logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिकअप में छिपाकर ले जाया जा रहा था 160 किलो गांजा, नौबतपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 17 बंडलों में बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर पुलिस ने की कार्रवाई पटना। नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे को 17 बंडलों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, निवासी जहानाबाद, और अभिलाष कुमार, निवासी दीघा, पटना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा-सरमेरा सड़क मार्ग के रास्ते एक पिकअप वाहन में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 17 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, संकेत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पुलिस तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन के वास्तविक मालिक की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

1 hr ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
1 hr ago
e9618176-7794-4226-823b-e210e2b7011f

पिकअप में छिपाकर ले जाया जा रहा था 160 किलो गांजा, नौबतपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 17 बंडलों में बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर पुलिस ने की कार्रवाई पटना। नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे को 17 बंडलों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, निवासी जहानाबाद, और अभिलाष कुमार, निवासी दीघा, पटना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा-सरमेरा सड़क मार्ग के रास्ते एक पिकअप वाहन में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 17 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, संकेत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पुलिस तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन के वास्तविक मालिक की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला। बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला। जी हां आपने सही सुना यह कोई कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है कि बीते कई दिनों से मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के ओर से उनके प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह के द्वारा हजारों गरीब गुरबा के बीच राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। जिसे लेकर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने बुधवार को मोहनपुर प्रखंड के राजपुर जौनापुर पंचायत के कोन्ही टोल एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत के गोनसा टोल एवं करीम नगर पंचायत के बरुआ टोल में हजारों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया । वही सरकारी स्तर से संचालित सामुदायिक किचन बंद हो जाने के बावजूद भी विधायक राजेश कुमार सिंह का चुरा गुर गरीबों का निवाला बन रहा है। वहीं विधायक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक दशक से अधिक समय से वे बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए इस आपदा की घड़ी में हमेशा सेवा भाव से प्रेरित होकर कार्य किया है। और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील रहे हैं. अब बाढ़ पीड़ितों के खातों में GR राशि जाने के बाद अबअन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं. वीवर्स से गुजारिश है कि अपनी अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। धन्यवाद।
    1
    बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला।
बाढ़ पीड़ितों के लिए राजेश का चूड़ा-गुड़ बना गरीबों का निवाला।
जी हां आपने सही सुना 
यह कोई कहानी नहीं है बल्कि हकीकत  है कि बीते कई दिनों से मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के ओर से उनके प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह के द्वारा हजारों 
गरीब गुरबा के बीच राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है।
जिसे लेकर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने बुधवार को मोहनपुर प्रखंड के राजपुर जौनापुर पंचायत के कोन्ही टोल एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत के गोनसा टोल एवं करीम नगर पंचायत के बरुआ टोल में हजारों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया ।
वही सरकारी स्तर से संचालित सामुदायिक किचन बंद हो जाने के बावजूद भी विधायक राजेश कुमार सिंह का चुरा गुर गरीबों का निवाला बन रहा है।
वहीं विधायक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक दशक से अधिक समय से वे बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए इस आपदा की घड़ी में हमेशा सेवा भाव से प्रेरित होकर कार्य किया है। और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील रहे हैं.
अब बाढ़ पीड़ितों के खातों में GR राशि जाने के बाद अबअन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं. 
वीवर्स से गुजारिश है कि अपनी अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। धन्यवाद।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा का आयोजन। समस्तीपुर पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 क़ो ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में बिशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया l उस दौरान लोगों को संबोधित करते हुई प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सह मुखिया कल्याणपुर बस्ती पश्चिम संजू कुमारी राय ने कही की बिहार सरकार द्वारा पंचायतो की सार्वजनिक सम्पत्तियों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओ के लिये बिशेष अभियान आज से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत बिशेष ग्राम सभा के माध्यम से शुरू किया जा रहा है l जो अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगी l इस सेवा अभियान के द्वारा 10योजनाओं क़ो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जिसमें प्रमुख रूप से आँगनवाड़ी केंद्रों, छठ घाट,सामुदायिक भवन