logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नारी सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर — मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक अभियान* 🚨 *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* 🚨 *नारी सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर — मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक अभियान* 🚨 जनपद सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण* में व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को *गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं* की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, बढ़ते *साइबर अपराधों* जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें। सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें तथा जागरूक रहकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 🚨 *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:* * 112 – आपातकालीन सेवा * 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन * 181 – महिला हेल्पलाइन * 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन * 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

15 hrs ago
user_कालचिंतन समाचार
कालचिंतन समाचार
Obra, Sonbhadra•
15 hrs ago
06fedb42-2a15-475b-9c11-07d64b7a48d3

*नारी सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर — मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक अभियान* 🚨 *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* 🚨 *नारी सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर — मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक अभियान* 🚨 जनपद सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को

f319f432-fc80-447f-9a96-59efbdd2ac1b

सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण* में व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को *गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा,

0b481144-6e13-4b79-b056-1ef0f3255ff5

महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं* की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, बढ़ते *साइबर अपराधों* जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें। सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है

11edfe2c-e09e-46fc-9961-9d0f6268bc59

कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें तथा जागरूक रहकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 🚨 *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:* * 112 – आपातकालीन सेवा * 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन * 181 – महिला हेल्पलाइन * 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन * 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • गली में गोली मार दे
    1
    गली में गोली मार दे
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई। घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    2
    सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई।
घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 15.04.2026*
*थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया।
यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। 
पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    14 hrs ago
  • Post by Kailash bihari
    3
    Post by Kailash bihari
    user_Kailash bihari
    Kailash bihari
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Manish Dev
    1
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    1
    संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.