logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमारे सतना जिले में सबसे ज्यादा सम्राट सिटी में सबसे ज्यादा अच्छा है वेंकटेश मंदिर गौने में जाए सतना जिले सिटी नं 01

59 min ago
user_Pushpendra Mavasi YT
Pushpendra Mavasi YT
मझगवां, सतना, मध्य प्रदेश•
59 min ago

हमारे सतना जिले में सबसे ज्यादा सम्राट सिटी में सबसे ज्यादा अच्छा है वेंकटेश मंदिर गौने में जाए सतना जिले सिटी नं 01

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *रीवा पुलिस का नया टैलेंट—कानून के साथ-साथ कुर्ते की भी सिलाई.....* कांग्रेस के आंदोलन में अगर हजारों रुपये का कुर्ता फट जाए, तो भाई साहब… अगले चुनाव में टिकट का दावेदार तो बनता है! आखिर इतनी महंगी कुर्ता-सेवा हर नेता को थोड़े ही नसीब होती है। कांग्रेस पार्टी को भी ऐसे नेताओं की तलाश करनी चाहिए जो भाषण कम और कुर्ता ज्यादा फाड़वाकर आंदोलन की यादगार बना दें! _और रीवा पुलिस के बारे में क्या लिखें साहब… हम तो बस इतना कहेंगे—कपड़ा संभालकर आंदोलन कीजिए! क्योंकि आजकल आंदोलन में मुद्दों से ज्यादा चर्चा कहीं-कहीं कुर्ते की हालत की हो रही है।_ बाकी पुलिस की कार्रवाई सही थी या गलत, इसका फैसला जांच और कानून करेगा…
    1
    *रीवा पुलिस का नया टैलेंट—कानून के साथ-साथ कुर्ते की भी सिलाई.....*

कांग्रेस के आंदोलन में अगर हजारों रुपये का कुर्ता फट जाए, तो भाई साहब… अगले चुनाव में टिकट का दावेदार तो बनता है! आखिर इतनी महंगी कुर्ता-सेवा हर नेता को थोड़े ही नसीब होती है। कांग्रेस पार्टी को भी ऐसे नेताओं की तलाश करनी चाहिए जो भाषण कम और कुर्ता ज्यादा फाड़वाकर आंदोलन की यादगार बना दें! 

 _और रीवा पुलिस के बारे में क्या लिखें साहब… हम तो बस इतना कहेंगे—कपड़ा संभालकर आंदोलन कीजिए! क्योंकि आजकल आंदोलन में मुद्दों से ज्यादा चर्चा कहीं-कहीं कुर्ते की हालत की हो रही है।_ 

बाकी पुलिस की कार्रवाई सही थी या गलत, इसका फैसला जांच और कानून करेगा…
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमावस्या मेले में 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चित्रकूट। चित्रकूट में आयोजित होने वाला अमावस्या मेला भीड़ के लिहाज से जिले का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इससे बड़ा मेला दीपावली का होता है। विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर अमावस्या मेले में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने बताया कि इस वर्ष आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से महोबा और बांदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़कों पर दिखाई दे रही है। इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। जिला प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभाग श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारी, 15 थाना प्रभारी निरीक्षक, 36 निरीक्षक, 262 उपनिरीक्षक, 13 महिला उपनिरीक्षक, 820 आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा 125 महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए 18 यातायात उपनिरीक्षक और 80 आरक्षी लगाए गए हैं। वहीं एलआईयू के 4 उपनिरीक्षक और 14 आरक्षी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त बाहर से लगभग आधा दर्जन हल्के वाहन, 3 क्रेन, पीएसी की 2 कंपनियां, फ्लड प्लाटून की 2 प्लाटून, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज टीम, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सायंकाल पांच बजे से ड्यूटी लगाई गई थी, जो पूरी रात चली। सुबह आठ बजे से दिन की ड्यूटी के पुलिसकर्मी भी तैनात हो गए। रात में घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि अमावस्या तिथि दिन में करीब 11 बजे लगनी थी। पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि आज से लेकर कल दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चरम पर रह सकती है। इस दौरान श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करने के साथ कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    1
    अमावस्या मेले में 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चित्रकूट। चित्रकूट में आयोजित होने वाला अमावस्या मेला भीड़ के लिहाज से जिले का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इससे बड़ा मेला दीपावली का होता है। विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर अमावस्या मेले में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने बताया कि इस वर्ष आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से महोबा और बांदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़कों पर दिखाई दे रही है। इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