का उन्यन एवं रंगरोगन सहित पुस्तकलय एवं नये आँगनवाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया l अधूरे छूटे हुए नली गली क़ो पूर्ण करने सहित जल जमाब से निजात पाने के लिये भी प्रस्ताव लिया गया l मुखिया ने बताई की पुरे प्रखंड में 05 ग्रामों क़ो आदर्श ग्राम बनाने की केंद्र सरकार के निर्देशनुसार लिया गया है l जिसमें कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के रामागामा विक्कू का चयन किया गया है l प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभूदय के तहत आदर्श ग्राम रामागामा विक्कू क़ो बनाने हेतु के प्रस्ताव अनुसार शिक्षा, स्वास्थ, विधुतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से सम्बंधित कई योजनाओ का स्वीकृति ग्राम सभा ने आज दिया l बिशेष ग्राम सभा में किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने कहा की PM -- AJAY के तहत आदर्श ग्राम के रूप में रामगामा क़ो आदर्श ग्राम बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में विकास की प्राथमिकता के आधार पर विकास मुखिया के नेतृत्व में हुआ है l छूटे हुए आधारभुत संरचना के लिये समय से केंद्र और राज्य सरकार क़ो वित्तीय राशि पंचायत क़ो दिया जाना चाहिए l ग्राम सभा के निर्णयों क़ो अमलीजामा पहनाने के लिये पंचायतो के मिले अधिकारों में कटौती नहीं करना होगा l इस अवसर पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकवाल, स्वचछाता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित पंचायत वासी बिशेष ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए योजनाओ का चयन में अपनी भूमिका निभाएं l
    1
    मोहिउद्दीन नगर के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा का आयोजन।
समस्तीपुर 
पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 क़ो ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में बिशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया l 
उस दौरान लोगों को संबोधित करते हुई प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सह मुखिया कल्याणपुर बस्ती पश्चिम संजू कुमारी राय ने कही की बिहार सरकार द्वारा पंचायतो की सार्वजनिक सम्पत्तियों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओ के लिये बिशेष अभियान आज से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत बिशेष ग्राम सभा के माध्यम से शुरू किया जा रहा है l जो अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगी l इस सेवा अभियान के द्वारा 10योजनाओं क़ो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जिसमें प्रमुख रूप से आँगनवाड़ी केंद्रों, छठ घाट,सामुदायिक भवन का उन्यन एवं रंगरोगन सहित पुस्तकलय एवं नये आँगनवाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया l अधूरे छूटे हुए नली गली क़ो पूर्ण करने सहित जल जमाब से निजात पाने के लिये भी प्रस्ताव लिया गया l मुखिया ने बताई की पुरे प्रखंड में 05 ग्रामों क़ो आदर्श ग्राम बनाने की केंद्र सरकार के निर्देशनुसार लिया गया है l
जिसमें कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के रामागामा विक्कू का चयन किया गया है l प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभूदय के तहत आदर्श ग्राम रामागामा विक्कू क़ो बनाने हेतु के प्रस्ताव अनुसार शिक्षा, स्वास्थ, विधुतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से सम्बंधित कई योजनाओ का स्वीकृति ग्राम सभा ने आज दिया l
बिशेष ग्राम सभा में किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने कहा की PM -- AJAY के तहत आदर्श ग्राम के रूप में रामगामा क़ो आदर्श ग्राम बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में विकास की प्राथमिकता के आधार पर विकास मुखिया के नेतृत्व में हुआ है l छूटे हुए आधारभुत संरचना के लिये समय से केंद्र और राज्य सरकार क़ो वित्तीय राशि पंचायत क़ो दिया जाना चाहिए l ग्राम सभा के निर्णयों क़ो अमलीजामा पहनाने के लिये पंचायतो के मिले अधिकारों में कटौती नहीं करना होगा l 
इस अवसर पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकवाल, स्वचछाता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित पंचायत वासी बिशेष ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए योजनाओ का चयन में अपनी भूमिका निभाएं l
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • हाथीदह के तारा देवी परिसर में भव्य गणेश उस्तव।20 वर्षो से हो रहा आयोजन। 🚨 मोकामा के हाथीदह में गणेश महोत्सव का भव्य नजारा! हाथीदह के तारा देवी विद्यालय परिसर में श्री सिद्धिविनायक पूजा समिति का 21वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 🙏 भगवान गणेश के दर्शन के साथ यहां लगा है शानदार मीना बाजार, आकर्षक झूले और खाने-पीने की ढेरों दुकानें। 🇮🇳 वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर बनाई गई भारत माता की विशेष थीम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 👮 सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। पटना समेत कई जिलों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। 🔥 आप भी आएं, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लें और मेले का आनंद उठाएं! 🙏 गणपति बप्पा मोरया!
    1
    हाथीदह के तारा देवी परिसर में भव्य गणेश उस्तव।20 वर्षो से हो रहा आयोजन।
🚨 मोकामा के हाथीदह में गणेश महोत्सव का भव्य नजारा!
हाथीदह के तारा देवी विद्यालय परिसर में श्री सिद्धिविनायक पूजा समिति का 21वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
🙏 भगवान गणेश के दर्शन के साथ यहां लगा है शानदार मीना बाजार, आकर्षक झूले और खाने-पीने की ढेरों दुकानें।
🇮🇳 वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर बनाई गई भारत माता की विशेष थीम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
👮 सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
पटना समेत कई जिलों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
🔥 आप भी आएं, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लें और मेले का आनंद उठाएं!
