logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं* बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। बवाल में किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है। रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।

12 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं* बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। बवाल में किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई।

5c913330-39e1-499b-b230-981fb106f349

मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि

c9cdc44d-fd50-43a6-8dca-54b4f8ebde05

मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है। रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।

More news from Barabanki and nearby areas
  • ग्राम व थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका (प्रीति)को दरिंदों ने रेप करके जिंदा जला दिया पुलिस मामले को रफा दफा करने के लिए (स्वर्ण) प्रधान को शामिल करके घर वालों को धमकी दे कर लाश को जबरदस्ती जलाने की कोशिश की । मौके पर भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह व उनकी टीम पहुंचती है और रेप कर हत्या करने वाले चारों दोषियों को तत्काल जेल भेजने और पीड़ित परिवार को न्याय 50 लाख रुपए का मुआवजा एक सरकारी नौकरी और खेती करने के लिए 5 बीघे पट्टा किया जाए
    2
    ग्राम व थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका (प्रीति)को दरिंदों ने रेप करके जिंदा जला दिया पुलिस मामले को  रफा दफा करने के लिए (स्वर्ण) प्रधान को शामिल करके घर वालों को धमकी दे कर लाश को जबरदस्ती जलाने की कोशिश की । मौके पर भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह व उनकी टीम   पहुंचती है और  रेप कर हत्या करने वाले चारों दोषियों को तत्काल जेल भेजने और पीड़ित परिवार को न्याय 50 लाख रुपए का मुआवजा एक सरकारी नौकरी और खेती करने के लिए 5 बीघे पट्टा किया जाए
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    14 hrs ago
  • मसौली-भयारा रोड पर बन रहे पुल से बढ़ी परेशानी, जर्जर वैकल्पिक रास्ते से ग्रामीण त्रस्त बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के मसौली विकासखंड क्षेत्र में मसौली-भयारा रोड पर निर्माणाधीन पुल के चलते स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कार्य के दौरान बनाए गए वैकल्पिक रास्ते की बदहाल स्थिति से ग्रामीण, राहगीर और स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भजनलाल ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य तो जारी है, लेकिन साइड से बनाया गया रास्ता पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को खासा जोखिम उठाना पड़ रहा है। विकास यादव का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन के आवागमन की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें धूल और गड्ढों के बीच से गुजरना मजबूरी बन गया है। राहगीर देशात ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। बड़े गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले खाते हैं और हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से फिसलन बढ़ जाती है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वैकल्पिक मार्ग को तुरंत समतल कराया जाए और नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल और गड्ढों की समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान बलजीत गौतम ने बताया कि समस्या को कई बार संबंधित विभाग के संज्ञान में लाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जिला पंचायत अधिकारी राजरानी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    1
    मसौली-भयारा रोड पर बन रहे पुल से बढ़ी परेशानी, जर्जर वैकल्पिक रास्ते से ग्रामीण त्रस्त
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के मसौली विकासखंड क्षेत्र में मसौली-भयारा रोड पर निर्माणाधीन पुल के चलते स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कार्य के दौरान बनाए गए वैकल्पिक रास्ते की बदहाल स्थिति से ग्रामीण, राहगीर और स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण भजनलाल ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य तो जारी है, लेकिन साइड से बनाया गया रास्ता पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को खासा जोखिम उठाना पड़ रहा है।
विकास यादव का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन के आवागमन की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें धूल और गड्ढों के बीच से गुजरना मजबूरी बन गया है।
राहगीर देशात ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। बड़े गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले खाते हैं और हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से फिसलन बढ़ जाती है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि वैकल्पिक मार्ग को तुरंत समतल कराया जाए और नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल और गड्ढों की समस्या से राहत मिल सके।
इस संबंध में ग्राम प्रधान बलजीत गौतम ने बताया कि समस्या को कई बार संबंधित विभाग के संज्ञान में लाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जिला पंचायत अधिकारी राजरानी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Shahzad Ali
    2
    Post by Shahzad Ali
    user_Shahzad Ali
    Shahzad Ali
