिंधी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल, जिन्हें वरुण देव (जल के देवता) का अवतार माना जाता है, के इस अवतरण दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में दिन भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को बाजे-गाजे के साथ यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शाम 04 बजे यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by संदीप शर्मा1
- क्षेत्र भर में शुक्रवार 20 मार्च को सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ झूलेलाल जयंती (चेटी चंड) मनाई जा रही है, जो सिंधी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल, जिन्हें वरुण देव (जल के देवता) का अवतार माना जाता है, के इस अवतरण दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में दिन भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को बाजे-गाजे के साथ यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शाम 04 बजे यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।1
- वारासिवनी । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत वारासिवनी जनपद पंचायत के तत्वावधान में रानी अवंतीबाई स्टेडियम वारासिवनी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बालाघाट जिले के वारासिवनी, कटंगी, खैरलॉजी, लालबर्रा, बालाघाट, परसवाड़ा, किरनापुर विकासखंडों के 99 जोड़ों ने अपने-अपने समाज के वैवाहिक नियमों के अनुसार एक दूसरे को वर माला पहना कर अपने नये जीवन की शुरुआत की। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 79 हिंदू, 11 अनुसूचित जाति व 9 अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों ने भाग लिया। 99 दूल्हों की बारात वारासिवनी जनपद पंचायत भवन के परिसर से धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकाली गई। बारात में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ दूल्हों के परिजनों ने ढोल, बाजे एवं डीजे की धुन पर झूम कर नृत्य किया। इस बारात में विधायक विवेक विक्की पटेल भी शामिल हुए और बारातियों के अनुरोध पर उन्होंने बैंड बाजों व गीतों की धुन पर नृत्य कर समॉ बॉध दिया। जहां विवाह संस्कार के दौरान सर्वप्रथम सनातन संस्कृति के तहत हिन्दू जोड़ों का वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न करवाया गया। उसके बाद अनुसूचित जाति व जनजाति के जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया। सभी अतिथियों ने विवाह सूत्र में बंधे नवयुगलों पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा करते हुए सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह समारोह को सम्पन्न करवाने में जनपद पंचायत वारासिवनी के पदाधिकारियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।1
- कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादलपार एवं आसपास के ग्रामों में शुक्रवार शाम को अचानक ओलावृष्टि से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी2
- *कुरई घाटी की साउंड प्रूफ रोड की दीवारें एवं डिवाइडर जगह-जगह टूटे नहीं है सुरक्षा की गारंटी* नागपुर जबलपुर की नेशनल हाईवे रोड एन एच 44 कुरई घाटी की करोड़ों करोड़ों रुपए की बनाई साउंड प्रूफ रोड की दीवार जगह जगह टूटी दिखाई दे रही है एवं डिवाइड जगह-जगह टूट गए हैं जिसे N H AI के द्वारा बीच रोड में टूटे हुए डिवाइडर को खड़ा किया गया जिससे दुर्घटना को निमंत्रण दिया जा सकता है। जबकि साउंड प्रूफ रोड बनाने का मकसद जंगली जानवरों की सुरक्षा हेतु बनाया गया लेकिन जगह-जगह टूटने से कोई सुरक्षा नहीं रह गई।1
- कटंगी थाने के ग्राम जाम में प्राचीन भगवान हनुमान प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जलाए जाने के विरोध में आज 20 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कटंगी बंद के आव्हान का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे और व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपना समर्थन देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। संगठनों ने चिकित्सा, आवागमन एंव पेट्रोल, डीजल जैसी अतिआवश्यक सेवाओं को ही इस बंद से मुक्त रखा था। ज्ञात हो कि 17 मार्च को हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम जाम से कटंगी थाने तक विशाल पैदल रैली निकालकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने पर आज 20 मार्च को पूरे कटंगी बंद का आह्वान किया गया इस दौरान आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए SDM व SDOP कटंगी को दोपहर 03 बजे ज्ञापन सौंपा गया है जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला। सुरक्षा की दृष्टि से कटंगी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही!1
- अचानक ओलावृष्टि से किसान चिंतित, नुकसान का आकलन सुबह होगा कुरई/सिवनी। जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत बादलपार चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। ग्राम दरगाडा और घाटकोहका सहित आसपास के क्षेत्रों में बिना बारिश के तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह ओलावृष्टि लगभग आधे घंटे तक जारी रही। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन ने खेतों में खड़ी रबी फसलों—विशेषकर गेहूं और चना—को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। हालांकि, घटना रात के समय होने के कारण अभी तक फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण नहीं किया जा सका। ऐसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी सही जानकारी सुबह दिन निकलने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल किसान पूरी रात चिंता में गुजारने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार, आसपास के अन्य गांवों में भी ओलावृष्टि की खबरें मिल रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह होते ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और यदि फसलों को नुकसान हुआ है तो जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। (ताजा घटनाक्रम, विस्तृत जानकारी सुबह के बाद)1
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने 19 मार्च शुक्रवार को दोपहर 01 बजे क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के निवास अंसेरा पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के जरिए शिक्षक संवर्ग पात्रता परीक्षा का विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेश शासन के द्वारा दाखिल रिट पिटीशन पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के आने का इंतजार करने की मांग रखी गई है। दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया है।1