“ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के तहत बच्चों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बांधी राखी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बच्चों को पुलिस अधीक्षक ने दिए उपहार “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के तहत बच्चों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बांधी राखी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बच्चों को पुलिस अधीक्षक ने दिए उपहार बलरामपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के भाव को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला बाजारपारा, संकुल बरदर, जिला बलरामपुर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। बच्चों ने पुलिस जवानों को अपना सुरक्षा प्रहरी मानते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। यह आयोजन बच्चों और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पुलिस की भूमिका, समाज की सुरक्षा और नागरिकों के प्रति पुलिस के दायित्वों को करीब से समझने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक श्रीमती अमृता निकुंज के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व और पुलिस जवानों के प्रति सम्मान की भावना के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी पहल की सराहना की। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश कुमार एवं ज्योति साहू मैम के द्वारा किया गया। पुलिस अधिकारियों, जवानों, शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के पर्व को एक अलग और यादगार रूप देने वाला रहा। “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि पुलिस और समाज के बीच संबंध केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विश्वास, सम्मान, अपनत्व और सुरक्षा की भावना से भी जुड़े हैं। बच्चों द्वारा पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी गई राखी इसी भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान का प्रतीक बनी।

- *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े1
- धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया। कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।1
- घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।1
- 😍dekho gajab ka pyar.देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। ❣️देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। bachche ka gajab pyar1
- कोंडागांव रक्षाबंधन पर शिक्षक सूरज नेताम की अनूठी पहल, 35 छात्राओं को राखी-मिठाई देकर दिया ‘बेटी पढ़ाओ’ का संदेश1
- 🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️। भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- कुरूद में महिला से दुष्कर्म का मामला, फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार धमतरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी में वारदात को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उसे आरोपियों ने अपने साथ लिया और रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदई जिला बालोद, को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी अजय वर्मा फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने अजय वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।1