Shuru
Apke Nagar Ki App…
Israk khan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Israk khan1
- IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया। अब टिकट बुक करने से पहले पहचान प्रमाणित करनी होगी। पूरा नियम जानिए। #IRCTC #TrainTicket #RailwayNews #Aadhaar #BreakingNews #HindiNews1
- जय श्री राम वंदे मातरम भारत माता की जयजैसा कि देख सकते हैंग्राम सभा राजापुर माफी के रहने वाला एक ही बारडर-डर के ठोकरे खा रहा हैयुवा उद्यमी5 लाखमाननीय मुख्यमंत्री काआदेश है जोयुवा वर्ग को देने काउसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी हो रहा हैभ्रष्टाचारी बैंकइंडियननिकट आरटीओ ऑफिसका रहने वाला हैऔर शाखा प्रबंधकसे लगाकरक्षेत्रीय अधिकारी तक मिले हुए हैंऔर बहुत-बहुत बड़ा भ्रष्टाचार करते हैं और बड़ा-बड़े भोजपुरीआम जनता को लूट रहे हैंउसी में हमारे साथ भी बहुत-बहुत भ्रष्टाचार हुआऔर हम भी डर-डर की ठोकरे खा रहे हैं कभी-कभी जिला उद्योग की ठोकर तो कभी जनता दर्शन की ठोकर तो कभी श्रीमान जिला अधिकारी के यहां जाकर बहुत परेशान हो रहे हैं कोई हमारी सुन नहीं रहा हैऔर केवल भ्रष्टाचार लोग करने में व्यस्त हैंपहले तो हमारे प्रधान को ब्लैकमेल किया गया थालेकिन अब वह भी समझ गए हैंबैंक वाला उनको भी फसाया था अपनी जाल में लेकिन उनको हम लोग निकले हैं धूपाराम पुत्र जोगीरामग्राम सभा राजापुर माफी के रहने वाले हैं2
- भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के कथित अपमान के विरोध में पैदल मार्च कर सौपा ज्ञापन श्रावस्ती। एआई समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा श्रावस्ती द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा राहुल गाँधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “देश के सम्मान से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए।इसके उपरांत राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी श्रावस्ती को सौंपा गया, जिसमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, रणवीर सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, जितेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित1
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश ग्राम सभाजमुन हातहसील नानपाराकी रहने वाली पीड़ितामायावती पत्नी मनीष कुमारआर्य जो बहुत ही परेशान है गुंडे बदमाशों द्वारामारपीट करते हुएउसके जमीन में एक हाथ बढ़ा के घर दीवाल उठायाऔर फिर छत डालकर छज्जा भी निकाल दिया हैपीड़िताथाना नानपारा पर दौड़ती रही कोई कार्रवाई नहींहुईगुंडे बदमाश पर ग्राम सभा प्रधान का हाथग्राम सभा प्रधान अपनीपुरानी रंजिश के कारणजानबूझकर छज्जा निकलवा दिया हैजो अतिशयघरागिराया जाना निशांत आवश्यक है1
- सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार मीना गौर सहित अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 35 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में 01, पयागपुर में 33 में 04, महसी में 21 में 01 तथा तहसील सदर में प्राप्त 07 प्रार्थना-पत्रों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस सहित अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।1
- हमारे यहां शुद्ध सोना व चांदी हॉलमार्क वाला गारंटी के साथ मिलता है l1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम श्रावस्ती, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल --06 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा एस0के0 राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, अग्रणी बैंक प्रबन्धक जुगल किशोर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा, अधिशासी अभियंता विद्युत, खण्ड विकास अधिकारी जमुनहा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।1