logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP -80 प्रतिशत बहुमत से शौकत मंसूरी बने मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष निर्वाचन संपन्न, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई !! मंदसौर। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला मंदसौर के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ का निर्वाचन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शौकत मंसूरी ने 80 प्रतिशत बहुमत प्राप्त कर तहसील अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन के दौरान संघ के सदस्यों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान एवं बहुमत के आधार पर अध्यक्ष का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में नाना लाल जी, दिनेश जी, संजय टप्पा सहित संघ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल साहू जी पटेल, जिला सचिव भंवरलाल जी सूर्यवंशी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जी सहित मल्हारगढ़ तहसील के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कोटवार कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

17 hrs ago
user_MP - Nandkishor Rathore
MP - Nandkishor Rathore
Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

MP -80 प्रतिशत बहुमत से शौकत मंसूरी बने मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष निर्वाचन संपन्न, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई !! मंदसौर। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला मंदसौर के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ का निर्वाचन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शौकत मंसूरी ने 80 प्रतिशत बहुमत प्राप्त कर तहसील अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन के दौरान संघ के सदस्यों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान एवं बहुमत के आधार पर अध्यक्ष का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में नाना लाल जी, दिनेश जी, संजय टप्पा सहित संघ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल साहू जी पटेल, जिला सचिव भंवरलाल जी सूर्यवंशी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जी सहित मल्हारगढ़ तहसील के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कोटवार कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अरनोद मंडल द्वारा ग्राम नौगांवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की भावपूर्ण मंगलकामना की। कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी, मंडल महामंत्री पुष्कर डांगी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल जी तथा ओबीसी मंडल अध्यक्ष कुंदन डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया। समारोह में सूरज आंजना, मानसिंह आंजना, भैयालाल आंजना, भेरूलाल धनगर, भारत आंजना, प्रकाश डांगी, कमलेश सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
    4
    अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना

अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
प्रतापगढ़। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अरनोद मंडल द्वारा ग्राम नौगांवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से  प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की भावपूर्ण मंगलकामना की।
कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी, मंडल महामंत्री पुष्कर डांगी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल जी तथा ओबीसी मंडल अध्यक्ष कुंदन डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया।
समारोह में सूरज आंजना, मानसिंह आंजना, भैयालाल आंजना, भेरूलाल धनगर, भारत आंजना, प्रकाश डांगी, कमलेश सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डबल मर्डर मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर कराया सीन रिक्रिएशन
    1
    डबल मर्डर मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर कराया सीन रिक्रिएशन
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
    1
    दलौदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस की धूम, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सुथार समाज
मंदसौर जिले के दलौदा में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर मेवाड़ा सुथार संगठन एवं सुथार समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शामिल होकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद शोभायात्रा प्रगति चौराहा, मंडी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए।
