logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे

8 hrs ago
user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
8 hrs ago

सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सेन्थी शांतिभवन में आचार्य संप्रदाय के युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान का स्मरण किया गया। सभा में बताया गया कि आचार्य भगवन् श्री का जन्म 18 सितंबर 1942 के रनिया मलोट मंडी में हुआ सूर्य के भांति आपका जन्म हुआ, आपके जन्म से सब और हर्षोल्लास छा गया उनके माता-पिता के रूप में माता विद्यादेवी एवं पिता श्री चिरंजीवी लाल का उल्लेख किया गया। वर्तमान में आचार्य भगवन् सूरत में विराजमान हैं। जैन सिद्धांताचार्य प्रतिभाश्रीजी महाराज साहब को उनके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रवचन के दौरान साध्वी प्रेक्षाश्रीजी महाराज साहब ने मन, वचन और काया के माध्यम से योग साधना के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ध्यान की साधना से जुड़ने तथा आत्मध्यान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मध्यान के माध्यम से साधक अपने भीतर की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर तपस्वी रत्ना दीक्षिता श्रीजी महाराज साहब की तपस्या के निमित्त जैन दिवाकर महिला मंडल की ओर से चौबीसी रखी गई। कार्यक्रम में नींबोद से आए मनीष भटेवरा एवं पवन पटवारी, अमरचंद लोड़ा संपत चपलोद सहित अमयज जन्मदिवस के उपलक्ष में गीति का प्रस्तुत की गई तथा अपने विचार एवं भाषण के माध्यम से आचार्य भगवन् के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
    1
    युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सेन्थी शांतिभवन में आचार्य संप्रदाय के युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान का स्मरण किया गया।
सभा में बताया गया कि आचार्य भगवन् श्री का जन्म  18 सितंबर 1942 के रनिया मलोट मंडी में हुआ सूर्य के भांति आपका जन्म हुआ, आपके जन्म से सब और हर्षोल्लास छा गया उनके माता-पिता के रूप में माता विद्यादेवी एवं पिता श्री चिरंजीवी लाल का उल्लेख किया गया। वर्तमान में आचार्य भगवन् सूरत में विराजमान हैं। जैन सिद्धांताचार्य प्रतिभाश्रीजी महाराज साहब को उनके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रवचन के दौरान साध्वी प्रेक्षाश्रीजी महाराज साहब ने मन, वचन और काया के माध्यम से योग साधना के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ध्यान की साधना से जुड़ने तथा आत्मध्यान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मध्यान के माध्यम से साधक अपने भीतर की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
इस अवसर पर तपस्वी रत्ना दीक्षिता श्रीजी महाराज साहब की तपस्या के निमित्त जैन दिवाकर महिला मंडल की ओर से चौबीसी रखी गई।
कार्यक्रम में नींबोद से आए मनीष भटेवरा एवं पवन पटवारी, अमरचंद  लोड़ा संपत चपलोद सहित अमयज जन्मदिवस के उपलक्ष में गीति का प्रस्तुत की गई  तथा अपने विचार एवं भाषण के माध्यम से आचार्य भगवन् के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे
    1
    सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    8 hrs ago
  • श्री सांवलिया सेठ के भंडार में छठे चरण की गणना, 81 लाख 65 हजार रुपये प्राप्त सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी में छठे चरण की गणना पूरी, 81 लाख 65 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त; छह चरणों में अब तक 28 करोड़ 8 लाख 47 हजार 600 रुपये की गणना
    1
    श्री सांवलिया सेठ के भंडार में छठे चरण की गणना, 81 लाख 65 हजार रुपये प्राप्त
सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी में छठे चरण की गणना पूरी, 81 लाख 65 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त; छह चरणों में अब तक 28 करोड़ 8 लाख 47 हजार 600 रुपये की गणना
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बी प्राक् का सांवरिया सेठ कि नगरी में 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम बी प्राक् का सांवरिया सेठ कि नगरी में 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम
    1
    बी प्राक् का सांवरिया सेठ कि नगरी में 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम 
बी प्राक् का सांवरिया सेठ कि नगरी में 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम
    user_Laxman Lal
    Laxman Lal
    Salesperson भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
    1
    दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज
मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए।
बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • रामपुरा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति रामपुरा/कुकड़ेश्वर। मरी माता परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुरा ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की गई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र (राजू) पटेल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया, जिला उपाध्यक्ष बाबू आर्य, जिला महामंत्री कुंदन खींची एवं किशन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर दास बैरागी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ मेघवाल, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार, पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी तथा मंडलम अध्यक्ष जीतू मोदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र (राजू) पटेल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्र कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि नीमच जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जावरिया ने 22 सितंबर को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया, जबकि आभार रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार ने व्यक्त किया। बैठक में रामपुरा ब्लॉक सहित नीमच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    रामपुरा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति
रामपुरा/कुकड़ेश्वर। मरी माता परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुरा ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की गई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र (राजू) पटेल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया, जिला उपाध्यक्ष बाबू आर्य, जिला महामंत्री कुंदन खींची एवं किशन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर दास बैरागी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ मेघवाल, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार, पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी तथा मंडलम अध्यक्ष जीतू मोदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र (राजू) पटेल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्र कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि नीमच जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जावरिया ने 22 सितंबर को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।