जिला प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभाग श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मेले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारी, 15 थाना प्रभारी निरीक्षक, 36 निरीक्षक, 262 उपनिरीक्षक, 13 महिला उपनिरीक्षक, 820 आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा 125 महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए 18 यातायात उपनिरीक्षक और 80 आरक्षी लगाए गए हैं। वहीं एलआईयू के 4 उपनिरीक्षक और 14 आरक्षी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं।

इसके अतिरिक्त बाहर से लगभग आधा दर्जन हल्के वाहन, 3 क्रेन, पीएसी की 2 कंपनियां, फ्लड प्लाटून की 2 प्लाटून, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज टीम, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सायंकाल पांच बजे से ड्यूटी लगाई गई थी, जो पूरी रात चली। सुबह आठ बजे से दिन की ड्यूटी के पुलिसकर्मी भी तैनात हो गए। रात में घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि अमावस्या तिथि दिन में करीब 11 बजे लगनी थी।

पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि आज से लेकर कल दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चरम पर रह सकती है। इस दौरान श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करने के साथ कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा के लिए बड़ी खबर! | Ken-Betwa Project में तेजी | Bundelkhand News 2026 | बड़ी खबर केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी जल संसाधन परियोजना है। इसमें केन नदी के पानी को बेतवा नदी की ओर ले जाने की योजना है और बांदा भी इससे जुड़े प्रमुख जिलों में शामिल है। परियोजना से सिंचाई और जल सुरक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    1
    बांदा के लिए बड़ी खबर! | Ken-Betwa Project में तेजी | Bundelkhand News 2026 | बड़ी खबर
केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी जल संसाधन परियोजना है। इसमें केन नदी के पानी को बेतवा नदी की ओर ले जाने की योजना है और बांदा भी इससे जुड़े प्रमुख जिलों में शामिल है। परियोजना से सिंचाई और जल सुरक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • पन्ना जिले सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी में छापा पड़ा तो ग्राम मोहाई में बनाने वाली अवैध देसी कच्ची जहरीली शराब के कारोबारी में हड़कंप मचा
    1
    पन्ना जिले सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी में छापा पड़ा तो ग्राम मोहाई में बनाने वाली अवैध देसी कच्ची जहरीली शराब के कारोबारी में हड़कंप मचा
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Simariya, Panna•
    2 hrs ago
  • गौवंश की दुर्दशा पर गौ रक्षकों व समाजसेवियों ने उठाई आवाज सिमरिया में तहसीलदार के माध्यम से पन्ना कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सड़कों पर घूमते गौवंश से हादसों और किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया सिमरिया। पन्ना जिले में गौवंश की लगातार बढ़ती दुर्दशा और सड़कों पर खुलेआम घूम रही गायों की समस्या को लेकर आज सिमरिया में गौ रक्षकों एवं समाजसेवियों ने आवाज बुलंद की। युवा समाजसेवी अंकित पाठक सामाजिक कार्यकर्ता मनीराम पटेल अभिनव यादव सहित गौ रक्षकों ने सिमरिया तहसीलदार के माध्यम से पन्ना कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भटकता दिखाई दे रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर भी गौवंश के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में खुले घूमते पशुओं के पहुंचने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे खेती-किसानी करने वाले ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो रहा है। गौ रक्षकों का कहना है कि गौ माता की रक्षा केवल धार्मिक भावना का विषय नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, किसान हित और प्रशासनिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा गंभीर मुद्दा है। ज्ञापन में पन्ना कलेक्टर के पूर्व निर्देशों का हवाला देते हुए मांग की गई कि जिले में कहीं भी गौवंश खुले में घूमता दिखाई न दे, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त कर निराश्रित गौवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों की फसलें भी बच सकें और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगे। गौ रक्षकों एवं समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि गौ माता की दुर्दशा और किसानों की परेशानी दोनों का समाधान हो सके ज्ञापन देने वालों में अजयपाल पटेल बृजेंद्र बाजपेई विपिन नामदेव रामकृष्ण पुरोहित पप्पू महाराज शिववीर सिंह इंद्रपाल चंद्रपाल पटेल रामपाल जीतू रैकवार सहित सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी एवं गौरक्षक मौजूद रहे