बैंड-बाजे, ढोल और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शोभायात्रा का स्वागत कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भोजन-भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • जैन समाज के लिए सिख सुखेड़ा की सुरभि जैन ओर जावरा के हर्ष जैन के प्रेम विवाह से नाराज लड़की के माता पिता ओर परिवार ने बेटी को 8 अक्टूबर को षड्यंत्र से अपने यहां बुलाया ओर फिर उसे भड़का कर दामाद को झूठे मुकदमे में फंसा दिया । सीसीटीवी फुटेज हुआ जारी जावरा के हर्ष जैन ओर सुखेड़ा की सुरभि जैन का प्रेम विवाह जो लड़की पक्ष की रजामंदी के खिलाफ हुआ था उससे आहत होकर लड़की के परिवार ने जावरा के हर्ष जैन को झूठे दहेज केस में फंसा दिया है जबकि प्रेम विवाह बिना लेन की बात पर तय हुआ था लकड़ी के परिवार ने झूठा दहेज मांग ओर भगाने का आरोप लगाया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज जारी हुई है सुखेड़ा के जैन परिवार का आरोप झूठा है लड़की खुद अपने भाई के साथ गई है ओर इसके पीछे मां बाप ओर परिवार का षड्यंत्र नजर आ रहा है
    4
    जैन समाज के लिए सिख सुखेड़ा की सुरभि जैन ओर जावरा के हर्ष जैन के प्रेम विवाह से नाराज लड़की के माता पिता ओर परिवार ने बेटी को 8 अक्टूबर को षड्यंत्र से अपने यहां बुलाया ओर फिर उसे भड़का कर दामाद को झूठे मुकदमे में फंसा दिया । 
सीसीटीवी फुटेज हुआ जारी जावरा के हर्ष जैन ओर सुखेड़ा की सुरभि जैन का प्रेम विवाह जो लड़की पक्ष की रजामंदी के खिलाफ हुआ था उससे आहत होकर लड़की के परिवार ने जावरा के हर्ष जैन को झूठे दहेज केस में फंसा दिया है जबकि प्रेम विवाह बिना लेन की बात पर तय हुआ था लकड़ी के परिवार ने झूठा दहेज मांग ओर भगाने का आरोप लगाया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज जारी हुई है सुखेड़ा के जैन परिवार का आरोप झूठा है लड़की खुद अपने भाई के साथ गई है ओर इसके पीछे मां बाप ओर परिवार का षड्यंत्र नजर आ रहा है
    user_Tikku
    Tikku
    Jaora, Ratlam•
    8 hrs ago
  • रामपुरा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति रामपुरा/कुकड़ेश्वर। मरी माता परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुरा ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की गई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र (राजू) पटेल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया, जिला उपाध्यक्ष बाबू आर्य, जिला महामंत्री कुंदन खींची एवं किशन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर दास बैरागी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ मेघवाल, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार, पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी तथा मंडलम अध्यक्ष जीतू मोदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र (राजू) पटेल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्र कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि नीमच जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जावरिया ने 22 सितंबर को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया, जबकि आभार रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार ने व्यक्त किया। बैठक में रामपुरा ब्लॉक सहित नीमच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    रामपुरा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति
रामपुरा/कुकड़ेश्वर। मरी माता परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुरा ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की गई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र (राजू) पटेल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया, जिला उपाध्यक्ष बाबू आर्य, जिला महामंत्री कुंदन खींची एवं किशन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर दास बैरागी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ मेघवाल, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार, पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी तथा मंडलम अध्यक्ष जीतू मोदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र (राजू) पटेल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्र कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि नीमच जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जावरिया ने 22 सितंबर को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।
बैठक के दौरान उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया, जबकि आभार रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पवार ने व्यक्त किया। बैठक में रामपुरा ब्लॉक सहित नीमच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालय व पुलिस थाने का किया निरीक्षण
    1
    जिला कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालय व पुलिस थाने का किया निरीक्षण