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 📰🚨 ब्रेकिंग न्यूज | गाजीपुर थाना क्षेत्र में पिंक स्पा सेंटर पर अवैध अनैतिक गतिविधियों के आरोप 🚨📰 लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस चौकी यच एल इलाके में स्थित लक्ष्मणपुरी, फैजाबाद रोड, इंदिरा नगर (मकान नंबर 5A) में संचालित “पिंक स्पा सेंटर” को लेकर इलाके में गंभीर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह प्रतिष्ठान भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्पा सेंटर के नाम पर कथित रूप से अवैध व अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 🔴 क्या हैं आरोप? स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित होने की आशंका देर रात तक संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा कथित वीडियो प्रमाण मौजूद होने का दावा सूत्रों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को वीडियो प्रमाण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। 👨‍👩‍👧‍👦 स्कूल छात्रों व आमजन पर प्रभाव की चिंता क्षेत्रवासियों का कहना है कि आसपास रिहायशी बस्तियां, स्कूल और कोचिंग संस्थान स्थित हैं। ऐसे में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होती है तो इसका प्रतिकूल प्रभाव: स्कूल के छात्रों पर गली-मोहल्ले के आम नागरिकों पर क्षेत्र के सामाजिक वातावरण पर पड़ सकता है ⚖️ प्रशासन से प्रमुख मांग स्पा सेंटर के लाइसेंस व संचालन की गहन जांच कथित वीडियो प्रमाणों की सत्यता की जांच आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी। ➡️ स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रिहायशी इलाके की गरिमा और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
    1
    📰🚨 ब्रेकिंग न्यूज | गाजीपुर थाना क्षेत्र में पिंक स्पा सेंटर पर अवैध अनैतिक गतिविधियों के आरोप 🚨📰
लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस चौकी  यच एल इलाके में स्थित लक्ष्मणपुरी, फैजाबाद रोड, इंदिरा नगर (मकान नंबर 5A) में संचालित “पिंक स्पा सेंटर” को लेकर इलाके में गंभीर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह प्रतिष्ठान भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्पा सेंटर के नाम पर कथित रूप से अवैध व अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 
🔴 क्या हैं आरोप?
स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित होने की आशंका
देर रात तक संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा
कथित वीडियो प्रमाण मौजूद होने का दावा
सूत्रों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को वीडियो प्रमाण उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
👨‍👩‍👧‍👦 स्कूल छात्रों व आमजन पर प्रभाव की चिंता
क्षेत्रवासियों का कहना है कि आसपास रिहायशी बस्तियां, स्कूल और कोचिंग संस्थान स्थित हैं। ऐसे में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होती है तो इसका प्रतिकूल प्रभाव:
स्कूल के छात्रों पर
गली-मोहल्ले के आम नागरिकों पर
क्षेत्र के सामाजिक वातावरण पर पड़ सकता है
⚖️ प्रशासन से प्रमुख मांग
स्पा सेंटर के लाइसेंस व संचालन की गहन जांच
कथित वीडियो प्रमाणों की सत्यता की जांच
आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई
फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।
➡️ स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रिहायशी इलाके की गरिमा और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Police Officer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Dharmendra Kumar Kashyap dhup34 arun kumar
    2
    Dharmendra Kumar Kashyap dhup34 arun kumar
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Video Creator Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    8 hrs ago
  • लखनऊ मुंशी पुलिया पेट्रोल पंप पर मारपीट पेट्रोल की कमी को लेकर ग्राहक और कर्मचारी भिड़े वीडियो हुआ वायरल
    1
    लखनऊ मुंशी पुलिया पेट्रोल पंप पर मारपीट पेट्रोल की कमी को लेकर ग्राहक और कर्मचारी भिड़े वीडियो हुआ वायरल
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका को दरिंदों ने रेप करके जिंदा जलाया पुलिस रफा दफा करने के लिए प्रधान को शामिल करके घर वालों को धमकी दे कर लाश को जबरदस्ती जलाने की कोशिश की । मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रेप कर हत्या करने वाले दोषियों को तत्काल जेल भेजने और पीड़ित परिवार को न्याय की लगाई गुहार
    1
    थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका को दरिंदों ने रेप करके जिंदा जलाया पुलिस रफा दफा करने के लिए प्रधान को शामिल करके घर वालों को धमकी दे कर लाश को जबरदस्ती जलाने की कोशिश की । मौके पर भीम आर्मी  के कार्यकर्ताओं ने रेप कर हत्या करने वाले दोषियों को तत्काल जेल भेजने और पीड़ित परिवार को न्याय की लगाई गुहार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    16 hrs ago
  • सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
    1
    सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच  जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Lko Big Breaking परिवारों के खातों में ₹175 करोड़ 67 लाख की धनराशि जारी की गई है!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!
    1
    Lko Big Breaking 
परिवारों के खातों में ₹175 करोड़ 67 लाख की धनराशि जारी की गई है!!
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.