🙏 गणपति बप्पा मोरया!
    user_सौरव कुमार सिंह
    सौरव कुमार सिंह
    मोकामा, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध 🦷
    1
    बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध 
बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध 🦷
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
    1
    महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    22 hrs ago
  • बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार और भारी मात्रा में उपकरणों के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, कारतूस, निर्माण उपकरण और ₹62,000 नकद बरामद करते हुए एक महिला सहित चार धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया। ​एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिली थी कि कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे स्थित करकटनुमा दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय तथा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ​बरामदगी: ​5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 6 ट्रिगर व 2 मैगजीन ​10 जिंदा व कई मिसफायर कारतूस ​3 बेंच मशीन, ड्रिल मशीन, 2 कटर, 23 हेक्सा ब्लेड, छेनी, हथौड़े व अन्य उपकरण ​₹62,000 नकद ​पुलिस ने बाढ़ थाना कांड संख्या 618/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार और भारी मात्रा में उपकरणों के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार
पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, कारतूस, निर्माण उपकरण और ₹62,000 नकद बरामद करते हुए एक महिला सहित चार धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया।
​एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिली थी कि कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे स्थित करकटनुमा दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय तथा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
​बरामदगी:
​5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 6 ट्रिगर व 2 मैगजीन
​10 जिंदा व कई मिसफायर कारतूस
​3 बेंच मशीन, ड्रिल मशीन, 2 कटर, 23 हेक्सा ब्लेड, छेनी, हथौड़े व अन्य उपकरण
​₹62,000 नकद
​पुलिस ने बाढ़ थाना कांड संख्या 618/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए। सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस । बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।
    1
    झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार।
झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार।
समस्तीपुर 
मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने  एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए।
सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस ।
बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सेट रामायण नगर मोहल्ले के घनी आबादी में अपने घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार के ऊपर ग्राहक बनकर आए दो अपराधी ग्राहक बनकर आया  पहले तो जेवर दिखाने को कहा फिर जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन से आने की बात कही और दुकान के टेबल पर बैठ गया इस दौरान दुकानदार अपने दुकान पर जैसे ही सामान निकालने के लिए माथा नीचे किया उतना ही में अपराधी अपने कमर से भारी भरकम हथोड़ा निकालकर दुकानदार दीपक कुमार के माथे पर लगातार चार बार हमला हमला कर दिया जिस दुकानदार लहूलुहान हो जाने के बाद चिल्लाने लगा घर के परिवार बाहर निकाल कर देखा तो जब तक अपराधी भाग चुके थे और परिजन जल्दबाजी में घायल दुकानदार दीपक को उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में लाया जहां माथे में कई टांके लगे हैं और स्थिति गंभीर बताई जाती है चिकित्सक ने सीटी स्कैन करने की बात करते हुए गंभीर हालत में घायल हुए दुकानदार को पटना रेफर कर दिया है पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कम के बारे में जानकारी जुटाना और अपराधी की पहचान करने में जुटे हुए हैं अभी तक मामले को लेकर ना तो प्राथमिक की दर्ज हुई है और ना ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार है/
    1
    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात
बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सेट रामायण नगर मोहल्ले के घनी आबादी में अपने घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार के ऊपर ग्राहक बनकर आए दो अपराधी ग्राहक बनकर आया  पहले तो जेवर दिखाने को कहा फिर जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन से आने की बात कही और दुकान के टेबल पर बैठ गया इस दौरान दुकानदार अपने दुकान पर जैसे ही सामान निकालने के लिए माथा नीचे किया उतना ही में अपराधी अपने कमर से भारी भरकम हथोड़ा निकालकर दुकानदार दीपक कुमार के माथे पर लगातार चार बार हमला हमला कर दिया जिस दुकानदार लहूलुहान हो जाने के बाद चिल्लाने लगा घर के परिवार बाहर निकाल कर देखा तो जब तक अपराधी भाग चुके थे और परिजन जल्दबाजी में घायल दुकानदार दीपक को उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में लाया जहां माथे में कई टांके लगे हैं और स्थिति गंभीर बताई जाती है चिकित्सक ने सीटी स्कैन करने की बात करते हुए गंभीर हालत में घायल हुए दुकानदार को पटना रेफर कर दिया है पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कम के बारे में जानकारी जुटाना और अपराधी की पहचान करने में जुटे हुए हैं अभी तक मामले को लेकर ना तो प्राथमिक की दर्ज हुई है और ना ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार है/
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • क्या नर्क यहीं है? बक्सर में इंसानियत शर्मसार, अज्ञात शव को पैर से पकड़कर करीब 20 मीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल, टूटा स्ट्रेचर और बदहाल व्यवस्था ने खड़े किए गंभीर सवाल
    1
    क्या नर्क यहीं है? बक्सर में इंसानियत शर्मसार, अज्ञात शव को पैर से पकड़कर करीब 20 मीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल, टूटा स्ट्रेचर और बदहाल व्यवस्था ने खड़े किए गंभीर सवाल
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.