बैठक के दौरान उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया, जबकि आभार रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार ने व्यक्त किया। बैठक में रामपुरा ब्लॉक सहित नीमच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाने की मांग 🇨🇮🇨🇮🇨🇮 चित्तौड़गढ़ 18 सितम्बर। वार्डवासियों व शहर के प्रबुद्ध कार्यकर्ता, वरिष्ठजनों द्वारा वार्ड नं. 11 से निर्वाचित हुए पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग की गई। मुलाकात करने गये प्रबुद्धजनों द्वारा पार्षद भोलाराम के लगातार राजनीतिक सफर को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए पर्याप्त अनुभवी बताया। उनके अनुसार ओबीसी वर्ग से आने वाले प्रजापत 5 बार पार्षद निर्वाचित हुए है। जमीन से जुड़े होकर पुराने शहर से इनका काफी लगाव रहा है। इन्हें चित्तौड़गढ़ की समस्त मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता का ज्ञान है। पार्टी में भी काफी वर्षों से इनकी सेवाएँ सराहनीय रही है। लगभग 38-40 वर्षों से पार्टी में सेवारत रहे हैं। निर्विवाद राजनीतिक सफर में भोलाराम प्रजापत प्रत्येक परिस्थितियों में ढलने वाले व्यक्तित्व रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इनके द्वारा वार्ड जीता गया। वर्तमान पार्षदों में भी इनकी वरिष्ठता होकर सीनियर व अनुभवी पार्षद है। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भी नगर परिषद् को पुराने अनुभव की आवश्यकता है जिसके चलते भोलाराम प्रजापत उपसभापति पद के लिए उपयुक्त साबित होते हैं। स्थानीय विधायक के बाहर होने से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात नहीं हो पाई किन्तु सांसद सीपी जोशी से भेंट कर सभी ने एक स्वर में भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग रखी।
    4
    पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाने की मांग 🇨🇮🇨🇮🇨🇮
चित्तौड़गढ़ 18 सितम्बर। वार्डवासियों व शहर के प्रबुद्ध कार्यकर्ता, वरिष्ठजनों द्वारा वार्ड नं. 11 से निर्वाचित हुए पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग की गई।
मुलाकात करने गये प्रबुद्धजनों द्वारा पार्षद भोलाराम के लगातार राजनीतिक सफर को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए पर्याप्त अनुभवी बताया। उनके अनुसार ओबीसी वर्ग से आने वाले प्रजापत 5 बार पार्षद निर्वाचित हुए है। जमीन से जुड़े होकर पुराने शहर से इनका काफी लगाव रहा है। इन्हें चित्तौड़गढ़ की समस्त मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता का ज्ञान है। पार्टी में भी काफी वर्षों से इनकी सेवाएँ सराहनीय रही है। लगभग 38-40 वर्षों से पार्टी में सेवारत रहे हैं। निर्विवाद राजनीतिक सफर में भोलाराम प्रजापत प्रत्येक परिस्थितियों में ढलने वाले व्यक्तित्व रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इनके द्वारा वार्ड जीता गया। वर्तमान पार्षदों में भी इनकी वरिष्ठता होकर सीनियर व अनुभवी पार्षद है। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भी नगर परिषद् को पुराने अनुभव की आवश्यकता है जिसके चलते भोलाराम प्रजापत उपसभापति पद के लिए उपयुक्त साबित होते हैं।
स्थानीय विधायक के बाहर होने से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात नहीं हो पाई किन्तु सांसद सीपी जोशी से भेंट कर सभी ने एक स्वर में भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग रखी।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गाडगिल सागर के 7 गेट खोले, कई रास्तों पर आवाजाही बंद,रेतम नदी में बढ़ी आवक से बांध हुआ ओवरफ्लो, पुलिया पर पानी आने के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा नीमच। ज़िले के जीरन क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद रेतम नदी उफान पर है। नदी से लगातार पानी आने के कारण कुंचडोद के पास स्थित काका साहब गाडगिल सागर बांध पूरी तरह भर गया। पानी की निकासी के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक बांध के 9 में से 7 गेट खोल दिए गए थे। गेटों से पानी निकलने के साथ रेतम नदी का बहाव भी तेज़ हो गया। पानी बढ़ने का असर मल्हारगढ़-कुंचडोद-जीरन मार्ग पर भी पड़ा है। मार्ग की पुलिया पर पानी आने के कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। नयाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को पानी के तेज़ बहाव के बीच जाने से रोका जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, हल्का पटवारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जीरन थाने से चार पुलिस जवान नदी के पास तैनात किए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले हिस्से में न जाए। पुलिस टीम नदी से लगे गांवों में भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चल्दू, पलसोड़ा सहित आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और पानी से भरी पुलिया पार नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। लगातार बारिश के चलते नदी और बांध के जलस्तर पर प्रशासन नज़र बनाए हुए है।
    2
    गाडगिल सागर के 7 गेट खोले, कई रास्तों पर आवाजाही बंद,रेतम नदी में बढ़ी आवक से बांध हुआ ओवरफ्लो, पुलिया पर पानी आने के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
नीमच। ज़िले के जीरन क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद रेतम नदी उफान पर है। नदी से लगातार पानी आने के कारण कुंचडोद के पास स्थित काका साहब गाडगिल सागर बांध पूरी तरह भर गया। पानी की निकासी के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक बांध के 9 में से 7 गेट खोल दिए गए थे। गेटों से पानी निकलने के साथ रेतम नदी का बहाव भी तेज़ हो गया।
पानी बढ़ने का असर
मल्हारगढ़-कुंचडोद-जीरन मार्ग पर भी पड़ा है। मार्ग की पुलिया पर पानी आने के कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। नयाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को पानी के तेज़ बहाव के बीच जाने से रोका जा रहा है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, हल्का पटवारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जीरन थाने से चार पुलिस जवान नदी के पास तैनात किए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले हिस्से में न जाए।
पुलिस टीम नदी से लगे गांवों में भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चल्दू, पलसोड़ा सहित आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और पानी से भरी पुलिया पार नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। लगातार बारिश के चलते नदी और बांध के जलस्तर पर प्रशासन नज़र बनाए हुए है।
    user_आलम तौक़ीर
    आलम तौक़ीर
    नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.