घोड़ाघाट महायज्ञ शाला पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं घोड़ाघाट महायज्ञ शाला पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डोभी प्रखंड क्षेत्र के घोड़ाघाट स्थित श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शाला में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ स्थल का भ्रमण किया तथा वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। मौके पर आए कई लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनमें से कुछ मामलों का तत्काल निष्पादन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता डोभी पारस कुमार केशरी, बाराचट्टी के विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घोड़ाघाट महायज्ञ शाला पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं घोड़ाघाट महायज्ञ शाला पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डोभी प्रखंड क्षेत्र के घोड़ाघाट स्थित श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शाला में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ स्थल का भ्रमण किया तथा वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। मौके पर आए कई लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनमें से कुछ मामलों का तत्काल निष्पादन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता डोभी पारस कुमार केशरी, बाराचट्टी के विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- गया के नूतन नगर में एक प्रोफेसर परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय नागरिक प्रशासन से निष्पक्ष जांच, कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।1
- _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।1
- क्या आप भी शॉर्ट वीडियो एडिटिंग को मुश्किल समझते हैं? इस वीडियो में देखें एक ऐसा तरीका जो इसे आसान बना देगा।1
- गया के बेलागंज बाजार में 'मार्श गर्वमेंट' का नया प्रिंटिंग कपड़ा शोरूम खुल गया है। यहां स्कूल, कॉलेज और बच्चों के लिए कम दाम पर आकर्षक और अच्छी गुणवत्ता वाले कपड़े मिलेंगे। यह नारायण पैलेस के पास, बजाज शोरूम के बगल में स्थित है।1
- गया के इंग्लिश गांव के पास NH-22 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय रोहित यादव की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर NH-22 को घंटों जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन और तत्काल सहायता राशि मिलने के बाद जाम हटाया गया।1
- रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर जताया शक रफीगंज/औरंगाबाद पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता अल्का शर्मा ने पोथू थाना में आवेदन देकर घर से सोना-चांदी समेत कई कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में अल्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पति अमित कुमार एवं परिवार के साथ वर्तमान में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रहती हैं। दिनांक 03 मई 2026 को उनके ससुर अरविंद शर्मा पटना से गांव स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और ट्रंक एवं अलमारी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। घटना की सूचना मिलने पर अल्का शर्मा ग्वालियर से अपने गांव बेरी पहुंची। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का सुप, चांदी का मछली, चांदी का पान, चांदी का कसैली, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, दो सूटकेस, एलईडी टीवी एवं टावर स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़िता ने आवेदन में गांव के ही पड़ोसी संजय शर्मा एवं निशांत कुमार पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इस संबंध में पोथू थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।1
- बिहार के गया में एक प्रोफेसर परिवार ने अपने घर में जबरन घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सिविल लाइंस थाने में शिकायत के बावजूद निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं।1
- कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में परिमार्जन प्लस और मोटेशन दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की भरमार रही।जनता दरबार में जमीनी विवादों से जुड़े कई आवेदन जमा किए गए। इसमें प्रमुख रूप से अस्लेमपुर पंचायत के सिंघरा गांव निवासी बिरेंद्र सिंह और देवरा बाजार निवासी निरंजन कुमार ने अपनी खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज कराने को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष मोटेशन में हो रही देरी की शिकायत की। मामलों की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी आवेदन मोटेशन और परिमार्जन के आए हैं, उनकी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमसंगत मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ताकि रैयतों को कोई परेशानी न हो।जनता दरबार के दौरान बीडीओ विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार के साथ-साथ ब्लॉक और अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने फरियादियों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को नोट किया।1
- Post by Chandan Kumar1