logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारदानंद आश्रम से तीन छात्र अचानक लापता, मचा हड़कंप; संस्कृत की पढ़ाई कर रहे थे तीनों, पुलिस ने शुरू की तलाश नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से संस्कृत की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों के गायब होने की सूचना मिलते ही आश्रम में हड़कंप मच गया। आश्रम प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है। लापता छात्रों की पहचान आर्यन गुप्ता, हिमांशु पांडेय और अनिकेश मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों कक्षा छह के प्रथम खंड में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी है।

7 hrs ago
user_Mohammad Asim
Mohammad Asim
मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

नारदानंद आश्रम से तीन छात्र अचानक लापता, मचा हड़कंप; संस्कृत की पढ़ाई कर रहे थे तीनों, पुलिस ने शुरू की तलाश नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से संस्कृत की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों के गायब होने की सूचना मिलते ही आश्रम में हड़कंप मच गया। आश्रम प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है। लापता छात्रों की पहचान आर्यन गुप्ता, हिमांशु पांडेय और अनिकेश मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों कक्षा छह के प्रथम खंड में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नारदानंद आश्रम से तीन छात्र अचानक लापता, मचा हड़कंप; संस्कृत की पढ़ाई कर रहे थे तीनों, पुलिस ने शुरू की तलाश नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से संस्कृत की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों के गायब होने की सूचना मिलते ही आश्रम में हड़कंप मच गया। आश्रम प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है। लापता छात्रों की पहचान आर्यन गुप्ता, हिमांशु पांडेय और अनिकेश मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों कक्षा छह के प्रथम खंड में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी है।
    1
    नारदानंद आश्रम से तीन छात्र अचानक लापता, मचा हड़कंप; संस्कृत की पढ़ाई कर रहे थे तीनों, पुलिस ने शुरू की तलाश
नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से संस्कृत की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों के गायब होने की सूचना मिलते ही आश्रम में हड़कंप मच गया। आश्रम प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है।
लापता छात्रों की पहचान आर्यन गुप्ता, हिमांशु पांडेय और अनिकेश मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों कक्षा छह के प्रथम खंड में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी है।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्राथमिक विद्यालय मर्दन खेड़ा में बच्चों से छत पर लगवाई झाड़ू, प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप
    1
    प्राथमिक विद्यालय मर्दन खेड़ा में बच्चों से छत पर लगवाई झाड़ू, प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के कढक्का गांव निवासी सोनम और उनकी मां के साथ दबंगों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले को लेकर महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ितों ने संबंधित अधिकारियों से घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    2
    फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के कढक्का गांव निवासी सोनम और उनकी मां के साथ दबंगों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले को लेकर महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ितों ने संबंधित अधिकारियों से घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां लहरपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक पर दिए आवश्यक निर्देश संवाददाता , नरेश गुप्ता लहरपुर, सीतापुर। शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की। बैठक में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और विश्राम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपजिलाधिकारी लहरपुर धामनी एम. दास, क्षेत्राधिकारी लहरपुर, प्रभारी निरीक्षक लहरपुर, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की अपील: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु निर्धारित मार्गों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
लहरपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक पर दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता , नरेश गुप्ता
लहरपुर, सीतापुर। शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की।
बैठक में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई।
प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और विश्राम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपजिलाधिकारी लहरपुर धामनी एम. दास, क्षेत्राधिकारी लहरपुर, प्रभारी निरीक्षक लहरपुर, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन की अपील: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु निर्धारित मार्गों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदोई में स्कूल जा रही मासूम छात्रा को DCM ने रौंदा,मौके पर ही थमी सांसें,माधौगंज के सेलापुर चौराहे के पास हुआ भीषण हादसा,रेलवे गेट बंद होने पर गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर,पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा......... हरदोई रफ्तार के कहर ने एक मासूम छात्रा की जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रफ्तार का ये खूनी खेल हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पडरा लखनपुर के रहने वाले सरोज कुमार की 13 वर्षीय लाडली बेटी रिया पटेल, जो दर्शनलाल इंटर कॉलेज साईं में कक्षा 6 की छात्रा थी, हर रोज की तरह गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से कॉलेज के लिए निकली थी। मासूम को क्या पता था कि मौत रास्ते में काल बनकर उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही रिया सेलापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 साल की रिया ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।हादसे को अंजाम देने के बाद बेखौफ डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था आगे रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी चालक बीच रास्ते में ही फंस गया। खुद को जनता से घिरता देख वो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया।इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही रिया के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका रिया अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी और पूरे परिवार की लाडली थी। उसकी इस असमय मौत से आज पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, हर आंख नम है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन सवाल वही है कि आखिर इन बेलगाम और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी? कब तक सड़कों पर मासूमों की जिंदगी यूं ही कुचली जाती रहेगी? #Hardoi #HardoiPolice #UPPolice #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #RoadSafety #JusticeForRiya #Madhoganj
    1
    हरदोई में स्कूल जा रही मासूम छात्रा को DCM ने रौंदा,मौके पर ही थमी सांसें,माधौगंज के सेलापुर चौराहे के पास हुआ भीषण हादसा,रेलवे गेट बंद होने पर गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर,पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.........

