Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में आई भीषण आंधी से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इससे पूरे किसान समाज को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।
GULSHAN AKELA
बिहार में आई भीषण आंधी से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इससे पूरे किसान समाज को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। बिग ब्रेकिंग न्यूज , लोकेशन भागलपुर सुलतानगंज बिहार रिपोर्ट :- साहिल राज INTRO -भागलपुर सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय गोलीकांड मामले में बिते बारह दिनों से जिन्दगी और मौत से से लड़ रहे सुलतानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू का मेदांता हॉस्पिटल में मौत हो जाने क्रम में राजकुमार गुड्डू का शव आज ही सुबह सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रैयशी सिंह राजकुमार गुड्डू के घर पहुंचे। और राजकुमार गुड्डू तिल चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रैयशी सिंह ने परिवार वालों से मिलकर सांत्वना देते हैं कहीं यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। अपराधी को इस तरह की छूट मिलना कहीं ना कहीं अच्छी बात नहीं होने की बात कही। राजकुमार गुड्डू के परिवार को इंसाफ मिलने का भरोसा दिया। श्रैयशी सिंह का अपराधी करने वालों का साफ संदेश अपराधी करने वालों को स्पीडी ट्रायल चलाकर होगी करवाई। बता दें कि भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। जिसमे नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को इस गोलीबारी में दो गोलियां लगी थीं। जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी गोलीबारी का वारदात। बाइट.... श्रैयशी सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री4
- TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन भागलपुर। पटना में TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवा लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और रोजगार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठियां देती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निष्पादन की पहल रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 22 बेंच, नवगछिया में 7 और कहलगांव में 2 बेंच बनाए गए हैं लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार राजपूत, प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत कई न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे ने बताया कि लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में विशेष बेंच लगाया गया है ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और मामलों का जल्द निपटारा हो। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है बाइट -- दीपंकर पांडे प्रिंसिपल जज बाइट -- डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर बाइट -- प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर1
- नवगछिया और भागलपुर के बीच बने पुल का एक वीडियो सामने आया है। यह पुल इन दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है।1
- पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में एक घर में भीषण आग लग गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सभी की जान बचा ली गई। शुरुआती जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट या गैस चूल्हे की लापरवाही को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है।4
- एकचारी-महागामा मुख्य रोड पर जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर, उमेश हरिजन गंभीर घायल1
- भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* *भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* रिपोर्ट --साहिल राज भागलपुर भागलपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में प्रस्तावित जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनईपी 2020 और जन शिक्षा नीति 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी यानी AISEC के जिला संयोजक रवि कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शुरू से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति जन-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के खिलाफ देशभर में विचार-गोष्ठियां, सेमिनार, हस्ताक्षर अभियान और संसद मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही जन शिक्षा नीति 2026 को देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में बेहतर विकल्प बताया गया। कन्वेंशन में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा को निजीकरण से बचाने और सभी वर्गों के लिए समान एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया। बाइट - रवि कुमार सिंह, जिला संयोजक, AISEC4
- चिंता कुमारी और काजल कुमारी का शादी 3 साल पहले हुआ था लड़की लड़की में बिहार के भागलपुर जिला के गोगा थाना क्षेत्र की रहने वाली चिंता कुमारी बाईपास थाना क्षेत्र की काजल कुमारी जो दोनों लड़की ने मिलकर शादी की थी जो जो चिंता कुमारी लड़का बने थे काजल कुमारी लड़की बनी थी जो चिंता कुमारी ने काजल कुमारी का मांग भरकर पत्नी का दर्जा दिया था जो कमाई करके काजल कुमारी को पति-पत्नी के तरह दोनों रह रहे थे इसी बीच 5 मई 2026 को चिंता कुमारी का बाईपास थाना क्षेत्र के एक पेड़ में बॉडी लटका मिला जिससे पूरा एरिया में सनसनी की तरफ फैल गई अगर आप लोग कोई भी लड़का लड़का में शादी कर रहे हैं या लड़की लड़की में शादी कर रहे हैं तो हो जाएं सतर्क नहीं तो आपके साथ भी हो सकता है या ऐसा घटना1
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पुत्रमोह के चलते अपनी वर्षों से बनाई छवि धूमिल करने का आरोप है। इस घटनाक्रम ने उनकी दशकों पुरानी राजनीतिक साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1