Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से अवैध वसूली की जा रही है जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राम मर्दा टोला का रजत नाम का व्यक्ति आवास पर अवैध वसूली कर रहा है आमना इशरत शमशाद आदि लोगों से अवैध वसूली की गई है हम आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच लेखपाल ज्ञानेंद्र द्वारा रजत से कराई गई थी रजत ने लोगों से अवैध वसूली की है गरीब महिलाएं रिश्वत देने में असमर्थ हैं
दीपक सक्सेना पत्रकार
सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से अवैध वसूली की जा रही है जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राम मर्दा टोला का रजत नाम का व्यक्ति आवास पर अवैध वसूली कर रहा है आमना इशरत शमशाद आदि लोगों से अवैध वसूली की गई है हम आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच लेखपाल ज्ञानेंद्र द्वारा रजत से कराई गई थी रजत ने लोगों से अवैध वसूली की है गरीब महिलाएं रिश्वत देने में असमर्थ हैं
More news from Budaun and nearby areas
- सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से अवैध वसूली की जा रही है जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राम मर्दा टोला का रजत नाम का व्यक्ति आवास पर अवैध वसूली कर रहा है आमना इशरत शमशाद आदि लोगों से अवैध वसूली की गई है हम आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच लेखपाल ज्ञानेंद्र द्वारा रजत से कराई गई थी रजत ने लोगों से अवैध वसूली की है गरीब महिलाएं रिश्वत देने में असमर्थ हैं2
- Post by Sandprakash1
- उझानी/ बदायूं। रविवार की दोपहर उझानी के स्टेशन रोड पर भीषण गर्मी के मद्देनजर संत बापू आसाराम के साधकों ने स्टेशन रोड पर नागरिकों को मीठा और ठंडा शरबत का वितरण किया। भीषण गर्मी में शरबत को पकड़ नागरिकों ने राहत की सांस ली और संत के साधकों को साधुवाद दिया और अपने गंतव्य पर चले गए। मीठे शरबत का वितरण आश्रम संचालक चुन्नीलाल के नेतृत्व में किया गया।1
- बदायूं में दीक्षांत परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों डीआईजी ने किया सम्मानित बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 489 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कठोर प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड प्रस्तुत कर अपनी दक्षता, अनुशासन और प्रतिबद्धता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं। डीआईजी अजय साहनी ने अपने संबोधन में नव-दीक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुई यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में एसएसपी द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- यूपी में बदायूं जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में 2025-26 'दीक्षांत परेड समारोह के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली अजय कुमार साहनी के द्वारा सभी नव-दीक्षित आरक्षियों एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं – जरीफनगर मामला भूमि विवाद में दबंगई, पत्रकार से अभद्रता का आरोप बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार प्रमोद कुमार के साथ अभद्रता और मोबाइल छीनने का आरोप पुलिस पर लगा है। बताया जा रहा है कि जब पत्रकार प्रमोद कुमार विवाद का वीडियो बना रहे थे, तभी मौके पर मौजूद एसआई गुलजार सिंह ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आरोपी एसआई पर कार्रवाई पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा ली गयी परेड की सलामी कासगंज आज 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने 09 माह के प्रशिक्षण के उपरांत के शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा परेड की सलामी ली गयी और परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया । समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) को रिक्रूट आरक्षियों व आये हुए उनके परिजनों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना गया । पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया तथा प्रशिक्षण के दौरान इन्डोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत परेड की टोलियों ने एक-एक करके प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ने मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नशरीन व प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे1
- Post by Sandprakash1