पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है। अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है। अजय ने बताया कि योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज
की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है। अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है। अजय ने बताया कि योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का
ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।1
- रामपुरा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति रामपुरा/कुकड़ेश्वर। मरी माता परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुरा ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की गई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र (राजू) पटेल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया, जिला उपाध्यक्ष बाबू आर्य, जिला महामंत्री कुंदन खींची एवं किशन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर दास बैरागी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ मेघवाल, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार, पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी तथा मंडलम अध्यक्ष जीतू मोदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र (राजू) पटेल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्र कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि नीमच जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जावरिया ने 22 सितंबर को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया, जबकि आभार रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार ने व्यक्त किया। बैठक में रामपुरा ब्लॉक सहित नीमच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- NEWS:-भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब मनासा।भाटखेड़ी में कुंड (चालार का देवरा) से भादवी छठ के पावन अवसर पर गुरुवार को भाटखेड़ी गांव में भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के साथ निकला जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। जुलूस के दौरान नागदा से आए अखाड़ों का विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। पहलवानों ने अखाड़े में विभिन्न पारंपरिक करतब और दांव-पेंच प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखकर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया। जुलूस में श्रद्धालु भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। युवाओं और बच्चों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भादवी छठ के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्ति, परंपरा और अखाड़े की कला का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरे गांव में दिनभर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।2
- बी प्राक् का सांवरिया सेठ कि नगरी में 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम बी प्राक् का सांवरिया सेठ कि नगरी में 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम1
- दशपुर न्यूज़ संजीत नाका लक्ष्मी बाई चौराहा कि हालत खराब बड़े बड़े गड्ढे का रूप ले रहा आने जाने के लिए परेशानी1
- MP - मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर पर भव्य आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखने मिला पशुपतिनाथ मंदिर पर भव्य आतिशबाजी का अद्भुत नजारा1
- मंदसौर में जलझूलनी एकादशी पर फिर सजेगा आस्था का महासंगम, 51 वेवाणों की एक साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा बालाजी ग्रुप व समाजजनों की बैठक में आयोजन समिति के विनोद मेहता संयोजक व वरदीचंद कुमावत अध्यक्ष बनाये गये मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पवित्र अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। आगामी 22 सितम्बर को विभिन्न समाजों और मंदिरों के 51 वेवाण एक साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे। महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) की सराहनीय पहल पर इस गरिमामयी आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागृह में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महंत श्री रामकिशोरदासजी महाराज, पंडित दशरथभाईजी एवं पंडित विष्णुजी शर्मा के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर के विभिन्न मंदिरों और समाजों द्वारा अलग-अलग समय पर वेवाण निकाले जाते थे, जिससे श्रद्धालु एक स्थान पर सभी वेवाणों के दर्शन और पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत तीन वर्षों से सामूहिक शोभायात्रा की परंपरा प्रारंभ की गई, जिसे जन-जन का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस चौथे वर्ष भी 51 वेवाणों को एक साथ निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तावना दिलीप दुबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित समाज प्रमुखों एवं वेवाण प्रमुखों की सहमति से आगामी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में सर्वानुमति से विनोद मेहता को संयोजक तथा वरदीचंद कुमावत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के पश्चात उपस्थित जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी गुरूचरण बग्गा के जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में मदनलाल राठौर, रघुवीरसिंह चुण्डावत, दिलीप शर्मा, डॉ.घनश्याम बटवाल, जगदीश सेठिया, दृष्टानंद नैनवानी, राजेन्द्र कुमार चाष्टा, रविन्द्र पाण्डेय,औंकारलाल माली, अशोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, हिम्मत डांगी, राजेश गुर्जर, कन्हैयालाल सोनगरा, सुनील जैन महाबली, ओमप्रकाश भावसार, रमेशचन्द्र चन्द्रे, बंशीलाल टांक, प्रमोद ककनानी, राजेश चाहूजा, नंदू आडवानी, कमलेश नागदा, ओम सोनी, दीपक भाटी, अशोक भावसार, जितेन्द्र हरवानी, निरंजर भारद्वाज, गोविंद नागदा, जितेन्द्र गेहलोत, लोकेश ठाकुर, शशि झलोया, कल्पना राठौर, राजाराम तंवर, दिलीप सांगवानी, बाबूलाल प्रजापत, बी.एल. भट्ट, ललितकुमार भाटी, मनोहर चौहान, विरेन्द्र पाटीदार, मुकेश आर्य, किशनलाल आर्य, रामगोपाल महाजन, अशोक पालीवाल, नटवर पारिख, कारूलाल पालेचा, हरिशराव जाधव, बालाराम गुप्ता, ओम सेठिया, गोपाल माली, शेष नारायण माली, ललित माली, रमेशचन्द्र माली, मोहनलाल माली, आनन्द भाटी, गोपाल चौहान, रूपनारायण मोदी, गोविन्दसिंह पाटीदार, राजेन्द्र सेठिया, बाबूलाल लोहार, यशपालसिंह पंवार, गोपाल बथमी, लक्की राव मराठा, लखन पंथी कहार, अर्जुन कहार, सुरेश शर्मा, जितेन्द्र डोडिया, राजू कहार, गोविन्द कहार, पारस तंवर, गौरव मराठा, भगवानदास वासवानी, पवन प्रजापत, राजेश आर्य, मांगीलाल विश्वकर्मा,गोपाल बारेट, चेतन पंवार, हेमंत कछावा सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया व आभार सुरेश भावसार ने माना। लोकेन्द्र मंगल बैरागी1
- गाडगिल सागर के 7 गेट खोले, कई रास्तों पर आवाजाही बंद,रेतम नदी में बढ़ी आवक से बांध हुआ ओवरफ्लो, पुलिया पर पानी आने के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा नीमच। ज़िले के जीरन क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद रेतम नदी उफान पर है। नदी से लगातार पानी आने के कारण कुंचडोद के पास स्थित काका साहब गाडगिल सागर बांध पूरी तरह भर गया। पानी की निकासी के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक बांध के 9 में से 7 गेट खोल दिए गए थे। गेटों से पानी निकलने के साथ रेतम नदी का बहाव भी तेज़ हो गया। पानी बढ़ने का असर मल्हारगढ़-कुंचडोद-जीरन मार्ग पर भी पड़ा है। मार्ग की पुलिया पर पानी आने के कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। नयाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को पानी के तेज़ बहाव के बीच जाने से रोका जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, हल्का पटवारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जीरन थाने से चार पुलिस जवान नदी के पास तैनात किए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले हिस्से में न जाए। पुलिस टीम नदी से लगे गांवों में भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चल्दू, पलसोड़ा सहित आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और पानी से भरी पुलिया पार नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। लगातार बारिश के चलते नदी और बांध के जलस्तर पर प्रशासन नज़र बनाए हुए है।2