Shuru
Apke Nagar Ki App…
SOG टीम व कोतवाली हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना मे प्रकाश मे आये 02 आरोपी से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे पैर मे गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट- SOG टीम व कोतवाली हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना मे प्रकाश मे आये 02 आरोपी से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे पैर मे गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट-
Vijay Dev
SOG टीम व कोतवाली हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना मे प्रकाश मे आये 02 आरोपी से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे पैर मे गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट- SOG टीम व कोतवाली हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना मे प्रकाश मे आये 02 आरोपी से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे पैर मे गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ में गुरुवार शाम करीब 6 बजे खैर सोमना रोड पर बरका चौकी के पास चादनेर गांव के मोड़ पर एक ज्वेलर्स के मालिक सोनू के साथ लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे सोनू की आंखों में जलनशील पाउडर डालकर नकदी और आभूषण लूट लिए।1
- Post by Hari Singh Goutam1
- बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप, गरीब छात्रों को नहीं मिल रहीं पूरी किताबें – पूर्व सभासद विजय गिरी ने की कार्यवाही की मांग जलेसर (एटा), 10 अप्रैल 2026। जलेसर नगर के पूर्व सभासद विजय गिरी ने जिले के बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं के तहत गरीब विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें उन्हें नहीं दी जा रहीं, बल्कि बुक डिपो संचालक मनमानी कर आर्थिक लाभ कमाने में लगे हैं। इस संबंध में विजय गिरी ने जिलाधिकारी, एटा एवं उपजिलाधिकारी, जलेसर को संबोधित एक पत्र भेजकर कहा है कि शासन की मंशा के विपरीत जलेसर सहित पूरे जनपद में बुक डिपो संचालित हो रहे हैं। सरकारी नीति के अनुसार गरीब छात्रों को निशुल्क अथवा रियायती दरों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन हकीकत में दुकानदार केवल आंशिक किताबें देकर या पूरा कोर्स न देकर अभिभावकों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में यदि अभिभावक पूरी कोर्स की किताबें मांगते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है या दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर विद्यालयों और बुक डीलरों की मिलीभगत से इस व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है, जिससे गरीब छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विजय गिरी ने मांग की है कि जिले के सभी बुक डिपो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र विद्यार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हों। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। बताया गया है कि इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ) सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। यह मामला शिक्षा क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं को उजागर करता है, जिस पर अब जिला प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।2
- अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रधान ठाकुर भूर सिंह के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए समर (बोरवेल) के पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के त्वरित सहयोग और प्रयासों से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- नदी के किनारे कम पानी में नाव नही चलती जहाँ ज्यादा गहरा पानी है नाव वही तक सीमित रहती है . . . . . . . . .1
- मथुरा के सुरीर की एक दुकान पर उस समय मजेदार माहौल बन गया, जब चाचा जी के हाथ में अंडा देखकर भतीजों को शक हो गया। भतीजों ने तुरंत चाचा को “अंडा चोर” घोषित कर दिया और मजाक-मजाक में पूछताछ शुरू कर दी। चाचा जी ने भी जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और माहौल और भी मजेदार बन गया। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस बुलाने की चर्चा तक हो गई। हालांकि बाद में सब हंसी-मजाक निकला, लेकिन इस “अंडा कांड” की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।1
- हाथरस जनपद के गांव ओडपुरा निवासी बीएसएफ जवान अजय कुमार की ट्रेन में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई, वह अपनी यूनिट के साथ जम्मू-कश्मीर से पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार बीएसएफ की 134वीं बटालियन में तैनात थे। मंगलवार को वह अपनी बटालियन के साथ ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार को यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें झारखंड के हजारीबाग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव ओडपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदर विधायक अंजुला माहौर भी श्मशान घाट पहुंचीं और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।1
- कानपुर के जाम में फंसे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा। तीन पुलिस कर्मियों पर की कार्यवाही। चौकी में आराम से बैठे 2 चौकी प्रभारी। ट्रैफिक टीआई लाइन हाज़िर। जाम को लेकर उच्चाधिकारी चला रहे अभियान। चौकी प्रभारी सुतरखाना सुमित कुमार लाइन हाज़िर। चौकी प्रभारी नयागंज कामेश राज लाइन हाज़िर। ट्रैफिक टीआई रविन्द्र कुमार भी हुए लाइन हाजिर। डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार पहुंचे घंटाघर चौराहे।1
- वृंदावन में बड़ा हादसा सामने आया है। यमुना नदी में केशीघाट के पास श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में 25–30 पर्यटक सवार थे, जो पंजाब से दर्शन करने आए थे। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। करीब 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 से 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण स्टीमर नदी के बीच असंतुलित हो गया और पीपा पुल से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए तैरते नजर आए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। NDRF और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है, वहीं स्थानीय गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। घायलों का इलाज रामकृष्ण मिशन अस्पताल में किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, सभी लापता लोगों की तलाश जारी है।1