Shuru
Apke Nagar Ki App…
🙏आप सभी को सपरिवार🌚रात्रि का❤️ 🛕हर हर महादेव जी👏
Santosh Jaiswal
🙏आप सभी को सपरिवार🌚रात्रि का❤️ 🛕हर हर महादेव जी👏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा मॉडल, क्विज व पोस्टर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित संत कबीर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब, संत कबीर नगर द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा तथा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब), गुजरात से गुरमीत सिंह और रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित गणित की विभिन्न रोचक संरचनाओं और सिद्धांतों को सरल गतिविधियों के जरिए समझाया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों में गणित के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गणित आधारित मॉडल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने प्रथम, प्रियांशु कुमार (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने द्वितीय तथा निहाल कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज बनौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली की टीम प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने प्रथम, राजन (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने द्वितीय तथा सोनी यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीआईसी बनौली, यूपीएस बघौली, गायत्री एकेडमी भदाह, हरिद्वार राय बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, संत योगेश्वर पब्लिक स्कूल बघौली एवं राजकीय हाई स्कूल भगवानपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव और सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संत कबीर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब, संत कबीर नगर द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा तथा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब), गुजरात से गुरमीत सिंह और रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित गणित की विभिन्न रोचक संरचनाओं और सिद्धांतों को सरल गतिविधियों के जरिए समझाया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों में गणित के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गणित आधारित मॉडल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने प्रथम, प्रियांशु कुमार (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने द्वितीय तथा निहाल कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज बनौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली की टीम प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने प्रथम, राजन (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने द्वितीय तथा सोनी यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीआईसी बनौली, यूपीएस बघौली, गायत्री एकेडमी भदाह, हरिद्वार राय बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, संत योगेश्वर पब्लिक स्कूल बघौली एवं राजकीय हाई स्कूल भगवानपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव और सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- संत कबीर नगर।।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च 2026 को प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी माने जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार इस बिल को संसद में पेश करती है तो देशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर इसका कड़ा विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि इससे पहले विद्युत मंत्रालय द्वारा इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। देशभर के पावर सेक्टर से जुड़े फेडरेशनों, ट्रेड यूनियनों और संगठनों ने सर्वसम्मति से इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। इसके बावजूद न तो हितधारकों की टिप्पणियां सार्वजनिक की गईं और न ही परामर्श बैठकों की कार्यवाही जारी की गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय ने एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया, जिसमें ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को भी शामिल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन पहले से ही बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थन करता रहा है, ऐसे में उसे कानून को अंतिम रूप देने वाली समिति में शामिल करना पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बनाता है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित कर प्रस्तावित बिल के किसानों, गरीब उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। सांसदों से अनुरोध किया जाएगा कि यदि यह बिल संसद में पेश होता है तो वे इसका विरोध करें। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य समेत अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 28 हजार 921 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण वादी रमेश चन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासी धरैची थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर पुत्री शिवांगी चौधरी को अज्ञात नम्बर के काल आया तथा अपने को साइबर अधिकारी बताते हुए कि आप अपने मोबाइल में गंदे विडियो व फोटो देखती है, इतना पैसा भेज दिजिए नहीं तो आपको गिरफ्तार कर लिया जायेगा । वादी की पुत्री डर गयी और 48,500 रूपये क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रान्सफर कर दिया गया । तत्पश्चात् वादी द्वारा ncrp पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज किया गया । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए 40,800 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी । जिसमे से आज दिनांक 06.03.2026 को 28,921 रूपये आवेदक के खाते में वापस करा दिया गया । शेष धनराशि रिफन्ड करने हेतु सम्बन्धित बैंक को मा0 न्यायालय के आदेश की प्रति भेजी गयी है । बरामदगी टीमप्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे , हे0का0 मोहम्मद हिन्दे आजाद, का0 रामप्रवेश मद्देशिया, का0 धीरेन्द्र कुमार प्रसाद, म0का0 अमृता सिंह, म0का0 हिना गौड़ । जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।1
- घायल को सड़क पर घिसटाकर एंबुलेंस में चढ़ाया, मानवता शर्मसार संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद बाईपास चौराहा स्थित बखिरा रोड पर फल विक्रेताओं के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस की मौजूदगी में घायल को स्ट्रेचर की जगह सड़क से घिसटते हुए एंबुलेंस में चढ़ाया गया, जिसका वीडियो और दृश्य देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस कर्मी स्ट्रेचर तक नहीं लाए और घायल व्यक्ति दर्द से कराहता रहा। बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और जिम्मेदार कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।1
- DFO पेड़ कटवा समुदाय का अध्यक्ष नहीं होता डॉक्टर मेला का बड़ा बयान #अम्बेडकरनगर मिझौड़ा भीटी रघुपट्टी मे 19 पेड़ो के अवैध कटान से पर्यावरण प्रेमी dr मेला बहुत दुखी हुए इतना ही नहीं उन्होंने वहां के स्थानीय वन दरोगा प्रभात तिवारी को तमाम धार्मिक नसीहत तक दे डाली कि मरने के बाद लास सूखी लकड़ियों पर ही जलती है #india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #viral #video #reels MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Ambedkarnagar Police Narendra Modi UP Police अम्बेडकरनगर पुलिस1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- आकाशवाणी, 6 3 2026 ई0, स्सती दवा स्वस्थ जीवन आज का यही है संदेश , जन औषधि वितरण केंद्र , भरोसे का केंद्र, जन औषधि वितरण केंद्र पर जाएं , सस्ती दवाई पाएं।1
- आज दिनांक 06/03/2026 को कस्बा महुली में दो मोटरसाइकिल चालक के आमने सामने से टक्कर हो जाने से बलराम तिवारी पुत्र भास्कर तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष सा0 महुली बाजार थाना महुली जनपद संतकबीर नगर तथा अर्पित सिंह पुत्र अंगद सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष ग्राम बरी थाना लालगंज जनपद बस्ती को गंभीर रूप से चोटिल हो गए मौके पर तत्काल थानाध्यक्ष महुली मय फोर्स पहुंचकर CHC नाथनगर ईलाज हेतु ले जाया गया। जहां पर डाक्टर साहब द्वारा जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया है। रूट व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है।2
- संतकबीरनगर। जनपद में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 28 हजार 921 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को आंशिक धनराशि वापस दिलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी रमेश चन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासी धरैची थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की पुत्री शिवांगी चौधरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को साइबर अधिकारी बताते हुए मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो देखने का आरोप लगाकर डराया तथा गिरफ्तारी की धमकी दी। डर के कारण युवती ने क्यूआर कोड के माध्यम से 48,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। घटना की जानकारी होने पर वादी ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40,800 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी। इसमें से 06 मार्च 2026 को 28,921 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए, जबकि शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंक को न्यायालय के आदेश की प्रति भेजी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह एवं महिला कांस्टेबल हिना गौड़ शामिल रहीं। पुलिस की अपील: जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।1