logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Deepraj Pal
Deepraj Pal
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Deepraj Pal
    1
    Post by Deepraj Pal
    user_Deepraj Pal
    Deepraj Pal
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा प्रदेश सरकार के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर* फतेहपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक शनिवार को फतेहपुर स्थित भाजपा विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा के जन सहयोग केंद्र पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि में विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। शिक्षामित्रों ने बताया कि लंबे समय से वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और सरकार का यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा प्रदेश सरकार के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर*
फतेहपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक शनिवार को फतेहपुर स्थित भाजपा विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा के जन सहयोग केंद्र पहुंचे।
कार्यालय पहुंचकर सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि में विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। शिक्षामित्रों ने बताया कि लंबे समय से वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और सरकार का यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में निबलेट चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था।
    1
    बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में निबलेट चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बारातीशक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए बाराबांकी: बाराबंकी के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया. चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.
    1
    ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बारातीशक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए
बाराबांकी:
बाराबंकी के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया. चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.
    user_Akkas khatri
    Akkas khatri
    Ramnagar, Barabanki•
    11 hrs ago
  • Post by Mohd zaid
    1
    Post by Mohd zaid
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाराबंकी के बड़ागांव सीएचसी में दिखा बदलाव का असर, पूर्व अधीक्षक की पहल से हो रहा कायाकल्प बाराबंकी। जनपद के बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार की पहल और मेहनत का परिणाम अब ज़मीन पर उतरता नजर आ रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान परिसर में सड़क, रास्तों के निर्माण, मुख्य गेट की मरम्मत तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर जो प्रस्ताव ब्लॉक स्तर पर भेजा गया था, वह अब स्वीकृत हो चुका है। शासन से धनराशि जारी होने के बाद सीएचसी परिसर में व्यापक स्तर पर कायाकल्प कार्य शुरू करा दिया गया है। अस्पताल परिसर में आंतरिक सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, मुख्य प्रवेश द्वार को सुदृढ़ बनाया जा रहा है तथा परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को अब आने-जाने में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी। यह कार्य ग्राम पंचायत बड़ागांव के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद स्वयं कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर और सुविधाजनक बनाना गांव की प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। ग्रामीण कल्लू यादव, सूरज यादव, शुभम कोटेदार और पवन गुप्ता ने बताया कि डॉ. संजीव कुमार ने अपने कार्यकाल में कई सराहनीय कार्य किए थे। उनके स्थानांतरण के बाद भी उनके द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत होना और अब कार्य का धरातल पर दिखना प्रशंसनीय है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बदलाव आने वाले समय में मरीजों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस कायाकल्प से सीएचसी बड़ागांव क्षेत्र के लोगों के लिए एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।
    1
    बाराबंकी के बड़ागांव सीएचसी में दिखा बदलाव का असर, पूर्व अधीक्षक की पहल से हो रहा कायाकल्प
बाराबंकी। जनपद के बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार की पहल और मेहनत का परिणाम अब ज़मीन पर उतरता नजर आ रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान परिसर में सड़क, रास्तों के निर्माण, मुख्य गेट की मरम्मत तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर जो प्रस्ताव ब्लॉक स्तर पर भेजा गया था, वह अब स्वीकृत हो चुका है।
शासन से धनराशि जारी होने के बाद सीएचसी परिसर में व्यापक स्तर पर कायाकल्प कार्य शुरू करा दिया गया है। अस्पताल परिसर में आंतरिक सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, मुख्य प्रवेश द्वार को सुदृढ़ बनाया जा रहा है तथा परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को अब आने-जाने में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी।
यह कार्य ग्राम पंचायत बड़ागांव के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद स्वयं कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर और सुविधाजनक बनाना गांव की प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
ग्रामीण कल्लू यादव, सूरज यादव, शुभम कोटेदार और पवन गुप्ता ने बताया कि डॉ. संजीव कुमार ने अपने कार्यकाल में कई सराहनीय कार्य किए थे। उनके स्थानांतरण के बाद भी उनके द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत होना और अब कार्य का धरातल पर दिखना प्रशंसनीय है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बदलाव आने वाले समय में मरीजों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस कायाकल्प से सीएचसी बड़ागांव क्षेत्र के लोगों के लिए एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं* बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। बवाल में किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है। रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।
    3
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन बाराबंकी
*सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं*
बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे।
बवाल में किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया।
समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है।
मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है।
रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.