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मंदसौर में जलझूलनी एकादशी पर फिर सजेगा आस्था का महासंगम, 51 वेवाणों की एक साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा बालाजी ग्रुप व समाजजनों की बैठक में आयोजन समिति के विनोद मेहता संयोजक व वरदीचंद कुमावत अध्यक्ष बनाये गये मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पवित्र अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। आगामी 22 सितम्बर को विभिन्न समाजों और मंदिरों के 51 वेवाण एक साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे। महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) की सराहनीय पहल पर इस गरिमामयी आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागृह में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महंत श्री रामकिशोरदासजी महाराज, पंडित दशरथभाईजी एवं पंडित विष्णुजी शर्मा के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर के विभिन्न मंदिरों और समाजों द्वारा अलग-अलग समय पर वेवाण निकाले जाते थे, जिससे श्रद्धालु एक स्थान पर सभी वेवाणों के दर्शन और पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत तीन वर्षों से सामूहिक शोभायात्रा की परंपरा प्रारंभ की गई, जिसे जन-जन का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस चौथे वर्ष भी 51 वेवाणों को एक साथ निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तावना दिलीप दुबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित समाज प्रमुखों एवं वेवाण प्रमुखों की सहमति से आगामी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में सर्वानुमति से विनोद मेहता को संयोजक तथा वरदीचंद कुमावत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के पश्चात उपस्थित जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी गुरूचरण बग्गा के जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में मदनलाल राठौर, रघुवीरसिंह चुण्डावत, दिलीप शर्मा, डॉ.घनश्याम बटवाल, जगदीश सेठिया, दृष्टानंद नैनवानी, राजेन्द्र कुमार चाष्टा, रविन्द्र पाण्डेय,औंकारलाल माली, अशोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, हिम्मत डांगी, राजेश गुर्जर, कन्हैयालाल सोनगरा, सुनील जैन महाबली, ओमप्रकाश भावसार, रमेशचन्द्र चन्द्रे, बंशीलाल टांक, प्रमोद ककनानी, राजेश चाहूजा, नंदू आडवानी, कमलेश नागदा, ओम सोनी, दीपक भाटी, अशोक भावसार, जितेन्द्र हरवानी, निरंजर भारद्वाज, गोविंद नागदा, जितेन्द्र गेहलोत, लोकेश ठाकुर, शशि झलोया, कल्पना राठौर, राजाराम तंवर, दिलीप सांगवानी, बाबूलाल प्रजापत, बी.एल. भट्ट, ललितकुमार भाटी, मनोहर चौहान, विरेन्द्र पाटीदार, मुकेश आर्य, किशनलाल आर्य, रामगोपाल महाजन, अशोक पालीवाल, नटवर पारिख, कारूलाल पालेचा, हरिशराव जाधव, बालाराम गुप्ता, ओम सेठिया, गोपाल माली, शेष नारायण माली, ललित माली, रमेशचन्द्र माली, मोहनलाल माली, आनन्द भाटी, गोपाल चौहान, रूपनारायण मोदी, गोविन्दसिंह पाटीदार, राजेन्द्र सेठिया, बाबूलाल लोहार, यशपालसिंह पंवार, गोपाल बथमी, लक्की राव मराठा, लखन पंथी कहार, अर्जुन कहार, सुरेश शर्मा, जितेन्द्र डोडिया, राजू कहार, गोविन्द कहार, पारस तंवर, गौरव मराठा, भगवानदास वासवानी, पवन प्रजापत, राजेश आर्य, मांगीलाल विश्वकर्मा,गोपाल बारेट, चेतन पंवार, हेमंत कछावा सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया व आभार सुरेश भावसार ने माना। लोकेन्द्र मंगल बैरागी
    1
    मंदसौर में जलझूलनी एकादशी पर फिर सजेगा आस्था का महासंगम, 51 वेवाणों की एक साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बालाजी ग्रुप व समाजजनों की बैठक में आयोजन समिति के विनोद मेहता संयोजक व वरदीचंद कुमावत अध्यक्ष बनाये गये

मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पवित्र अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। आगामी 22 सितम्बर को विभिन्न समाजों और मंदिरों के 51 वेवाण एक साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे। महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) की सराहनीय पहल पर इस गरिमामयी आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।
आयोजन की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागृह में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महंत श्री रामकिशोरदासजी महाराज, पंडित दशरथभाईजी एवं पंडित विष्णुजी शर्मा के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। 
कार्यक्रम की शुरुआत में बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर के विभिन्न मंदिरों और समाजों द्वारा अलग-अलग समय पर वेवाण निकाले जाते थे, जिससे श्रद्धालु एक स्थान पर सभी वेवाणों के दर्शन और पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत तीन वर्षों से सामूहिक शोभायात्रा की परंपरा प्रारंभ की गई, जिसे जन-जन का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस चौथे वर्ष भी 51 वेवाणों को एक साथ निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तावना दिलीप दुबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित समाज प्रमुखों एवं वेवाण प्रमुखों की सहमति से आगामी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में सर्वानुमति से विनोद मेहता को संयोजक तथा वरदीचंद कुमावत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के पश्चात उपस्थित जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी गुरूचरण बग्गा के जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। 
