जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।

- जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।1
- रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।1
- वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर से युवक की मौत दिल्ली–हावड़ा रेल लाइन के झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर डाउन लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिसाही थाना रसूलाबाद निवासी जयसिंह (28) पुत्र रामबिलाश के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद। रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी। चेतावनी देते हुए कहा जरूरत पड़ी तो हम बूथ से लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद। *बाईट*- सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव2
- औरैया के अजीतमल में पहुँचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रसायन प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजकों ने प्रोफेसर रामगोपाल का भव्य स्वागत किया। वहीं रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।2
- सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।1
- ye gali me pani1
- रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया नहर पुल पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। असालतगंज से भेवान की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर कार का शीशा तोड़ते हुए उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रसूलाबाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही1