भूमि विवाद में पुलिस की दबंगई, पत्रकार से अभद्रता का आरोप 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं – जरीफनगर मामला भूमि विवाद में दबंगई, पत्रकार से अभद्रता का आरोप बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार प्रमोद कुमार के साथ अभद्रता और मोबाइल छीनने का आरोप पुलिस पर लगा है। बताया जा रहा है कि जब पत्रकार प्रमोद कुमार विवाद का वीडियो बना रहे थे, तभी मौके पर मौजूद एसआई गुलजार सिंह ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आरोपी एसआई पर कार्रवाई पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 2 हत्यारोपी गिरफ्तार बुलंदशहर में जन्मदिन का केक लगाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों—मनीष, अमरदीप और आकाश—की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हत्या का मुख्य आरोप जीतू पर है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- भयानक वीडियो है यूपी के अलीगढ़ में पाइप लाइन का काम चल रहा था एक मजदूर गड्ढे में उतरा तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा मजदूर पर गिर गया, मजदूर की मौत हो गई,1
- यदि आप भारतीय मुस्लिम हैं, तो आपके खिलाफ लगे आरोपों की जांच या उन्हें साबित करने की कोई आवश्यकता नहीं है—आपका मुस्लिम होना ही आपके अपराध का प्रमाण माना जाता है। अलथान में, अज़ीज़ नाम के एक व्यक्ति पर पाटीदार समुदाय की एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने उसे घुमाया और सजा के लिए भीड़ के हवाले कर दिया; यहां तक कि पुलिसकर्मियों ने भी उस पर हमला किया।1
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- Post by Citizenrajput1
- Post by अबजल हुसैन1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुतला दहन के दौरान हादसा, अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलसा बहराइच में अखिलेश–राहुल का पुतला फूंकने के दौरान BJP विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनका चेहरा झुलस गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, हिन्दू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी लगातार नई–नई गाड़ियां खरीद रहा है, इसी साल में इनकी ये चौथी गाड़ी है। लगभग 3–4 साल पहले इसके पास सिर्फ 1 स्कॉर्पियो थी। अभी इसके पास 4–5 गाड़िया है, कैसे? ग़रीब हिंदुओं के बच्चों को बरगला कर आतंकी बना कर, उसका फ़ायदा उठा रहा है, #hrd #ghaziabad #UttarPradesh #incometax #ED #CBI #BJPGovernment #yogi #BJP4IND #वायरल1
- सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से अवैध वसूली की जा रही है जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राम मर्दा टोला का रजत नाम का व्यक्ति आवास पर अवैध वसूली कर रहा है आमना इशरत शमशाद आदि लोगों से अवैध वसूली की गई है हम आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच लेखपाल ज्ञानेंद्र द्वारा रजत से कराई गई थी रजत ने लोगों से अवैध वसूली की है गरीब महिलाएं रिश्वत देने में असमर्थ हैं2