Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदमखोर भेड़ियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के लोनीयन पुरवा गांव की है, जहां एक आदमखोर भेड़िए ने 5 वर्षीय मासूम बालक आदित्य पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय आदित्य घर में सो रहा था, तभी भेड़िए ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी माँ ज्ञान देवी और अन्य परिजन मौके पर दौड़े, जिसके बाद भेड़िया वहां से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि भेड़िए ने बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए हैं। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से भेड़ियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
Mohd Aamir

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।1
- Post by Israk khan1
- ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बारातीशक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए बाराबांकी: बाराबंकी के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया. चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.1
- Post by Mohd zaid1
- IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया। अब टिकट बुक करने से पहले पहचान प्रमाणित करनी होगी। पूरा नियम जानिए। #IRCTC #TrainTicket #RailwayNews #Aadhaar #BreakingNews #HindiNews1
- Post by शहनवाज असलम1
- Post by Deepraj Pal1
- मानवता शर्मसार! नवजात शिशु का शव को निर्दयी माँ ने फेंका कचरे में जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतरगत ग्राम निष्ठा ( गजाधरपुर ) में आज देर सुबह को हड़कंप मच गया ज़ब पता चला कि कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु मिला! स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व पत्रकार कर्मियों को सूचना दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच कर नवजात शिशु को अपने कब्ज़े में लेकर स्थानीय स्वास्थ केंद्र ( CHC - फखरपुर ) लें गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया!1