कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां लहरपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक पर दिए आवश्यक निर्देश संवाददाता , नरेश गुप्ता लहरपुर, सीतापुर। शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की। बैठक में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और विश्राम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपजिलाधिकारी लहरपुर धामनी एम. दास, क्षेत्राधिकारी लहरपुर, प्रभारी निरीक्षक लहरपुर, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की अपील: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु निर्धारित मार्गों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।

- लखनऊ। पुराना किला चौकी से कुछ दूरी पर राजू मीट की दुकान के बगल में कथित रूप से अवैध जुए और सट्टे का कारोबार चलने का आरोप। स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्याम बाबू सोनकर, ढोलक सोनकर और सचिन सोनकर के संरक्षण में कथित तौर पर जुआ-सट्टा संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि इलाके में लंबे समय से यह गतिविधि चल रही है। अब देखना होगा कि हुसैनगंज पुलिस मामले की जांच कर कथित जुआ-सट्टे के कारोबार पर क्या कार्रवाई करती है।1
- हरदोई में स्कूल जा रही मासूम छात्रा को DCM ने रौंदा,मौके पर ही थमी सांसें,माधौगंज के सेलापुर चौराहे के पास हुआ भीषण हादसा,रेलवे गेट बंद होने पर गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर,पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा......... हरदोई रफ्तार के कहर ने एक मासूम छात्रा की जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रफ्तार का ये खूनी खेल हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पडरा लखनपुर के रहने वाले सरोज कुमार की 13 वर्षीय लाडली बेटी रिया पटेल, जो दर्शनलाल इंटर कॉलेज साईं में कक्षा 6 की छात्रा थी, हर रोज की तरह गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से कॉलेज के लिए निकली थी। मासूम को क्या पता था कि मौत रास्ते में काल बनकर उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही रिया सेलापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 साल की रिया ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।हादसे को अंजाम देने के बाद बेखौफ डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था आगे रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी चालक बीच रास्ते में ही फंस गया। खुद को जनता से घिरता देख वो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया।इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही रिया के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका रिया अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी और पूरे परिवार की लाडली थी। उसकी इस असमय मौत से आज पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, हर आंख नम है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन सवाल वही है कि आखिर इन बेलगाम और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी? कब तक सड़कों पर मासूमों की जिंदगी यूं ही कुचली जाती रहेगी? #Hardoi #HardoiPolice #UPPolice #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #RoadSafety #JusticeForRiya #Madhoganj1
- नारदानंद आश्रम से तीन छात्र अचानक लापता, मचा हड़कंप; संस्कृत की पढ़ाई कर रहे थे तीनों, पुलिस ने शुरू की तलाश नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से संस्कृत की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों के गायब होने की सूचना मिलते ही आश्रम में हड़कंप मच गया। आश्रम प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है। लापता छात्रों की पहचान आर्यन गुप्ता, हिमांशु पांडेय और अनिकेश मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों कक्षा छह के प्रथम खंड में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी है।1
- *थाना महिगवां क्षेत्रांतर्गत युवक की हत्या की घटना के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गयी बाइट* *थाना महिगवां क्षेत्रांतर्गत युवक की हत्या की घटना के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गयी बाइट*1
- *लखनऊ 🔥 *मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर बाइक बनी आग का गोला! लखनऊ के मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर की ओर जा रही बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक बाराबंकी जा रहा था। आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।_ _सूचना मिलते ही थाना गाजीपुर की पॉलिटेक्निक चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया।_ *आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।* ✍️4
- लखनऊ। थाना गोमतीनगर क्षेत्रांतर्गत महिला की हत्या की घटना के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ0 दीक्षा शर्मा द्वारा दी गयी बाइट . . .1
- 'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP की दलित विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव के आरोप। लखनऊ से बड़ी ख़बर- बीजेपी विधायक जय देवी कौशल ने लखनऊ के काकोरी में मंदिर में पूजा के दौरान उनसे जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो जीर्णोद्धार समारोह में गईं थी, जहां उन्हें पूजा नहीं करने दी। विधायक के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि ये हाल तब हुआ जबकि इस मंदिर का जीर्णोद्धार उन्होंने ही करवाया था। यूपी में दलितों के साथ हो रहे बर्ताव का ये वो चेहरा है, जो खुद सत्ता पक्ष के आईने में उभरा है। हालात कितने गंभीर हैं, आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं।1
- लखनऊ - SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की: लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी1
- लखनऊ में बेहद सनसनीखेज वारदात। SBI कर्मी मानस ने पहले हुसड़िया स्थित घर में अपनी अविवाहित बहन सीबा की गोली मारकर हत्या की। लखनऊ में दो कत्ल, फिर आत्महत्या। पहले पत्नी को गोली मारी फिर बहन का मर्डर किया और उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। पति पत्नी बैंकर्स थे। लखनऊ में बेहद सनसनीखेज वारदात। SBI कर्मी मानस ने पहले हुसड़िया स्थित घर में अपनी अविवाहित बहन सीबा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी और बैंककर्मी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी। दिव्या की भी मौत हो गई। पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दो हत्याएं और एक आत्महत्या—दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लखनऊ दहल गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या की वजह और वारदात की टाइमलाइन की जांच में जुटी है।1