अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रधान ठाकुर भूर सिंह के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए समर (बोरवेल) के पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के त्वरित सहयोग और प्रयासों से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रधान ठाकुर भूर सिंह के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए समर (बोरवेल) के पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के त्वरित सहयोग और प्रयासों से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
- Post by Hari Singh Goutam1
- बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप, गरीब छात्रों को नहीं मिल रहीं पूरी किताबें – पूर्व सभासद विजय गिरी ने की कार्यवाही की मांग जलेसर (एटा), 10 अप्रैल 2026। जलेसर नगर के पूर्व सभासद विजय गिरी ने जिले के बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं के तहत गरीब विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें उन्हें नहीं दी जा रहीं, बल्कि बुक डिपो संचालक मनमानी कर आर्थिक लाभ कमाने में लगे हैं। इस संबंध में विजय गिरी ने जिलाधिकारी, एटा एवं उपजिलाधिकारी, जलेसर को संबोधित एक पत्र भेजकर कहा है कि शासन की मंशा के विपरीत जलेसर सहित पूरे जनपद में बुक डिपो संचालित हो रहे हैं। सरकारी नीति के अनुसार गरीब छात्रों को निशुल्क अथवा रियायती दरों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन हकीकत में दुकानदार केवल आंशिक किताबें देकर या पूरा कोर्स न देकर अभिभावकों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में यदि अभिभावक पूरी कोर्स की किताबें मांगते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है या दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर विद्यालयों और बुक डीलरों की मिलीभगत से इस व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है, जिससे गरीब छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विजय गिरी ने मांग की है कि जिले के सभी बुक डिपो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र विद्यार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हों। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। बताया गया है कि इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ) सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। यह मामला शिक्षा क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं को उजागर करता है, जिस पर अब जिला प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।2
- अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रधान ठाकुर भूर सिंह के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए समर (बोरवेल) के पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के त्वरित सहयोग और प्रयासों से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- नदी के किनारे कम पानी में नाव नही चलती जहाँ ज्यादा गहरा पानी है नाव वही तक सीमित रहती है . . . . . . . . .1
- NDRF के जांबाज जवानों ने युवक को किसी तरह गंगा नदी से बाहर निकाला....👇🏻👇🏻1
- SOG टीम व कोतवाली हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना मे प्रकाश मे आये 02 आरोपी से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे पैर मे गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट-1
- हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था। इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- कानपुर के जाम में फंसे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा। तीन पुलिस कर्मियों पर की कार्यवाही। चौकी में आराम से बैठे 2 चौकी प्रभारी। ट्रैफिक टीआई लाइन हाज़िर। जाम को लेकर उच्चाधिकारी चला रहे अभियान। चौकी प्रभारी सुतरखाना सुमित कुमार लाइन हाज़िर। चौकी प्रभारी नयागंज कामेश राज लाइन हाज़िर। ट्रैफिक टीआई रविन्द्र कुमार भी हुए लाइन हाजिर। डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार पहुंचे घंटाघर चौराहे।1