बैठक में मदनलाल राठौर, रघुवीरसिंह चुण्डावत, दिलीप शर्मा, डॉ.घनश्याम बटवाल, जगदीश सेठिया, दृष्टानंद नैनवानी, राजेन्द्र कुमार चाष्टा, रविन्द्र पाण्डेय,औंकारलाल माली, अशोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, हिम्मत डांगी, राजेश गुर्जर, कन्हैयालाल सोनगरा, सुनील जैन महाबली, ओमप्रकाश भावसार, रमेशचन्द्र चन्द्रे, बंशीलाल टांक, प्रमोद ककनानी, राजेश चाहूजा, नंदू आडवानी, कमलेश नागदा, ओम सोनी, दीपक भाटी, अशोक भावसार, जितेन्द्र हरवानी, निरंजर भारद्वाज, गोविंद नागदा, जितेन्द्र गेहलोत, लोकेश ठाकुर, शशि झलोया, कल्पना राठौर, राजाराम तंवर, दिलीप सांगवानी, बाबूलाल प्रजापत, बी.एल. भट्ट, ललितकुमार भाटी, मनोहर चौहान, विरेन्द्र पाटीदार, मुकेश आर्य, किशनलाल आर्य, रामगोपाल महाजन, अशोक पालीवाल, नटवर पारिख, कारूलाल पालेचा, हरिशराव जाधव, बालाराम गुप्ता, ओम सेठिया, गोपाल माली, शेष नारायण माली, ललित माली, रमेशचन्द्र माली, मोहनलाल माली, आनन्द भाटी, गोपाल चौहान, रूपनारायण मोदी, गोविन्दसिंह पाटीदार, राजेन्द्र सेठिया, बाबूलाल लोहार, यशपालसिंह पंवार, गोपाल बथमी, लक्की राव मराठा, लखन पंथी कहार, अर्जुन कहार, सुरेश शर्मा, जितेन्द्र डोडिया, राजू कहार, गोविन्द कहार, पारस तंवर, गौरव मराठा, भगवानदास वासवानी, पवन प्रजापत, राजेश आर्य, मांगीलाल विश्वकर्मा,गोपाल बारेट, चेतन पंवार, हेमंत कछावा सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया व आभार सुरेश भावसार ने माना।
लोकेन्द्र मंगल बैरागी
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है। अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है। अजय ने बताया कि योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन

नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया।
इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है।
अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई।
उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है।
अजय ने बताया कि  योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है।
उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गाडगिल सागर के 7 गेट खोले, कई रास्तों पर आवाजाही बंद,रेतम नदी में बढ़ी आवक से बांध हुआ ओवरफ्लो, पुलिया पर पानी आने के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा नीमच। ज़िले के जीरन क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद रेतम नदी उफान पर है। नदी से लगातार पानी आने के कारण कुंचडोद के पास स्थित काका साहब गाडगिल सागर बांध पूरी तरह भर गया। पानी की निकासी के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक बांध के 9 में से 7 गेट खोल दिए गए थे। गेटों से पानी निकलने के साथ रेतम नदी का बहाव भी तेज़ हो गया। पानी बढ़ने का असर मल्हारगढ़-कुंचडोद-जीरन मार्ग पर भी पड़ा है। मार्ग की पुलिया पर पानी आने के कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। नयाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को पानी के तेज़ बहाव के बीच जाने से रोका जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, हल्का पटवारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जीरन थाने से चार पुलिस जवान नदी के पास तैनात किए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले हिस्से में न जाए। पुलिस टीम नदी से लगे गांवों में भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चल्दू, पलसोड़ा सहित आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और पानी से भरी पुलिया पार नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। लगातार बारिश के चलते नदी और बांध के जलस्तर पर प्रशासन नज़र बनाए हुए है।
    2
    गाडगिल सागर के 7 गेट खोले, कई रास्तों पर आवाजाही बंद,रेतम नदी में बढ़ी आवक से बांध हुआ ओवरफ्लो, पुलिया पर पानी आने के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
नीमच। ज़िले के जीरन क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद रेतम नदी उफान पर है। नदी से लगातार पानी आने के कारण कुंचडोद के पास स्थित काका साहब गाडगिल सागर बांध पूरी तरह भर गया। पानी की निकासी के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक बांध के 9 में से 7 गेट खोल दिए गए थे। गेटों से पानी निकलने के साथ रेतम नदी का बहाव भी तेज़ हो गया।
पानी बढ़ने का असर
मल्हारगढ़-कुंचडोद-जीरन मार्ग पर भी पड़ा है। मार्ग की पुलिया पर पानी आने के कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। नयाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को पानी के तेज़ बहाव के बीच जाने से रोका जा रहा है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, हल्का पटवारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जीरन थाने से चार पुलिस जवान नदी के पास तैनात किए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले हिस्से में न जाए।
पुलिस टीम नदी से लगे गांवों में भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। चल्दू, पलसोड़ा सहित आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और पानी से भरी पुलिया पार नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। लगातार बारिश के चलते नदी और बांध के जलस्तर पर प्रशासन नज़र बनाए हुए है।
    user_आलम तौक़ीर
    आलम तौक़ीर
    नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.