Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया। कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
Ashish parihar
कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया। कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया। कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।1
- *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े1
- 🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️। भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।1
- कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार कोण्डागांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 280 नग पौवा, कुल 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000 बताई गई है। इसके अलावा 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹1,32,000 है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- Narayanpur Raksha Bandhan: कभी हाथों में थी बंदूक, आज DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, बदली रिश्तों की तस्वीर नारायणपुर। अबूझमाड़ और बस्तर की बदलती तस्वीर के बीच नारायणपुर में रक्षाबंधन का एक भावुक दृश्य सामने आया। हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुकीं आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने DRG जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। DRG परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के रिश्ते और विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कभी जिन इलाकों में बंदूक और हिंसा का साया था, वहीं आत्मसमर्पित महिलाओं का सुरक्षा बलों के साथ इस तरह रक्षाबंधन मनाना विश्वास, पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी का प्रतीक बनकर सामने आया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यधारा में लौट चुके लोगों को सम्मान और अपनापन देना सामूहिक जिम्मेदारी है। #NarayanpurNews #Narayanpur #RakshaBandhan #DRG #DRGJawan #BastarNews #ChhattisgarhNews #NaxalSurrender #Mainstream #BastarChange #RakshaSutra #NarayanpurPolice #CGNews #CGNews #BastarNews #BreakingNews #IBC24 #IBC24in1
- कोंडागांव रक्षाबंधन पर शिक्षक सूरज नेताम की अनूठी पहल, 35 छात्राओं को राखी-मिठाई देकर दिया ‘बेटी पढ़ाओ’ का संदेश1
- जिला अस्पताल बालोद परिसर के पास भालू की दस्तक से मचा हड़कंप कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर चौकीदार जब बाहर निकलकर देखा तो परिसर मे एक भालू घूमता हुआ दिखाई दिया। अस्पताल परिसर से होते हुए वह भालू सीधे ही डॉक्टरो के क्वार्टर की ओर से होकर जंगल की तरफ लौट गया। जानकारी के मुताबिक यह भालू तांदुला जलाशय से लगे जंगल की ओर से अंधेरे मे अस्पताल परिसर तक पहुंचा था। वही इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा मौके का जायजा लिया गया। विभाग द्वारा भालू की गतिविधियो पर लगातार नजर रखी जा रही है।1