logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जय श्री राम वंदे मातरम भारत माता की जयजैसा कि देख सकते हैंग्राम सभा राजापुर माफी के रहने वाला एक ही बारडर-डर के ठोकरे खा रहा हैयुवा उद्यमी5 लाखमाननीय मुख्यमंत्री काआदेश है जोयुवा वर्ग को देने काउसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी हो रहा हैभ्रष्टाचारी बैंकइंडियननिकट आरटीओ ऑफिसका रहने वाला हैऔर शाखा प्रबंधकसे लगाकरक्षेत्रीय अधिकारी तक मिले हुए हैंऔर बहुत-बहुत बड़ा भ्रष्टाचार करते हैं और बड़ा-बड़े भोजपुरीआम जनता को लूट रहे हैंउसी में हमारे साथ भी बहुत-बहुत भ्रष्टाचार हुआऔर हम भी डर-डर की ठोकरे खा रहे हैं कभी-कभी जिला उद्योग की ठोकर तो कभी जनता दर्शन की ठोकर तो कभी श्रीमान जिला अधिकारी के यहां जाकर बहुत परेशान हो रहे हैं कोई हमारी सुन नहीं रहा हैऔर केवल भ्रष्टाचार लोग करने में व्यस्त हैंपहले तो हमारे प्रधान को ब्लैकमेल किया गया थालेकिन अब वह भी समझ गए हैंबैंक वाला उनको भी फसाया था अपनी जाल में लेकिन उनको हम लोग निकले हैं धूपाराम पुत्र जोगीरामग्राम सभा राजापुर माफी के रहने वाले हैं
    2
    जय श्री राम वंदे मातरम भारत माता की जयजैसा कि देख सकते हैंग्राम सभा राजापुर माफी के रहने वाला एक ही बारडर-डर के ठोकरे खा रहा हैयुवा उद्यमी5 लाखमाननीय मुख्यमंत्री काआदेश है जोयुवा वर्ग को देने काउसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी हो रहा हैभ्रष्टाचारी बैंकइंडियननिकट आरटीओ ऑफिसका रहने वाला हैऔर शाखा प्रबंधकसे लगाकरक्षेत्रीय अधिकारी तक मिले हुए हैंऔर बहुत-बहुत बड़ा भ्रष्टाचार करते हैं और बड़ा-बड़े भोजपुरीआम जनता को लूट रहे हैंउसी में हमारे साथ भी बहुत-बहुत भ्रष्टाचार हुआऔर हम भी डर-डर की ठोकरे खा रहे हैं कभी-कभी जिला उद्योग की ठोकर तो कभी जनता दर्शन की ठोकर तो कभी श्रीमान जिला अधिकारी के यहां जाकर बहुत परेशान हो रहे हैं कोई हमारी सुन नहीं रहा हैऔर केवल भ्रष्टाचार लोग करने में व्यस्त हैंपहले तो हमारे प्रधान को ब्लैकमेल किया गया थालेकिन अब वह भी समझ गए हैंबैंक वाला उनको भी फसाया था अपनी जाल में लेकिन उनको हम लोग निकले हैं धूपाराम पुत्र जोगीरामग्राम सभा राजापुर माफी के रहने वाले हैं
    user_धूपाराम राजपूत शिवसेना ग्राम सभा प्रमुख बहराइच
    धूपाराम राजपूत शिवसेना ग्राम सभा प्रमुख बहराइच
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा प्रदेश सरकार के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर* फतेहपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक शनिवार को फतेहपुर स्थित भाजपा विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा के जन सहयोग केंद्र पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि में विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। शिक्षामित्रों ने बताया कि लंबे समय से वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और सरकार का यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा प्रदेश सरकार के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर*
फतेहपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक शनिवार को फतेहपुर स्थित भाजपा विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा के जन सहयोग केंद्र पहुंचे।
कार्यालय पहुंचकर सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि में विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। शिक्षामित्रों ने बताया कि लंबे समय से वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और सरकार का यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश ग्राम सभाजमुन हातहसील नानपाराकी रहने वाली पीड़ितामायावती पत्नी मनीष कुमारआर्य जो बहुत ही परेशान है गुंडे बदमाशों द्वारामारपीट करते हुएउसके जमीन में एक हाथ बढ़ा के घर दीवाल उठायाऔर फिर छत डालकर छज्जा भी निकाल दिया हैपीड़िताथाना नानपारा पर दौड़ती रही कोई कार्रवाई नहींहुईगुंडे बदमाश पर ग्राम सभा प्रधान का हाथग्राम सभा प्रधान अपनीपुरानी रंजिश के कारणजानबूझकर छज्जा निकलवा दिया हैजो अतिशयघरागिराया जाना निशांत आवश्यक है
    1
    माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश ग्राम सभाजमुन हातहसील नानपाराकी रहने वाली पीड़ितामायावती पत्नी मनीष कुमारआर्य जो बहुत ही परेशान है गुंडे बदमाशों द्वारामारपीट करते हुएउसके जमीन में एक हाथ बढ़ा के घर दीवाल उठायाऔर फिर छत डालकर छज्जा भी निकाल दिया हैपीड़िताथाना नानपारा पर दौड़ती रही कोई कार्रवाई नहींहुईगुंडे बदमाश पर ग्राम सभा प्रधान का हाथग्राम सभा प्रधान अपनीपुरानी रंजिश के कारणजानबूझकर छज्जा निकलवा दिया हैजो अतिशयघरागिराया जाना निशांत आवश्यक है
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमारे यहां शुद्ध सोना व चांदी हॉलमार्क वाला गारंटी के साथ मिलता है l
    1
    हमारे यहां शुद्ध सोना व चांदी हॉलमार्क वाला गारंटी के साथ मिलता है  l
    user_Liyakat Ali
    Liyakat Ali
    Jeweller बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *"यूपी के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की हमारी कोई योजना नहीं है"* *यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर का विधानसभा का बयान* #योगी
    1
    *"यूपी के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की हमारी कोई योजना नहीं है"*
*यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर का विधानसभा का बयान* #योगी
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में निबलेट चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था।
    1
    बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में निबलेट चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आदमखोर भेड़ियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के लोनीयन पुरवा गांव की है, जहां एक आदमखोर भेड़िए ने 5 वर्षीय मासूम बालक आदित्य पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय आदित्य घर में सो रहा था, तभी भेड़िए ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी माँ ज्ञान देवी और अन्य परिजन मौके पर दौड़े, जिसके बाद भेड़िया वहां से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि भेड़िए ने बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए हैं। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से भेड़ियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
    2
    आदमखोर भेड़ियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के लोनीयन पुरवा गांव की है, जहां एक आदमखोर भेड़िए ने 5 वर्षीय मासूम बालक आदित्य पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय आदित्य घर में सो रहा था, तभी भेड़िए ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी माँ ज्ञान देवी और अन्य परिजन मौके पर दौड़े, जिसके बाद भेड़िया वहां से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि भेड़िए ने बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए हैं। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से भेड़ियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं* बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। बवाल में किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है। रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।
    3
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन बाराबंकी
*सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं*
बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे।
बवाल में किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया।
समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है।
मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है।
रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by धूपाराम राजपूत शिवसेना ग्राम सभा प्रमुख बहराइच
    3
    Post by धूपाराम राजपूत शिवसेना ग्राम सभा प्रमुख बहराइच
    user_धूपाराम राजपूत शिवसेना ग्राम सभा प्रमुख बहराइच
    धूपाराम राजपूत शिवसेना ग्राम सभा प्रमुख बहराइच
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.