Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सिर्फ 15 सेकंड में कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया। कुर्सी पर बैठे युवक के सीधे गर्दन पर पहला अटैक किया। अगर लोग ग्रुप में नहीं होते या बचाने नहीं आते तो और बुरा हाल करता। मध्य प्रदेश के एक गांव में ये हादसा हुआ है।*
राम जी दीक्षित पत्रकार
*सिर्फ 15 सेकंड में कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया। कुर्सी पर बैठे युवक के सीधे गर्दन पर पहला अटैक किया। अगर लोग ग्रुप में नहीं होते या बचाने नहीं आते तो और बुरा हाल करता। मध्य प्रदेश के एक गांव में ये हादसा हुआ है।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सिर्फ 15 सेकंड में कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया। कुर्सी पर बैठे युवक के सीधे गर्दन पर पहला अटैक किया। अगर लोग ग्रुप में नहीं होते या बचाने नहीं आते तो और बुरा हाल करता। मध्य प्रदेश के एक गांव में ये हादसा हुआ है।*1
- *प्रयागराज में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई* प्रयागराज के सिविल लाइंस में मॉल के सामने एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और स्ट्रीट लाइट गिर गई। हादसे के वक्त कार में केवल चालक था, जिसे लोगों ने निकाला, लेकिन वह कुछ देर बाद फरार हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की स्पीड 100 किमी/घंटा से अधिक थी और चालक स्टंट कर रहा था ¹। *क्या है मामला?* पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या प्रयागराज में सड़क सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?1
- बाराबंकी जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का किया निरीक्षण परखी शिक्षा व आवासीय व्यवस्थाएं, छात्राओं से लिया फीडबैक छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता पर लिया सीधा फीडबैक बाराबंकी, दिनांक 06 अप्रैल-: जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन के साथ विकास खण्ड बनीकोडर अन्तर्गत सनौली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का निरीक्षण किया। यह विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आवासीय सुविधाओं सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर स्मार्ट क्लास रूम, कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया।उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं एवं विद्यालय में संचालित सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे नवाचारों, डिजिटल शिक्षा के उपयोग एवं छात्राओं के समग्र विकास के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही आवासीय व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। *छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन* जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया, जहाँ छात्राओं ने मंत्रोच्चार के साथ भोजन प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, मात्रा एवं पोषण स्तर के संबंध में छात्राओं से फीडबैक प्राप्त किया तथा सम्बन्धित को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। *छात्रावास का निरीक्षण* जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्रावास (हॉस्टल) का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कमरों की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं छात्राओं के रहने की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में स्वच्छता, सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। इस दौरान एसडीएम राम सनेही घाट,जिला समाज कल्याण अधिकारी, विद्यालय प्रधानाचार्य सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे3
- इटावा में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में चेन खींचने के मामले में ऑन-ड्यूटी GRP सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में ट्रेन की चेन खींचकर भाग रहा था, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया। घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जीआरपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को सस्पेंड कर दिया।1
- लखनऊ: कैबिनेट में 20+ प्रस्ताव पास, अंबेडकर प्रतिमाओं का नवीनीकरण 🔹 Brajesh Pathak ने बताया—कैबिनेट में 20 से अधिक प्रस्ताव मंजूर 🔹 बाबा साहेब B. R. Ambedkar समेत महानायकों की प्रतिमाओं का होगा नवीनीकरण 🔹 14 अप्रैल से अभियान शुरू किया जाएगा 🔹 सरकार ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर दिया1
- *लम्भुआ ब्लॉक परिसर के राजकीय बीज भंडार कार्यालय के ठीक सामने लगा हैंडपंप बीमार भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे लोग — दो बार रिबोर के बाद भी समस्या बरकरार* लम्भुआ, सुल्तानपुर। लम्भुआ विकासखंड परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे ब्लॉक परिसर में आने वाले ग्रामीणों, एवं किसानों कर्मचारियों और फरियादियों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित हैंडपंप को दो बार रिबोर कराए जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता अधिक महसूस हो रही है, लेकिन परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जब इस संबंध ब्लॉक में आए फरियादी एवं किसानो ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। दो बार रिबोर कराए जाने के बावजूद हैंडपंप का सही न होना कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराया जाए या वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। अब देखना यह है कि *जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और आमजन को राहत मिल पाती है या नहीं।1
- *ब्रेकिंग।* *नगर पंचायत बंथरा* बंथरा के महाराणा प्रताप वार्ड-8 में 200 मीटर सड़क पिछले डेढ़ साल से अधूरी पड़ी है। कई शिकायतों और नाप-जोख के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। नगर पंचायत पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, जबकि बरसात में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।1
- *पारा ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ* *पारा क्षेत्र के मोहान रोड को दिव्यांग छात्रों ने किया जाम* *लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के डॉ. शकुंतला यूनिवर्सिटी के दिव्यांग छात्रों का मोहान रोड चौकी के सामने रात में भी लगातार धरना प्रदर्शन जारी* *लड़कियों के द्वारा फर्जी दिव्यांग बनकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में दिव्यांग छात्रों ने सर्विस रोड व मेंन रोड किया जाम* *रात में भी छात्र धरने पर बैठे मोहान रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद* *रोड पर निकलने वाले बड़े वाहनों का चक्का जाम छात्र अपनी मांग पर डटे* बाराबंकी से ब्यूरो पत्रकार रामजी दीक्षित1