जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन
केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने
उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।
- सागर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रगति का जायजा लिया। संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने महेन्द्र सागर तालाब एवं पीजी कॉलेज स्थित गणेश मंदिर के पास स्थित बावड़ी में किए गए कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल संरचनाओं के संरक्षण, साफ-सफाई एवं उनके प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर एस डी एम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा,तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर, सी एम ओ नगरपालिका टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- लोकेशन :- खुरई रिपोर्टर:-राकेश सेन खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by बिजय चोहन1
- बीना शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को पकड़ते हुए उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी शराब की खेप को कहीं सप्लाई करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।1
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना मंडी बामोरा में किसानों का फूटा गुस्सा, ₹50 प्रति बोरा कमीशन वसूली के विरोध में गौहर रोड पर चक्का जाम यमुना एग्रो लॉजिस्टिक समिति पर किसानों का हंगामा बीना के मंडी बामोरा स्थित यमुना एग्रो लॉजिस्टिक समिति वेयरहाउस पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि समिति द्वारा प्रति बोरा 50 रुपये कमीशन की मांग की जा रही है, और रकम नहीं देने पर उनकी उपज की तुलाई रोककर दूसरे किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस कथित मनमानी और शोषण से नाराज किसानों ने गौहर रोड पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली बंद कराने और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से किसान तुलाई व्यवस्था में अनियमितताओं और अतिरिक्त वसूली से परेशान थे। आज जब किसानों का आक्रोश बढ़ा तो उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गौहर रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों का साफ कहना है कि जब तक अवैध कमीशनखोरी बंद नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल किसानों की मांग है कि मंडी और वेयरहाउस में पारदर्शी व्यवस्था लागू हो, ताकि अन्नदाता को किसी भी प्रकार के शोषण का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस बड़ी शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1
- Post by RamsinghLodhi2
- Post by RAJESH BABELE1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पिता जगभान यादव (24) बुधवार रात अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान निरंजन लोधी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और अभिषेक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली अभिषेक के सीने के बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अभिषेक यादव के चचेरे भाई ज्ञानसिंह यादव की 2022 में हत्या हुई थी। इसी मामले में निरंजन लोधी मुख्य आरोपी था। कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इस घटना को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- बरगी डैम में बड़ा हादसा: क्रूज डूबा, 4 की मौत, 12 लापता खबर: बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज आंधी-तूफान के बीच पलटकर डूब गया। हादसे के समय क्रूज में कुल 29 लोग सवार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज बारिश और आंधी के चलते डैम में उठी ऊंची लहरों के बीच क्रूज संतुलन खो बैठा और खमरिया टापू के पास डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने पुष्टि की है कि अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 12 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। मोटर बोट और स्पीड बोट की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह भी डुमना एयरपोर्ट से सीधे बरगी डैम के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि खराब मौसम इस हादसे की बड़ी वजह हो सकता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।3