    1
    गौवंश की दुर्दशा पर गौ रक्षकों व समाजसेवियों ने उठाई आवाज
सिमरिया में तहसीलदार के माध्यम से पन्ना कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सड़कों पर घूमते गौवंश से हादसों और किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया
सिमरिया। पन्ना जिले में गौवंश की लगातार बढ़ती दुर्दशा और सड़कों पर खुलेआम घूम रही गायों की समस्या को लेकर आज सिमरिया में गौ रक्षकों एवं समाजसेवियों ने आवाज बुलंद की। युवा समाजसेवी अंकित पाठक सामाजिक कार्यकर्ता मनीराम पटेल अभिनव यादव सहित गौ रक्षकों ने सिमरिया तहसीलदार के माध्यम से पन्ना कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भटकता दिखाई दे रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर भी गौवंश के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं खेतों में खुले घूमते पशुओं के पहुंचने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे खेती-किसानी करने वाले ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो रहा है। गौ रक्षकों का कहना है कि गौ माता की रक्षा केवल धार्मिक भावना का विषय नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, किसान हित और प्रशासनिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
ज्ञापन में पन्ना कलेक्टर के पूर्व निर्देशों का हवाला देते हुए मांग की गई कि जिले में कहीं भी गौवंश खुले में घूमता दिखाई न दे, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त कर निराश्रित गौवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों की फसलें भी बच सकें और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगे।
गौ रक्षकों एवं समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि गौ माता की दुर्दशा और किसानों की परेशानी दोनों का समाधान हो सके
ज्ञापन देने वालों में अजयपाल पटेल बृजेंद्र बाजपेई विपिन नामदेव रामकृष्ण पुरोहित पप्पू महाराज शिववीर सिंह इंद्रपाल चंद्रपाल पटेल रामपाल जीतू रैकवार सहित सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी एवं गौरक्षक मौजूद रहे
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Local News Reporter सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अतर्रा बांदा ओरण रोड ग्राम नागवारा कहारन पुरवा अंश नागवारा पोस्ट हो रहा जिला बांदा तहसील अतर्रा इसमें कच्चा सेक्टर पड़ा हुआ है हमारे गांव में इसमें निकालने का कोई सुविधा नहीं है जब बरसात होता है तो यह
    1
    अतर्रा बांदा ओरण रोड ग्राम नागवारा कहारन पुरवा अंश नागवारा पोस्ट हो रहा जिला बांदा तहसील अतर्रा इसमें कच्चा सेक्टर पड़ा हुआ है हमारे गांव में इसमें निकालने का कोई सुविधा नहीं है जब बरसात होता है तो यह
    user_Suneel kumar
    Suneel kumar
    अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमावस्या मेले को लेकर रामघाट की सुरक्षा व्यवस्था का आईजी पीएसी ने किया निरीक्षण चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या मेले के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक पीएसी प्रयागराज अनुभाग, प्रयागराज श्री धर्मवीर सिंह ने 10 सितंबर को रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय मौजूद रहे। रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान एवं दर्शन के मद्देनजर पीएसी और फ्लड कंपनी की तैनाती की गई है। आईजी पीएसी ने ड्यूटी प्वाइंट, ड्यूटी रजिस्टर, घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों, लाइफ जैकेट, ट्यूब व राहत-बचाव उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। इसके अलावा मेले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और लाउड हेलर सिस्टम की व्यवस्था भी जांची गई। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्नान कराने और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए। फ्लड कंपनी के जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। साथ ही अफवाहों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
    1
    अमावस्या मेले को लेकर रामघाट की सुरक्षा व्यवस्था का आईजी पीएसी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या मेले के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक पीएसी प्रयागराज अनुभाग, प्रयागराज श्री धर्मवीर सिंह ने 10 सितंबर को रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय मौजूद रहे।

रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान एवं दर्शन के मद्देनजर पीएसी और फ्लड कंपनी की तैनाती की गई है। आईजी पीएसी ने ड्यूटी प्वाइंट, ड्यूटी रजिस्टर, घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों, लाइफ जैकेट, ट्यूब व राहत-बचाव उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया।

इसके अलावा मेले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और लाउड हेलर सिस्टम की व्यवस्था भी जांची गई। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्नान कराने और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए।

फ्लड कंपनी के जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। साथ ही अफवाहों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रीवा ब्रेकिंग न्यूज़। पेंशन नहीं मिली तो छत पर चढ़ा रिटायर्ड भृत्य, जान देने की कोशिश से शिक्षा महाविद्यालय में हड़कंप। रीवा के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेवानिवृत्त भृत्य रामावतार कुशवाहा ने कथित तौर पर छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के नौ महीने बाद भी पेंशन प्रकरण आगे नहीं बढ़ने से वे परेशान थे। आनन-फानन में प्राचार्य और स्टाफ ने उन्हें पकड़कर बचा लिया। रामावतार कुशवाहा का आरोप है कि सेवानिवृत्ति के करीब नौ महीने बाद भी उनका पेंशन प्रकरण महाविद्यालय से आगे नहीं भेजा गया। इसी से परेशान होकर उन्होंने कथित तौर पर शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने और कॉलेज की छत से कूदने का प्रयास किया। कुशवाहा ने स्थापना शाखा के लिपिक जितेंद्र पांडेय पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि लिपिक खुद को मंत्री का आदमी बताकर दबाव बनाता था। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी जान बचाई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर नौ महीने से पेंशन प्रकरण लंबित क्यों है और लगाए गए रिश्वत व प्रताड़ना के आरोपों की जांच कब होगी? फिलहाल मामले में लगाए गए रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
    1
    रीवा ब्रेकिंग न्यूज़।

पेंशन नहीं मिली तो छत पर चढ़ा रिटायर्ड भृत्य, जान देने की कोशिश से शिक्षा महाविद्यालय में हड़कंप।

रीवा के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेवानिवृत्त भृत्य रामावतार कुशवाहा ने कथित तौर पर छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के नौ महीने बाद भी पेंशन प्रकरण आगे नहीं बढ़ने से वे परेशान थे। आनन-फानन में प्राचार्य और स्टाफ ने उन्हें पकड़कर बचा लिया। रामावतार कुशवाहा का आरोप है कि सेवानिवृत्ति के करीब नौ महीने बाद भी उनका पेंशन प्रकरण महाविद्यालय से आगे नहीं भेजा गया। इसी से परेशान होकर उन्होंने कथित तौर पर शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने और कॉलेज की छत से कूदने का प्रयास किया। कुशवाहा ने स्थापना शाखा के लिपिक जितेंद्र पांडेय पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि लिपिक खुद को मंत्री का आदमी बताकर दबाव बनाता था। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी जान बचाई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर नौ महीने से पेंशन प्रकरण लंबित क्यों है और लगाए गए रिश्वत व प्रताड़ना के आरोपों की जांच कब होगी? फिलहाल मामले में लगाए गए रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बांदा का शजर पत्थर पहुंचेगा रूस! | राम मंदिर-ताजमहल की कलाकृतियां | Banda News 2026 बांदा के दुर्लभ शजर पत्थर से बनी कलाकृतियां रूस के कजान बिजनेस फोरम में प्रदर्शित होने जा रही हैं। इनमें राम मंदिर और ताजमहल की कलाकृतियां भी शामिल हैं। केन नदी क्षेत्र में मिलने वाला शजर पत्थर अपनी दुर्लभता और खूबसूरत प्राकृतिक डिजाइन के लिए जाना जाता है।
    1
    बांदा का शजर पत्थर पहुंचेगा रूस! | राम मंदिर-ताजमहल की कलाकृतियां | Banda News 2026
बांदा के दुर्लभ शजर पत्थर से बनी कलाकृतियां रूस के कजान बिजनेस फोरम में प्रदर्शित होने जा रही हैं। इनमें राम मंदिर और ताजमहल की कलाकृतियां भी शामिल हैं। केन नदी क्षेत्र में मिलने वाला शजर पत्थर अपनी दुर्लभता और खूबसूरत प्राकृतिक डिजाइन के लिए जाना जाता है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.