logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र जारी है और इसी बीच रमज़ान की रूहानियत भी सदन में देखने को मिली। इफ्तार का समय होते ही कुछ मुस्लिम विधायकों ने स्पीकर कक्ष में रोज़ा खोला। मुरादाबाद से विधायक फहीम इरफान और इसौली (सुल्तानपुर) से विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने स्पीकर कक्ष में इफ्तार किया और सदन के माननीय स्पीकर सतीश महाना सहित अन्य विधायकों को खजूर खिलाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। राजनीति से ऊपर उठकर आपसी सम्मान, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की यह खूबसूरत मिसाल बताती है कि विविधता में एकता ही हमारी असली ताकत है। रमज़ान का पैग़ाम है — मोहब्बत, इंसानियत और आपसी सम्मान।

12 hrs ago
user_Mohd zaid
Mohd zaid
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र जारी है और इसी बीच रमज़ान की रूहानियत भी सदन में देखने को मिली। इफ्तार का समय होते ही कुछ मुस्लिम विधायकों ने स्पीकर कक्ष में रोज़ा खोला। मुरादाबाद से विधायक फहीम इरफान और इसौली (सुल्तानपुर) से विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने स्पीकर कक्ष में इफ्तार किया और सदन के माननीय स्पीकर सतीश महाना सहित अन्य विधायकों को खजूर खिलाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। राजनीति से ऊपर उठकर आपसी सम्मान, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की यह खूबसूरत मिसाल बताती है कि विविधता में एकता ही हमारी असली ताकत है। रमज़ान का पैग़ाम है — मोहब्बत, इंसानियत और आपसी सम्मान।

More news from Barabanki and nearby areas
  • ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बारातीशक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए बाराबांकी: बाराबंकी के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया. चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.
    1
    ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बारातीशक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए
बाराबांकी:
बाराबंकी के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया. चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.
    user_Akkas khatri
    Akkas khatri
    Ramnagar, Barabanki•
    11 hrs ago
  • Post by Mohd zaid
    1
    Post by Mohd zaid
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Deepraj Pal
    1
    Post by Deepraj Pal
    user_Deepraj Pal
    Deepraj Pal
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में निबलेट चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था।
    1
    बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में निबलेट चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा प्रदेश सरकार के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर* फतेहपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक शनिवार को फतेहपुर स्थित भाजपा विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा के जन सहयोग केंद्र पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि में विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। शिक्षामित्रों ने बताया कि लंबे समय से वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और सरकार का यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा प्रदेश सरकार के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर*
फतेहपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक शनिवार को फतेहपुर स्थित भाजपा विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा के जन सहयोग केंद्र पहुंचे।
कार्यालय पहुंचकर सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि में विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। शिक्षामित्रों ने बताया कि लंबे समय से वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और सरकार का यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
    1
    सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच  जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मानवता शर्मसार! नवजात शिशु का शव को निर्दयी माँ ने फेंका कचरे में जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतरगत ग्राम निष्ठा ( गजाधरपुर ) में आज देर सुबह को हड़कंप मच गया ज़ब पता चला कि कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु मिला! स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व पत्रकार कर्मियों को सूचना दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच कर नवजात शिशु को अपने कब्ज़े में लेकर स्थानीय स्वास्थ केंद्र ( CHC - फखरपुर ) लें गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया!
    1
    मानवता शर्मसार! नवजात शिशु का शव को निर्दयी माँ ने फेंका कचरे में
जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतरगत ग्राम निष्ठा ( गजाधरपुर ) में आज देर सुबह को हड़कंप मच गया ज़ब पता चला कि कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु  मिला! स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व पत्रकार कर्मियों को सूचना दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच कर  नवजात शिशु को अपने कब्ज़े में लेकर स्थानीय स्वास्थ केंद्र ( CHC - फखरपुर ) लें गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया!
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.