हरदोई रफ्तार के कहर ने एक मासूम छात्रा की जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रफ्तार का ये खूनी खेल हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पडरा लखनपुर के रहने वाले सरोज कुमार की 13 वर्षीय लाडली बेटी रिया पटेल, जो दर्शनलाल इंटर कॉलेज साईं में कक्षा 6 की छात्रा थी, हर रोज की तरह गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से कॉलेज के लिए निकली थी। मासूम को क्या पता था कि मौत रास्ते में काल बनकर उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही रिया सेलापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 साल की रिया ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।हादसे को अंजाम देने के बाद बेखौफ डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था आगे रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी चालक बीच रास्ते में ही फंस गया। खुद को जनता से घिरता देख वो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया।इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही रिया के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका रिया अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी और पूरे परिवार की लाडली थी। उसकी इस असमय मौत से आज पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, हर आंख नम है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन सवाल वही है कि आखिर इन बेलगाम और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी? कब तक सड़कों पर मासूमों की जिंदगी यूं ही कुचली जाती रहेगी?
#Hardoi #HardoiPolice #UPPolice #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #RoadSafety #JusticeForRiya #Madhoganj
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिधौली और बिसवां से आने वाले हाईवे से ग्राम मंझा की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग इस समय बेहद खराब स्थिति में है। रास्ते पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। आखिर बच्चे बोर्ड परीक्षा देने कैसे निकलेंगे और महिलाएं व ग्रामीण इस रास्ते से कैसे आवागमन करेंगे? संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर जनसमस्या का तत्काल संज्ञान लें और रास्ते को चलने योग्य बनाने की व्यवस्था करें। लोगों को राहत मिलना बेहद जरूरी है।
    1
    सिधौली और बिसवां से आने वाले हाईवे से ग्राम मंझा की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग इस समय बेहद खराब स्थिति में है। रास्ते पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।
सबसे बड़ी परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। आखिर बच्चे बोर्ड परीक्षा देने कैसे निकलेंगे और महिलाएं व ग्रामीण इस रास्ते से कैसे आवागमन करेंगे?
संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर जनसमस्या का तत्काल संज्ञान लें और रास्ते को चलने योग्य बनाने की व्यवस्था करें। लोगों को राहत मिलना बेहद जरूरी है।
    user_अक्षय पासी जिला महासचिव
    अक्षय पासी जिला महासचिव
    Social worker सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई, भरावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरावन क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। नमस्कार, आप देख रहे हैं हरदोई, भरावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरावन क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकासखंड में पाँच हजार लीटर क्षमता वाली 25 पानी की टंकियाँ लगाई गई हैं। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर और ब्लॉक हॉल का सौंदर्यीकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन माननीय मंत्री द्वारा किया गया। इसके अलावा भोले बाबा मंदिर और पार्क के विकास का कार्य भी पूरा कराया गया है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खड़ंजे, नालियों और इंटरलॉकिंग के कार्य कराए गए हैं। वहीं जाजूपुर से सिद्ध बाबा तक करीब 2500 मीटर लंबे खड़ंजे का निर्माण कराया गया है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी गई है और आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। फिलहाल के लिए इतना ही। देखते रहिए
    1
    हरदोई, भरावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरावन क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
नमस्कार, आप देख रहे हैं 
हरदोई, भरावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरावन क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकासखंड में पाँच हजार लीटर क्षमता वाली 25 पानी की टंकियाँ लगाई गई हैं। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर और ब्लॉक हॉल का सौंदर्यीकरण कराया गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन माननीय मंत्री द्वारा किया गया। इसके अलावा भोले बाबा मंदिर और पार्क के विकास का कार्य भी पूरा कराया गया है।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खड़ंजे, नालियों और इंटरलॉकिंग के कार्य कराए गए हैं। वहीं जाजूपुर से सिद्ध बाबा तक करीब 2500 मीटर लंबे खड़ंजे का निर्माण कराया गया है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी गई है और आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
फिलहाल के लिए इतना ही। देखते रहिए
    user_विपिन कुमार  उत्तर प्रदेश
    विपिन कुमार उत्तर प्रदेश
    Digital printing service संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महमूदाबाद में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण पर चढ़ाया गया 23 किलो का निर्वाण लाडू
    1
    महमूदाबाद में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण पर चढ़ाया गया 23 किलो का निर्वाण लाडू
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.