दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
- पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है। अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है। अजय ने बताया कि योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- MP -80 प्रतिशत बहुमत से शौकत मंसूरी बने मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष निर्वाचन संपन्न, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई !! मंदसौर। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला मंदसौर के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ का निर्वाचन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शौकत मंसूरी ने 80 प्रतिशत बहुमत प्राप्त कर तहसील अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन के दौरान संघ के सदस्यों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान एवं बहुमत के आधार पर अध्यक्ष का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में नाना लाल जी, दिनेश जी, संजय टप्पा सहित संघ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल साहू जी पटेल, जिला सचिव भंवरलाल जी सूर्यवंशी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जी सहित मल्हारगढ़ तहसील के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कोटवार कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।1
- दिनांक 17 सितंबर 2026 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत गरोठ मंडल के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहीद चौक, दिनांक 17 सितंबर 2026 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत गरोठ मंडल के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहीद चौक,1
- युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सेन्थी शांतिभवन में आचार्य संप्रदाय के युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान का स्मरण किया गया। सभा में बताया गया कि आचार्य भगवन् श्री का जन्म 18 सितंबर 1942 के रनिया मलोट मंडी में हुआ सूर्य के भांति आपका जन्म हुआ, आपके जन्म से सब और हर्षोल्लास छा गया उनके माता-पिता के रूप में माता विद्यादेवी एवं पिता श्री चिरंजीवी लाल का उल्लेख किया गया। वर्तमान में आचार्य भगवन् सूरत में विराजमान हैं। जैन सिद्धांताचार्य प्रतिभाश्रीजी महाराज साहब को उनके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रवचन के दौरान साध्वी प्रेक्षाश्रीजी महाराज साहब ने मन, वचन और काया के माध्यम से योग साधना के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ध्यान की साधना से जुड़ने तथा आत्मध्यान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मध्यान के माध्यम से साधक अपने भीतर की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर तपस्वी रत्ना दीक्षिता श्रीजी महाराज साहब की तपस्या के निमित्त जैन दिवाकर महिला मंडल की ओर से चौबीसी रखी गई। कार्यक्रम में नींबोद से आए मनीष भटेवरा एवं पवन पटवारी, अमरचंद लोड़ा संपत चपलोद सहित अमयज जन्मदिवस के उपलक्ष में गीति का प्रस्तुत की गई तथा अपने विचार एवं भाषण के माध्यम से आचार्य भगवन् के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।1
- सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे1
- श्री सांवलिया सेठ के भंडार में छठे चरण की गणना, 81 लाख 65 हजार रुपये प्राप्त सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी में छठे चरण की गणना पूरी, 81 लाख 65 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त; छह चरणों में अब तक 28 करोड़ 8 लाख 47 हजार 600 रुपये की गणना1
- *भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला द्वारा बड़े ही अनोखे अंदाज मे उत्साह के साथ मनाया बनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस* नीमच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर को शाम 5:30 बजे भारत माता चौराहे पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्मदिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्म दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 76 वे जन्मदिवस पर 76 द्वीप प्रजलित कर भारत माता की भव्य आरती कर ईस अवसर पर स्वच्छता सेवकों का तिलक लगाकर एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से केसरीया दुपट्टा पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया साथ ही जन्मदिवस के अवसर पर बड़े ही अनोखे अंदाज़ मे कार्यकर्ताओं द्वारा खाली बोर्ड पर बधाई शुभकामनाए प्रैषित की गईं जिसकी शुरुवात भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल द्वारा की गई ढोल डमाको के साथ आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़े ही उत्साह पूर्वक बनाया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष समरथ बागवान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती जी चोपड़ा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी अंबालाल जी चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भटनागर जी, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ सह-संयोजक सुनील जी कटारिया, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह जी राणावत, सभापति छाया जी जायसवाल, पार्षद नीरज जी, पार्षद अरुण प्रजापति, वीरेंद्र जी पाटीदार, रामाजी ग्वाला, रामचंद्र जी धनगर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलेश जी पाटीदार, रोशन जी वर्मा, रवि जी गोयल, आयुष जी कोठारी,नेता मेहर सिंह जी जाट, शिवजी महेश्वरी, वीरेंद्र जी जायसवाल, जयप्रकाश जी दीवान, दिलीप जी छाजेड़, अनुराग जी बंसल, शंकर जी बंसल नवीन जी खारोल हरिनारायण जी शर्मा सहित जिले के पद अधिकारीगण व मंडल के पद अधिकारीगण मातृशक्ति, पार्टी के वरिष्ठजन कार्यकर्ता गण स्वछता सेवक एवं समाजनो की सहभागिता रही।1
- रेवदर। उपखंड क्षेत्र के मकावल गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो दुधारू भैंसों की मौके रेवदर। उपखंड क्षेत्र के मकावल गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो दुधारू भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के कारण पीड़ित पशुपालक दिलीप कुमार पुत्र धनाराम चौधरी को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक व पशु चिकित्सा टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेवदर थाने से एएसआई (ASI) गणेशराम मेघवाल तथा पटवारी मनीष राणा ने घटनास्थल का मुआयना कर मौका पर्चा तैयार किया और नुकसान का जायजा लिया। वहीं पशु चिकित्सा विभाग से पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र ननोमा जी व पशुधन निरीक्षक मनोज कुमार एवं भरत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृत मवेशियों का नियमानुसार परीक्षण कर पोस्टमार्टम संबंधी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने घटनास्थल पर एकत्र हुए। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश मकावल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जैसाराम, गुलाबसिंह, खंगारराम, सुरेश कुमार और प्रवीण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित पशुपालक की आजीविका के एकमात्र साधन को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य आपदा राहत कोष और सरकारी नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।1
- पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाने की मांग 🇨🇮🇨🇮🇨🇮 चित्तौड़गढ़ 18 सितम्बर। वार्डवासियों व शहर के प्रबुद्ध कार्यकर्ता, वरिष्ठजनों द्वारा वार्ड नं. 11 से निर्वाचित हुए पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग की गई। मुलाकात करने गये प्रबुद्धजनों द्वारा पार्षद भोलाराम के लगातार राजनीतिक सफर को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए पर्याप्त अनुभवी बताया। उनके अनुसार ओबीसी वर्ग से आने वाले प्रजापत 5 बार पार्षद निर्वाचित हुए है। जमीन से जुड़े होकर पुराने शहर से इनका काफी लगाव रहा है। इन्हें चित्तौड़गढ़ की समस्त मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता का ज्ञान है। पार्टी में भी काफी वर्षों से इनकी सेवाएँ सराहनीय रही है। लगभग 38-40 वर्षों से पार्टी में सेवारत रहे हैं। निर्विवाद राजनीतिक सफर में भोलाराम प्रजापत प्रत्येक परिस्थितियों में ढलने वाले व्यक्तित्व रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इनके द्वारा वार्ड जीता गया। वर्तमान पार्षदों में भी इनकी वरिष्ठता होकर सीनियर व अनुभवी पार्षद है। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भी नगर परिषद् को पुराने अनुभव की आवश्यकता है जिसके चलते भोलाराम प्रजापत उपसभापति पद के लिए उपयुक्त साबित होते हैं। स्थानीय विधायक के बाहर होने से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात नहीं हो पाई किन्तु सांसद सीपी जोशी से भेंट कर सभी ने एक स्वर में भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग रखी।4